कर्क राशि में बुध वक्री ( 08 जुलाई से 10 अगस्त 2019 ) - कैसे रहेंगे आपके लिए | Future Point

कर्क राशि में बुध वक्री ( 08 जुलाई से 10 अगस्त 2019 ) - कैसे रहेंगे आपके लिए

By: Future Point | 09-Jul-2019
Views : 6547
कर्क राशि में बुध वक्री ( 08 जुलाई से 10 अगस्त 2019 ) - कैसे रहेंगे आपके लिए

मनुष्य और सभी सजीव वस्तुएं का जीवन ग्रहों के द्वारा संचालित है। जन्म के साथ ही हमारा भाग्य निर्धारित हो जाता है और निर्धारित हो जाती है, जीवन में घटने वाली सभी घटनाएं, जिन्हें हम कर्मएवंपुरुषार्थ से अंशात्मक ही परिवर्तित कर सकते हैं। सहज शब्दों में कहा जाए तो मनुष्य ईश्वर की हाथों की कठपुतली मात्र है, जिसमें धागों का कार्य ग्रह कर रहे हैं। ग्रहों की दशा और दिशा बदलने पर मनुष्यों का जीवन स्वत: बदल जाता है। आज हम बात करेंगे वक्री बुध की, जो वाणी, संचार, मीडिया और मीटिंग्स का कारक ग्रह कहा गया है। 08 जुलाई से 01 अगस्त 2019 तक बुध कर्क राशि में वक्री हो रहे हैं और 10 जुलाई से 30 जुलाई 2019 तक अस्त भी रहे हैं। बुध वक्री और अस्त होना सभी राशियों के लिए किस प्रकार का रहने वाला है। आईये जानें-

मेष राशि

संभव है किसी की सलाह आपको पसंद ना आए। निर्णय लेने में असहजता महसूस होगी। ऐसे में घर के बुजुर्गों और कार्यक्षेत्र में अनुभवी व्यक्तियों की सलाह का लाभ उठाएं। परिवार की ओर से सहयोग की कमी, असंतुष्टी देगी। भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते है। वाहन, स्थायी संपत्तियों और इलेक्टोनिक की चीजों की खरीद के योग बन रहे है। घर-परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बैठकर कोई महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं।

Get Your Personalised: Planetary Transit Reports

वृषभ राशि

व्यावसायिक जीवन में परेशानियां रहेंगी।यात्राओं का आयोजन सहज होगा। घुमने फिरने के कार्यक्रम बन सकते है और सोशल मीडिया आपका रोमांच बढ़ा सकता है। इस समय बाहरी दुनिया में नई और आकर्षक चीजों को पकड़ना आसान हो जाएगा।संबंधियों से बातचीत में कमी मनमुटाव का कारण बन सकती है। कम्युनिकेशन से संबंधित चीजों को घर पर लाएंगे। भाई-बंधुओं के साथ आपके संबंध अच्छे रहने से रिश्तों में सद्भाव बना रहेगा।

मिथुन राशि

खान-पान पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर किसी से विवाद होने की संभावना है अपनी वाणी पर नियंत्रण व व्यवहार में संयम रखने की आवश्यकता है। हालांकि आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिये लाभकारी रह सकता है धन प्राप्ति के योग आपके लिये बन रहे हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। घरेलू मामले समाधान की स्थिति पर पहुंच सकते हैं। मकान से संबंधित मामलों में आर्थिक लेन-देन की संभावना है।

कर्क राशि

व्यवहार में बदलाव करने की आवश्यकता है। दूसरों के प्रति सहानुभूति बनाए रखें। नये प्रेम संबंध में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। कैरियर में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। इस समय अपने काम से काम रखना ही आपके लिये सही रहेगा। दूसरों के व्यक्तिगत विषयों में हस्तक्षेप करने से बचें। आर्थिक व्यवहारों में भी परेशानियां आ सकती है। धैर्य की कमी से बात-बात पर गुस्सा हो सकते हैं।

Get Match Analysis Detailed Report: Kundali Match

सिंह राशि

आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में बाधाएं खड़ी हो सकती हैं। कार्योन्नति की योजनाएं स्थगित होंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए खान-पान व विश्राम का ध्यान रखें। कम्युनेकशन के साधनों पर अधिक व्यय करना पड़ सकता है। आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में एकाग्रता और बौद्धिकता का अभाव दिखाई दे सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के साथ चर्चा में संयम रखिए।

कन्या राशि

मित्रों की ओर से समर्थन मिलेगा। कोई चीज कहीं रखकर भूल गये हैं तो वह मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार की भी संभावना रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ने में रूचि जागृत होगी। प्रेम संबंधों के पनपने के भी संकेत हैं। हालांकि, प्रेमस संबंधों में आपको अपने अहं भाव को अंकुश में रखना पड़ेगा। संतान के इच्छुक जातकों को इस समय अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। दोस्ती के मामले में सचेत रहें किसी खास दोस्त से दूरियां बढ़ने के आसार हैं।

तुला राशि

आपके कामकाज पर सवाल उठ सकते हैं। कामकाज की गतिविधियां बढ़ेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वाद-विवाद की आशंका बढ़ जाएगी। पारिवारिक सुख के मामले में शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। फालतू के खर्चों में नहीं पड़ने की सलाह है। पत्रकारिता, शिक्षण, बैंकिंग, फाइनेंस, दलाली, सरकारी विभागों में आंकड़ों से जुड़े कामकाज, कानूनी सलाह आदि के कार्यों में अधिक सचेत रहना होगा।

वृश्चिक राशि

भाग्यवृद्धि होगी। भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकार प्राप्त लोगों से आपके रिश्तें प्रगाढ़ होंगे। पिता, गुरू अथवा अधिकारियों की ओर से कोई भेट मिलने की संभावना है। उच्च डिग्री के लिए विदेश जाने के आसार बनेंगे। प्रोफेशनल कारणों से मिटिंग्स या नया करार करने के लिए किसी लंबी यात्रा के अवसर आएंगे। हालांकि, किसी भी प्रकार के भागीदारी का करार करते समय सावधानी बरतें। व्यवसायिक कारणों से खर्चें बढ़ते नजर आते हैं।

धनु राशि

जो लोग गूढ़ रहस्यों, रिसर्च, आध्यात्मिक ज्ञान, कर्मकांड और ज्योतिष विद्या इत्यादि में रूचि रखते हैं उनके लिए उच्च कोटि का ज्ञान अर्जित करने के लिए बेहतर समय कहा जा सकता है। पढ़ाई से जुड़े जातकों की समझशक्ति और याददाश्त शक्ति में कमी के योग बन रहे है। सेहत के प्रति सावधानी रखनी होगी। आर्थिक व्यवहारों में आपकी उतावली के चलते किसी बड़े नुकसान की चपेट में आने का अंदेशा दिखाई देता है।

Also Read: Mercury : Effects And Remedies

मकर राशि

रहने के स्थान में परिवर्तन संभावित है। प्रणय संबंध की संभावना बलवती होगी। सोशल मीडिया में एक ब्रेक से लाभ उठा सकते हैं। शादीशुदा जीवन में साथी के साथ कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। विदेशी व्यापार बढ़ेंगा। सुदूर व्यापार में भागीदारी के कार्य शुभ फल लेकर आएंगे। प्रोफेशनल मोर्चे की बात करें तो भागीदारी या व्यापारिक संपर्कों में आप अपनी बुद्धिमता से आगे आएंगे।

कुम्भ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना पड़ेगा। खासकर कि पाचन तंत्रके मरीजों को काफी अधिक ध्यान रखना होगा। नौकरी में अपने सीनियर लोगों के साथ अधिक बहस करने से आप बेवजह किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। दूसरों के विचारों का आदर करें। काम की प्लानिंग करते समय सोच विचारकर निर्णय लें। त्वचा रोग होने की आशंका रहेगी।

मीन राशि

लगन व रूचि के साथ पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शनों से लोगों की वाहवाही मिलेगी। प्रेमी जोड़ों के लिए शुभ समय कहा जाएगा और परस्पर विश्वास बढ़ेंगा। हालांकि, आपको इस दौरान संबंधों में आगे बढ़ने के लिए बहुत शीघ्रता नहीं दिखानी चाहिए। आपके बीच अहम को लेकर टकराव पैदा नहीं होने पाए इसका ख्याल रखें। इस समय में जोखिम लेने से बचें। किसी भी बड़ी खरीद या निवेश से सावधान रहने के लिए करें।


Previous
The solution to all your problems- 12 Mukhi Rudraksha

Next
गुरु हुए मार्गी 11 अगस्त 2019 - क्या लायेंगे आपके लिए