जानिए, क्यों इतने खास होते हैं जनवरी में पैदा होने वाले लोग...

By: Future Point | 20-Jan-2020
Views : 4164
जानिए, क्यों इतने खास होते हैं जनवरी में पैदा होने वाले लोग...

"अगर आपका जन्म जनवरी में हुआ है तो दुनिया ने आपको एक खुशमिज़ाज व्यक्ति के रूप में पाया है..."

जनवरी का महीना हमारे लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इसी महीने से नववर्ष की शुरुआत होती है। एक ओर जहां जश्न का माहौल होता है वहीं दूसरी ओर आप अपने जीवन को लेकर अहम फैसलें ले रहे होते हैं।

इस महीने में जन्म लेने वाले लोग बेहद दिलचस्प होते हैं। ऊपर से वे आपको बेहद खुले हुए, मिलनसार और खुशमिज़ाज लग सकते हैं लेकिन उनके अंदर बहुत कुछ ऐसा भी है जो छिपा हुआ है। इस लेख में ज्योतिष के माध्यम से हम इसी छिपे हुए का ख़ुलासा कर रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं कि जनवरी महीने में पैदा हुए लोग कैसे होते हैं…

मेहनत नहीं ‘कड़ी मेहनत’ में विश्वास

काम और करियर के प्रति आप बेहद जुनूनी होते हैं। आप महज़ मेहनत में नहीं, ‘कड़ी मेहनत’ में विश्वास करते हैं। अपने काम को लेकर बेहद ईमानदार होते हैं। उसके लिए जो बन पड़े वो सब करते हैं। अपनी हर चीज़ पर आप बारीकी से नज़र रखते हैं। छोटी सी गलती भी आपको रास नहीं आती! आपको हर चीज़ एकदम परफेक्ट चाहिए।

आपको नहीं पता, पर आप अपने काम से समाज को प्रेरित करते हैं। आपका जन्म समाज के साथ चलने के लिए नहीं बल्कि समाज को लीड करने के लिए होता है।

आप अच्छे वक्ता हैं

हालांकि आप खुद को ज़्यादा जताते नहीं हैं लेकिन अच्छे नेतृत्व की क्षमता होने के कारण आप अच्छे वक्ता होते हैं। किसी भी विषय पर वाद विवाद के लिए आप तैयार रहते हैं। अपने ज्ञान और अपनी समझ से आप श्रोताओं का दिल जीतने की क्षमता रखते हैं।

अच्छे श्रोता नहीं हैं आप

आप अच्छे वक्ता तो हैं लेकिन अच्छे श्रोता नहीं हैं। अक्सर पूरी बात सुनने से पहले ही आप रिएक्ट कर देते हैं। दोस्तों के बीच आप बेहद बेहद कूल और खुशमिज़ाज व्यक्ति लगते हैं (जो कि आप हैं भी) लेकिन कभी-कभी गुस्सा इतना तेज़ आता है कि आप अपना आपा खो बैठते हैं। कभी-कभी आप गलत जगह गुस्सा कर बैठते हैं जिससे अक्सर बनती बात बिगड़ जाती है!

दिल तो बच्चा है जी!

आपका दिल बच्चे की तरह मासूम होता है। ऊपर से आप चाहे बेहद गंभीर और खड़ूस लगें लेकिन दिल से आप हमेशा बच्चे बने रहते हैं। बढ़ती उम्र के साथ जहां और लोग बोरिंग होने लगते हैं, आप और ज़्यादा दिलचस्प होते जाते हैं। आप अपनी जवानी में बहुत मेहनत कर चुके होते हैं। वो सब हासिल कर चुके होते हैं जो आप पाना चाहते हैं। जीवन की सारी चिंताओं से मुक्त हो चुके होते हैं इसलिए बुढ़ापे का खूब मज़ा ले पाते हैं।

बहुत धोखे खाते हैं

बेहद समझदार और सुलझा हुआ होने के साथ-साथ आप बेहद अच्छे इनसान भी होते हैं इसलिए धोखे भी बहुत खाते हैं। आपको हर कोई अच्छा लगता है। आपका मन बेहद साफ होता है। किसी में ऐब ढूंढने की आप कोशिश नहीं करते इसलिए अक्सर बड़ी आसानी से उन पर विश्वास कर लेते हैं। आपके साथ अगर कुछ बुरा होने वाला है या हो रहा होता है, तो आप उसे समय रहते भांप नहीं पाते। जब पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

अगर आप भी ऐसी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं। जीवन में सब बुरा बुरा हो रहा है लेकिन समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हो रहा है तो हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से बात करें (Talk to Astrologer) और उचित समाधान पाएं।

एक अच्छे जीवन साथी हैं आप

जनवरी में पैदा हुए लोग एक अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं। हालांकि किशोरावस्था में प्यार के मामले में इनसे छोटी-मोटी भूल-चूक हो सकती है।

अक्सर ये किसी के प्रति भी आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। लेकिन इन्हें आसानी से प्यार नहीं होता। अगर हो जाए तो उसके प्रति पूरी तरह ईमानदार रहते हैं। बात फ़िर अफेयर तक नहीं ठहरती, शादी तक पहुंचती है। जिससे प्रेम करते हैं उसका हर मुश्किल में साथ देते हैं।

बहुत से राज़ छिपाएं हैं आपने

जनवरी में जन्मे लोग बहुत ज़्यादा बोलते हैं, अच्छे वक्ता होते हैं लेकिन अपने बारे में कुछ नहीं बोलते। खुद को छिपाकर रखते हैं। खासकर अपने जीवन के बुरे पक्ष को! अपने दुख और कष्टों को ये किसी के सामने जाहिर नहीं करते इसलिए आपको हमेशा खुश नज़र आते हैं। तब भी जब वे बेहद उदास होते हैं।

आप इस प्रोफेशन के लिए बने हैं

नेतृत्व क्षमता की दुनिया आपकी कायल होती है। इसलिए आपको करियर में आगे बढ़ने के अनेक अवसर मिलेंगे। लेकिन ये आपको तय करना है कि कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर होगा।

आपको शिक्षा और करियर के लिए किसी तकनीकी विषय का चुनाव करना चाहिए। आप ऐसे विषय चुन सकते हैं जिसमें आप अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग कर सकें। विषय के चयन और उचित मार्गदर्शन के लिए आप हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों द्वारा लिखी गई शिक्षा और करियर रिपोर्ट (Education and Career Report) प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसी होती हैं जनवरी में पैदा हुई लड़कियां

जनवरी में पैदा हुई लड़कियां बेहद स्मार्ट और रोमांटिक होती हैं। लड़के इनके दीवाने होते हैं। कॉलेज में ये लड़कियां बेहद चर्चा में रहती हैं। कई लोगों के साथ इनका नाम जुड़ सकता है। लेकिन असल में किसी को नहीं पता होता कि ये किससे जुड़ी हैं क्योंकि रूमानी होने के साथ-साथ ये अपने रिश्ते को बखूबी छिपाकर रखना भी जानती हैं।

जनवरी में पैदा हुए लोगों के लिए ज़रूरी सलाह

जनवरी में पैदा हुए लोग महत्वाकांक्षी और मेहनती ज़रूर होते हैं लेकिन उनमें स्वार्थ की भावना भी होती है। इसलिए आपको सलाह है कि आप इस तरह के आचरण से बचें। पता है कि आप बेहद बुद्धिमान हैं लेकिन दूसरों की सोच को भी महत्व दें। दोस्तों को बेवकूफ़ न समझें। उनके नज़रिए से भी देखने का प्रयास करें। बाकि कोई मुश्किल पेश आए तो हमारे एस्ट्रोलॉजर से संपर्क करें।

जन्म तिथि के अनुसार जानें कैसे हैं आप?

अपनी जन्म तिथि के आधार पर आप अपने व्यक्तित्व के बारे में और सटीकता से जान सकते हैं। इससे आगामी वर्ष के लिए आप अपने लिए बेहतर संकल्प ले सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि आगामी वर्ष 2020 आपके लिए कैसा होने वाला है? तो हमारे ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखाएं और 2020 की वार्षिक भविष्यवाणी का लाभ उठाएं।


Previous
न्याय के कारक शनि करने जा रहें हैं 30 साल बाद मकर राशि में प्रवेश!

Next
बुध का कुम्भ राशि में गोचर: जानें किन राशियों पर होगा इसका असर