आपकी राशि और आपकी राइटिंग स्किल्स

By: Future Point | 08-Jan-2019
Views : 8139
आपकी राशि और आपकी राइटिंग स्किल्स

मन के भावों को शब्दों में पिरोकर, कागज पर उकेरने की कला को लेखन कहा जाता है। लेखन को भाव की अभिव्यक्ति का नाम भी दिया जाता हैं। हो सकता हैं कि जब व्यक्ति के मन में अपने आप को अभिव्यक्त करने की ललक जगी होगी, तभी से शायद लेखन की शुरुआत हुई होगी। लिखने का अर्थ सिर्फ अपने मन को हल्का करना नहीं हैं, और ना ही दर्द या पीड़ा में होने पर ही लेख लिखा जाता हैं। आज हमारे चारों ओर किताबें, पत्र-पत्रिकाएं, समाचार पत्र और लेखन सामग्री की भरमार हैं।

इन सब को देखकर निसंदेह आपके मन में भी कभी न कभी यह ख्याल आया होगा कि क्या मैं भी कुछ लिख सकती हूं। लेखन की कला हम सभी में छुपी होती हैं। कुछ इसे सामने लाने में सफल होते हैं और कुछ लोगों का यह गुण बाहर आए बिना अंदर ही अंदर दम तोड़ देता हैं। एक अच्छी कविता, काव्य, एक सुंदर लेख, कोई भावपूर्ण अभिव्यक्ति, ओजपूर्ण और आवेश में लिखी गई बातें भला किसे प्रभावित नहीं करती हैं।

हम सभी के विचार, स्वभाव और व्यक्तित्व एक जैसे हों यह संभव नहीं, ठीक इसी प्रकार हम जो लिखे वह भी एक जैसा हो यह भी संभव नहीं है। देखा जाए तो लेखन अलग-अलग रंगों और खुशबूओं के फूलों से सजे गुलदस्ते के समान है, किसी को गुलाब, किसी को अन्य कोई फूल पसंद हो सकता हैं। ठीक इसी तरह से कुछ लोगों को हास्य-विनोद से भरे लेख व कविताएं लिखना पसंद होता हैं तो कुछ लोगों का मन ओजपूर्ण कविताएं लिखने में लगता है, कोई प्रकृति की सुंदरता का गुणगान करता हैं तो कोई अपने प्रिय व्यक्ति को याद कर अपनी बात कहता हैं। अपनी, अपने मित्रों और अपने जानने वालों की पसंद-नापसंद को जानने समझने में हमारी जन्मराशि खास तौर से उपयोगी साबित हो सकती हैं। अपनी राशि के अनुसार आपमें किस तरह के लेखन की कला छुपी हुई हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह लेख लिख रहे हैं-

मेष राशि

आपके लिखे लेखों में बोल्ड लूक ज्यादा होता हैं। रोमांच से भरपूर कहानियां लिखने में आप महारत हासिल कर सकती हैं। इसके साथ ही आप साहसिक यात्राओं और साहस से भरी जीवन गाथों को भी अपने शब्दों से बांध सकती हैं। वास्तव में आप प्रयास करें तो आप एक जोखिमपूर्ण जगहों पर जाकर रिपोर्टिंग जैसे काम या मुश्किल जगहों पर जाकर रिपोर्ट लेखन की कला आपमें छुपी हो सकती हैं। बड़े-बड़े आदर्श और उत्साह से भरे लेख, बड़े बड़े विचारों के लिए आपको जाना जा सकता है। व्यंग के तीर भी आपके लेखन कला में पाए जाते है। साथ ही आपके लेखन में कल्पना कम और वास्तविकता अधिक होती हैं।

यह भी पढ़ें: मेष लग्न के जातक की विशेषता

वृषभ राशि

आप कड़ी मेहनत कर लेखन के क्षेत्र में कदम रख सकती हैं। एक बार लेखन का लक्ष्य निर्धारित कर आप जब लिखना शुरु करती हैं तो धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्य तक पहुंचने तक अपने काम में लगी रहती है। स्थिर रुप से, बिना अपने विचार बदले, अपने काम को अंजाम देती हैं। लेखन के नए क्षेत्रों में भी आप हाथ आजमा सकती हैं। अपने लेखन के दृष्टिकोण को सीमित न करें, आप रोमांटिक स्टॊरिस, ब्यूटी टिप्स और प्रेम प्रसंग को बेस बनाकर अपना लेख या अन्य लेखन कर सकती हैं। बड़े-बड़े उपन्यास लिखना भी आपके लिए संभव हैं।

मिथुन राशि

आप महान कम्यूनिकेटर साबित हो सकती हैं। अपनी ढ़ेर सारी बातों, बुद्धिमानी और अपने गुणों को आप लेखन के कार्य में प्रयोग करें। आपके लिए सफल पत्रकार बनना संभव हैं क्योंकि आप फ्लेक्सिबल होकर काम करती है और उद्देश्यों को ध्यान में रखती हैं। आप अपने लेखन में कम्यूनिकेशन के सभी लेटेस्ट साधनों का प्रयोग करती हैं। आप का उत्साह प्रलोभन के साथ ही समाप्त हो जाता है। आपका लेखन इस प्रकार का हो सकता हैं जैसे आप स्टोरी लिख नहीं रहें बल्कि कह रही हों। रीडर से डायरेक्ट जुड़ना आप पसंद करती हैं। प्रयास करने पर आप अच्छॆ कहानिकारों की सूची में नाम दर्ज करा सकती हैं। उत्साह और भावनात्मकता आपके लेखन का गुण हैं।

कर्क राशि

आप के लेखन में काल्पनिकता, रचनात्मकता और विभिन्न अलंकारों का प्रयोग हो सकता हैं। कविताएं, काव्य, गद्य और पद्य सभी विधाओं में लिखना आपके लिए संभव हैं। कहानी लिखने में प्रयास करने की बात करें तो आप घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं को उजागर करते हुए लिख सकती हैं। इतिहास का वर्णन भी आप बखूबी कर सकती हैं। आपके लेखन में भावुकता और हर्ट टचिंग लाईन्स देखी जा सकती हैं। अपने लेखन से सीधा लोगों के दिलों से जुड़ती हैं, उनकी रुह को छूती हैं। कवियत्री के रुप में आप अपनी पहचान बनाने में सफल हो सकती हैं। आपकी लेखनी दिल से संचालित होती हैं, रोमांटिक शायरी लिखना वह भी अपने मूड के हिसाब से यह आपके लेखन की खासियत हैं।

सिंह राशि

आपके अद्भुत लेखन की वजह से ही हर कोई आपके लिखे को पढ़ना चाहता है। आपके लेख आत्मविश्वास, विश्लेषण और रिसर्च बेस्ड होते हैं। आप अपने लेखों में बहुत सावधानी के साथ संतुलन बनाए रखती हैं, अपने आलोचकों और स्वयं पर। आलोचनाओं से प्रभावित नहीं होती हैं। आप चाहती हैं कि लोग आपके लिखे को पढ़े, अपने विचार दें और आपके लिखें विचारों के द्वारा आपको समझें। आपका लेखन कभी भी उबाऊ या भद्दा नहीं हो सकता। स्टेज शो लिखने का कार्य आपसे बेहतर कोई अन्य नहीं कर सकता। अपने लेखन को आप अंत तक इंट्ररेस्टिंग बनाए रखती है। आपका लेखन नॉन फिक्शन बेस्ड होता है। काल्पनिकता के लिए उसमें कोई जगह नहीं होती। आप बहुत अच्छी फिलोसफर बन सकती हैं। अपने लेखन से दुनिया में बदलाव लाने की जगह आप यथार्थ को सामने लाना पसंद करती हैं।

कन्या राशि

आपके लेख शोधपूर्ण होते हैं। आप लेखिका कम और संपादक बनने के गुण अधिक रखती हैं। कुछ भी नया लेखन शुरु करने से पहले आप इसका ड्राफ्ट बनाना पसंद करती हैं। लेखन करते समय आपके लिए मनपसंद संगीत, माहौल और मनपसंद वातावरण होना जरुरी है। अपने लेखने में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप आप पसंद नहीं करती हैं। कुछ भी लिखने से पहले आप विषय का गहराई से अध्ययन करना पसंद करती हैं। हल्का फुल्का और मनोरंजन के लिए लिखना आपको नहीं भाता हैं। लेखन में कविताओं को स्थान सबसे अंत में आता हैं। आपके लेख विश्वसनीय और समय सीमा पर आधारित होते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में नाम कमाने में यह गुण काम आ सकते हैं। आपका लेखन, रहस्य, रोमांच और जादू से जुड़े विषयों का होता हैं।

तुला राशि

आपका लेखन सबसे अलग होता हैं। वह सिचुएशन्स बेस्ड होता हैं। घटनाओं को निष्पक्षता और कूटनीति के साथ देख, समझ कर लिखने की कला आपको ईश्वर की ओर से उपहार स्वरुप देन हैं। आपके लेखन में उत्साह और जोश कम होता हैं विश्लेषण अधिक होता हैं। एक विषय पर लेखन शुरु करने पर आप उसमें लम्बे समय तक फंसे रह सकती हैं। आलेख फिनिस करते समय सुस्त हो जाती हैं। यह गुण आपको संपादन का गुण देने के साथे-साथ बहुमुखी लेखक, आपके पास अनेक शैलियों में लिखने की क्षमता हैं। आपका लेखन कला, फिलोसफी और रोमांस बेस्ड हो सकते हैं। बड़े बड़े निबंध और उपन्यास लिखने में महारत हासिल सकती हैं। दूसरों के कहे विचारों को लिखने में कुशल हैं।

वृश्चिक राशि

आप रहस्य और जासूसी विषयों पर आधारित लेखन में सफलता हासिल कर सकती हैं। जोखिमपूर्ण विषयों पर आत्मविश्वास के साथ लिखना आपको दुनिया में नाम दिला सकता हैं। यूं ही कुछ लिख देने की जगह आप पेशेवर तरीके से लिखना पसंद करती हैं। आपको पटकथा, और जीवनी लिखने में कुशलता हासिल हैं। धन लेकर दूसरों के लिए यह कार्य करना आप चाहती हैं। आपके लेखन में जूनुन और रहस्यों को उजागर करती हुए कहानियां व लेख लिख आप लेखन के क्षेत्र में छा सकती हैं। आपका लेखन अपनी शर्तों पर आधारित है, दूसरों के कहें अनुसार आप झुकती नहीं हैं। आप को एक भावुक और समर्पित लेखिका कहा जा सकता हैं। यथार्थवादी, व्यंग और हास्य का मिला जुला लेखन आपकी विशेषता हैं।

धनु राशि

कानून, धर्म और राजनीति जैसे विषयों पर आप लिख सकती हैं। आप अपने महान विचारों को कागज पर उतारने की योग्यता रखती हैं। आपके लिखे लेखों को रीडर पढ़कर ऐसे सहजता महसूस करता हैं जैसे आपने सामने बैठकर अपनी बात कह रहे हों। कथा लेखन के क्षेत्र में आप सफल हो सकती हैं। नाट्क लिखने और इंटरव्यू लेखन भी आप का पसंदीदा लेखन क्षेत्र हो सकता हैं। रहस्यमयी, साजिश, यात्रा वृतांत आधारित उपन्यास लेखन का मुख्य हिस्सा हो सकते हैं। आपके लेखन को एक उत्साही, लचीला, विचारशील और मजेदार लेखन कहा जा सकता हैं। ट्रेजड़ी बेस्ड और सामाजिक धारा पर व्यंग करते हुए लेख लिखने भी आपकी योग्यता के दायरे में हैं।

मकर राशि

आप महत्वाकांक्षी हैं इसीलिए लक्ष्य को देखते हुए अपना लेखन का कार्य करती हैं। नैतिकता के दायरे में रहकर ही लेखन करना पसंद करती हैं। एक ही रात में पूरा उपन्यास लिखने का प्रयास करती हैं। लेखन का प्रतिफल पाने के लिए आप उसे जल्द से जल्द पूरा कर देना चाहती हैं। आप काल्पनिकता को छोड़कर यथार्थ पर आधारित लेख लिखना पसंद करती हैं। दूसरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली कविताएं और ओजपूर्ण आलेख भी आप लिख सकती हैं। स्वयं में धैर्य की कमी के चलते आप जल्द से जल्द अपने लेखन को समाप्त कर देना चाहती हैं। आपके लेखन में हताशा और निराशा भी देखी जा सकती हैं। जीवन की परिस्थितियों से हार मानने की प्रवृत्ति आपके लेखों से सामने आती हैं।

कुम्भ राशि

आपके लेखन में प्रगतिशील विचारधारा, नए-नए आविष्कार पर आधारित लेख होते हैं। आपके लेख दार्शनिक और आध्यात्मिक आधारित होते हैं। काल्पनिक कथाओं को लिखना आप पसंद करती हैं। आपके लेखन को विविध विधाओं का गुच्छा कहा जा सकता हैं। स्वतंत्रता की कहानियां, क्रांतिकारी कविताएं और प्रेरणात्मक लेख आपकी विशेषताएं हैं। आपके लेख से लोग प्रभावित हों हाथों में मशाल लेकर क्रांति के लिए सड़कों पर आ सकते है। आपके लेखन में गहरी चिंता और गंभीरता का गुण पाया जाता हैं। आपको छोटे छोटे लेख और छोटे छोटे प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहिए। इससे आपका उत्साह लेखन में बना रहेगा।

मीन राशि

सपनों की रंगीन दुनिया पर आधारित कहानियां आपके लेखन का क्षेत्र हो सकती हैं। परियों और राजकुमार/राजकुमारियों को जोड़कर आपका लेखन होता हैं। जीव-जन्तुओं, प्रकृति वर्णन आप बखूबी करना जानती हैं। अपने आसपास की छ्टा, नेचुरल ब्यूटी को कागज पर उतारकर शब्द देने में माहिर हैं। भाषा पर अच्छी पकड़ होने के कारण व्याख्या करना, कठिन परिस्थितियों पर विजय पाने से जुड़ी कहानियां आदि आप अहजता से लिखती हैं। आपके लेखन में कल्पनाशीलता, कलात्मकता और दुखद परिस्थितियों का वर्णन हो सकता है। आपका लेखन, धन कमाने के लिए अधिक हो सकता हैं। अपनी लेखनी के जादू का प्रयोग आप स्वयं की समृद्धि के लिए करना चाहेंगी।


Previous
मी एंड माय डिजिटल सोशल वर्ल्ड

Next
How to Get Promotion in Job by Astrology?