Kanya Masik Rashifal - मासिक कन्या राशिफल - कन्या मासिक राशिफल

मासिक राशिफल (कन्या राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह अवधि में बन रहे सितारों का संयोजन आपके स्वास्थ्य सुख को प्रोत्साहित कर रहा है। अस्थमा, पेट फूलना, वायु रोग और पाचन तंत्र की शिकायत जैसी पुरानी बीमारियों का शांत रहने आपको सुखद अनुभूति देगा। माह अवधि में रोग परेशानियों में कमी होगी। कब्ज रोग को निष्प्रभावी रखने के लिए आपको उपयुक्त उपाय करना होगा। आहार पर नियंत्रण रखना भी आपके स्वास्थ्य के लिए हितकारी रहेगा। यह सावधानी आपके लिए उपाय के रूप में कारगर सिद्ध हो सकती हैं। स्वास्थ्य के पक्ष से यह उपयोगी समय है, जिसमें आपको कोई भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या न होने का संकेत मिल रहा है।

धन-सम्पत्ति:

वित्तीय संभावनाओं के लिए इस माह के सितारें काफी अनुकूल नहीं बन रहे हैं। किसी बुजुर्ग सज्जन के द्वारा या उनके माध्यम से आपको बहुत लाभ हो सकता हैं। इस अवधि में बुजुर्ग वर्ग आपके लिए वरदान साबित हो सकता हैं। इसके अतिरिक्त इस माह में आपको अधीनस्थों की सेवायें पूर्ण रुप से प्राप्त होंगी। इन सेवाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने में आप सक्षम रहेंगे। इनका सहयोग आपके लिए आर्थिक रुप से बड़ा उत्तम रहेगा। नई परियोजनाओं में निवेश करने के लिए ग्रहों की अनुकूलता बनी हुई हैं। आपको इस प्रकार की योजनाओं पर साहसपूर्वक कार्य आरम्भ कर देना चाहिए।

कार्य व्यवसाय:

पेशेवर जीवन में उन्नति के लिए यह माह अनुकूल बना हुआ हैं। इस माह में आपके व्यावसायिक क्षेत्रों का विस्तार होगा। माह अवधि में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं। फिर भी इस माह के प्रयासों का फल आपको लाभों के रुप में प्राप्त होगा। अतः यह आपके लिए कभी बोझ के समान प्रतीत नहीं होगा। अपने वरिष्ठ अधिकारियों और अधीनस्थों से काम लेने में आप सफल रहेंगे। अपने नीचे कार्य करने वाले व्यक्तियों की सेवाओं से अधिकतम लाभ प्राप्त करना आपके लिए इस समय में सरल रहेगा। यह माह अच्छे लाभों से भरा होने के कारण आपके लिए सबसे महत्वपूण माह सिद्ध हो सकता हैं। सौदें तय करने के लिए यात्राओं का प्रयोग किया जा सकता हैं। यात्रा की सबसे अनुकूल दिशा दक्षिण दिशा हैं। किसी वृद्ध व्यक्ति का सहयोग भी आपकी व्यावसायिक संभावनाओं के लिए उत्तम बना हुआ हैं।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

इस माह के सितारों की भविष्यवाणी आपकी शैक्षिक संभावनाओं के लिए विशेष रुप से अनुकूल नहीं बन रही है। व्यावहारिक रुप से इस अवधि के ज्यादातर परीक्षा परिणाम उम्मीद से कम हो सकते हैं। माह अवधि में उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अधिकांश स्तरों पर काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। कठिनाईयों का सामना करने के लिए आपको दृढ़ बने रहना होगा। इसके बाद ही आप इस मुश्किल समय से बाहर निकल सकते है। किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को सफलता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कोचिंग लेनी होगी। इसके बाद ही आपके प्रयासों का परिणाम आपके पक्ष में जाएगा।

यात्रा

इस माह के दौरान यात्राओं से लाभ प्राप्ति के लिए सितारों का संयोजन सकारात्मक बना हुआ है। ग्रहों की शुभता से इस समय की यात्राएं आपके कई कार्य पूर्ण करने में सहयोगी साबित हो सकती है और इस समय में यात्राएं अपने उद्देश्य पूर्ण करने में पूरी तरह से सफल रहेंगी। यह भी बहुत संभावना बन रही है कि आप अपने व्यवसायिक क्षेत्र का विस्तार करने के लिए कुछ यात्राएं करें। व्यापार या नौकारी संबंधित यात्राएं आपको उम्मीद से अधिक लाभ दे सकती है। तथा परिवार के साथ मनोरंजन और पर्यटन के लिए यात्राएं करना आंनद देगा। माह अवधि की सबसे अनुकूल दिशा दक्षिण दिशा है।

परिवार एवं समाज

आगामी माह में आपके परिवार की स्थिति प्रतिकूल ग्रह गोचर के प्रभाव से अशुभ रहेगी। ऐसी भी सम्भावनाएं हैं कि सामाजिक रूप से आपसे निम्न स्तरीय व्यक्ति से आपको विशेष पेरशानी हो जो आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाए। स्थिति से निपटने के लिए दृढ़ता पूर्वक अपने कार्य क्षेत्र में डटे रहें। आपमें से बहुत से लोगों के लिए परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ वैचारिक मतभेद की सम्भावनाओं के प्रबल संकेत हैं इसलिए विपरीत परिस्थिति में धैर्य व शान्ति से काम लें। परिवार का वातावरण भी प्रसन्नतादायक नहीं रहेगा तथा बच्चे भी चिड़चिड़े व जिद्दी होंगे तथा अपने अध्ययन व अन्य उपयोगी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन नहीं करेंगे। इसलिए अपना समय व शक्ति देकर उन पर कड़ी नजर रखते हुए उनका मार्गदर्शन करना होगा।

संतान

इस माह के ग्रह गोचर से बच्चों के बारे में किसी भी शुभ परिणाम की आशा करना व्यर्थ होगा। जो बच्चे पढ़ार्इ में कमजोर हैं, उन्हें अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। यह माह बेहतर प्रदर्शन करने की दृष्टि से प्रतिकूल है तथा वे बच्चे जो पढ़ार्इ में बहुत अच्छे हैं उनको भी कठिनार्इयों का सामना करना पड़ेगा। मां बाप को चाहिए कि वे उनकी सहायता व उत्साहवर्धन करते रहें। प्रैक्टिकल तथा तकनीकी कार्यों में भाग लेने वाले छात्र अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। जहां तक व्यावहारिक कार्यों तथा तकनीकी कार्यों में दक्षता का प्रश्न है, अधिकतर बच्चे घटिया प्रदर्शन नहीं करेंगे।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

कन्या राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण कन्या राशि

मध्यम कद, काले बाल और आंख, त्वरित चुस्त चाल, वास्तविक आयु से कम के प्रतीत होते हैं, विकसित छाती, सीधी नाक, पतली और तीखी आवाज, धनुषाकार धनी भौंहें, गर्दन या जांधों पर निशान।

अन्य गुण :

बहुत बुद्धिमान, विश्लेषक, विलक्षण बुद्धि वाला अन्य की भावनाओं और त्रुटियों का निंदक। भाषाओं के ज्ञानी होते हैं और किसी प्रक्रिया को समझने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उपयोग करते हैं। भावनाओं में बह जाते हैं। सोच समझ कर निर्णय लेते हैं। आत्मविश्वास की कमी, घबराये से रहते हैं। सुव्यवस्थित अपने विचार की बारीकियों को समझने में सक्षम होते हैं। स्वयं के स्वार्थ के प्रति जागरूक, मितव्ययी, कूटनीतिज्ञ, चतुर होते हैं। गृहसज्जा में निपुण, गणितज्ञ, परविद्या में रुचि होती है।

संभावित रोग कन्या राशि :

उदर रोगों से सावधान रहना चाहिए। पेचिश, टायफायड, पथरी आदि संभाव्य रोग है। विवाह में विलंब, वैवाहिक जीवन सुखी, संतान कम होती है। आय उत्तम, कार्य-व्यवसाय में सफलता, संपत्ति के मालिक होते हैं। नाममात्र की व्याधि होने पर भी डॉक्टर के पास चले जाते हैं। पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण बागवानी और खेती में रुचि लेते हैं। धन संचय में रुचि होती है।

20 से 25 वर्ष की आयु में सफल और साहसी होते हैं। 25 से 35 वर्ष की आयु में स्वयं का मकान होता है। 36 से 48 वर्ष कष्टप्रद होते हैं। 49 से 62 वर्ष सौभाग्यशाली होते हैं, अचानक लाभ होता है। 23 और 24वें वर्ष बहुत उत्तम रहते हैं जबकि 4, 16, 22, 36 और 55 वें वर्ष कष्टप्रद होते हैं। जीवन के अंतिम चरण में टी. बी. हो सकती है।

स्त्री राशि, मनोरंजन के स्थान, चारागाह, शुभ राशि, मध्यम कद शीर्षोदय राशि, पौधों वाली भूमि, कन्धों तथा भुजाओं का झुकना, सच्चा दयालुता, काले बाल, अच्छी मानसिक योग्यता, विधि अनुसार कार्य करने वाली तर्कशील होती है।

कन्या राशि के उपयुक्त व्यवसाय

लेखाकार, मनोचिकित्सक, क्लर्क, डॉक्टर, पायलट, संपादक और लेखक, स्टेशनरी की दुकान

कन्या राशि की मित्र राशि

मिथुन, वृषभ, तुला, मकर, कुंभ राशि

कन्या राशि का तत्व

पृथ्वी

कन्या राशि का संबद्ध चक्र

विशुद्ध