Vrishchik Masik Rashifal - मासिक वृश्चिक राशिफल - वृश्चिक मासिक राशिफल

मासिक राशिफल (वृश्चिक राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह सितारों के संयोजन की जो स्थिति आपको प्राप्त हो रही हैं। वह आपके स्वास्थ्य को शुभता प्रदान कर रही हैं। अतः इस माह अवधि में आपको बहुत कम स्वास्थ्य कमियों का सामना करना पड़ेगा। इस माह आपके स्वास्थ्य से संबंधित सभी विकारों का संबंध आपके पाचन तंत्र से होगा। माह अवधि में पुरानी कब्ज जैसी कोई गड़बड़ी आपको परेशान कर सकती हैं। रोगों पर नियंत्रण रखने के लिए आप एहतियाती कदम उठा सकते हैं। मुख्य रूप से आपको इस समय में आहार पर नियंत्रण रखते हुए उपचार कराना होगा। माह अवधि में घटित होने वाली घटनाएं आपके लिए अनुकूल रहेगी और आपको इस समय में कई बीमारियों से राहत मिलेगी। उदाहरण के लिए वायु रोग होने का खतरा आपको न के बराबर रहेगा। ऐसे रोगों का न होना आपको राहत का अनुभव कराएगा। फिर भी एहतियात के उपाय करना लाभकारी रहेगा। छोटी सी एहतियात रखने से आपको कई परेशानियों का समाधान होगा।

धन-सम्पत्ति:

इस माह के सितारों की स्थिति शुभ फलदायक न होने के कारण यह माह आपके लिए आर्थिक पक्ष से प्रतिकूल हो सकता हैं। अपने व्यक्तिगत उद्देश्यों और सामाजिक स्तर को उच्च रखने के लिए आप अपने अधीनस्थों का शोषण कर सकते हैं। इस समय में आपको अपने स्वभाव पर अंकुश लगाना चाहिए। स्वभाव को न बदलने पर आपके लिए अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। नए उद्यमों को शुरु करने के लिए और निवेश करने के लिए समय प्रतिकूल बना हुआ हैं। समय में शुभता की कमी बनी हुई है इसलिए आपका ऐसी योजनाओं को स्थगित करना ही सही रहेगा।

कार्य व्यवसाय:

पेशेवर उन्नति के पक्ष से इस माह की ग्रह स्थिति बहुत उज्जवल नहीं बन रही हैं। व्यावसायिक संभावनाओं के लिए भाग्य को शुभता प्राप्त नहीं हो रही हैं। माह अवधि में आपको बहुत अधिक कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं। प्रयासों के अनुरुप लाभ प्राप्ति नहीं हो पायेंगी। अपनी चिंताओं में कमी करने के लिए आप मेहनत में किसी प्रकार की कमी न करें। अधीनस्थों के बीच आपके संबध सौहार्दपूर्ण न रहने की संभावनाएं बन रही हैं। आपसी संबंधों को मधुर बनाने का प्रयास आपको अप्रिय परिस्थितियों से बचा सकता हैं। अपने रवैये को संशोधित करने की कोशिश करें। अधीनस्थों के साथ विवादों को टालने के प्रयास भी हितकारी रहेंगे। दक्षिण दिशा में यात्रा करने से कुछ लाभ हो सकते हैं। अन्य दिशाओं में यात्रा करना उपयोगी नहीं रहेगा।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

इस माह में शिक्षा के क्षेत्र में आपकी प्रगति उत्कृष्ट रहने की संभावना बन रही हैं क्योंकि इस माह के सितारों का संयोजन आपके लिए अनुकूल बन रहा हैं। तकनीकी छात्र अपने कौशल और निपुणता का प्रयोग करते हुए अपने प्रयासों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। माह अवधि में इस वर्ग की सफलता का स्कोर उल्लेखनीय हो सकता हैं। भाषाओं, पत्रकारिता और लेखा विषयों के छात्रों का प्रदर्शन भी संतोषजनक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कोचिंग लेनी चाहिए।

यात्रा

यह माह यात्राओं के लिए बहुत सुखद नहीं बन रहा है। अतः यात्राओं से उम्मीद के अनुरुप सफलता प्राप्त नहीं हो पाएगी, क्योंकि इस माह के सितारों का योग आपकी यात्राओं के लिए अनुकूल नहीं बना हुआ है। आवश्यक होने पर आप सड़क मार्ग और रेल मार्ग के द्वारा यात्रा कर सकते है। इन मार्गों का उपयोग आपके लिए कुछ लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार या नौकरी संबंधित यात्राओं के परिणाम सुखद न रहने की संभावना बन रही है। इस समय में आप अपने कर्तव्यों का अनुसरण कुशलता से करें। परिवार के साथ छुट्टी लेकर यात्रा करने के लिए भी समय की शुभता नहीं बनी हुई है। यात्रा की सबसे अनुकूल दिशा दक्षिण दिशा है। इस दिशा में यात्राएं आपको कुछ लाभ दे सकती है।

परिवार एवं समाज

इस माह का ग्रह गोचर पारिवारिक कल्याण के लिए किंचित भी शुभ प्रतीत नहीं होता जिसके कारण बड़े बुजुर्गों से गम्भीर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपना धैर्य न खोएं। मस्तिष्क को शांन्त रखें तथा विपरीत परिस्थिति के आने पर शान्ति भंग न होने दें। ऐसा करने से काफी हद तक आप अपने कार्यों में अशांति उत्पन्न होने की स्थिति से बच सकते हैं। व्यय के नियंत्रण से बाहर होने की जबर्दस्त सम्भावनाएं हैं। इसलिए खर्च पर अंकुश लगाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। बच्चे भी चिड़चिड़े हो जाएंगे तथा पढ़ार्इ व अन्य उपयोगी गतिविधियों में आशाजनक प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। आपको न उनके ऊपर अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है ।

संतान

अधिकतर बच्चे इस माह में शुभ गोचरीय प्रभाव से संतोषजनक परिणाम देंगे। वे बच्चे जो उद्दण्ड हैं, वे भी नियमित दिनचर्या के कार्यों में डाले जाने पर स्वेच्छा से कार्य सम्पादन करते रहेंगे। वे बच्चे जो अनुशासनहीन हैं इस माह कुछ अच्छे संस्कारों से युक्त देखे जा सकेंगे। कुछ बच्चों का अपने बुजुर्गों, पारिवारिक सदस्यों तथा सहयोगियों के साथ कुछ तनाव रह सकता है। सावधानीपूर्वक वस्तु स्थिति को भांप कर धैर्य धारण करके समस्या का हल निकालें।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

वृश्चिक राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण वृश्चिक राशि

मध्यम कद, सुडौल शरीर और अंग, चौड़ा चेहरा, घुंघराले बाल, श्याम वर्ण, उन्नत ठोड़ी।

अन्य गुण :

स्पष्टवादी, निडर, रूखा व्यवहार। उत्तम मस्तिष्क, बुद्धिमान, इच्छाशक्ति से युक्त। शब्दों का उत्तम चुनाव करते हैं। अन्य लोगों के मामलों में दखल नहीं देते हैं। अक्सर तानाशाह होते हैं, कभी थकान नहीं होती। जब तक आश्वस्त न हो जाएं कि उनका विषय का ज्ञान सर्वोच्च कोटि का है, मुह नहीं खोलते। वार्तालाप और लेखन में दक्ष होते हैं, अपने बुद्धिबल के सहारे रहते हैं। उच्चकोटि की प्रशासनिक क्षमता और आत्मविश्वास से युक्त होते हैं। गुप्त रूप से अपराध करने में सक्षम होते हैं। परिश्रम और साहस के बल पर धनार्जन करते हैं। स्वयं के बल पर सफल होते हैं। सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय होते हैं। समाज में सलाहकार/नेता बनते हैं। सेना और पुलिस में सफलतापूर्वक कार्य करते हैं, इनके बहुत से शत्रु होते हैं। मौलिक अनुसंधान में चतुर होते हैं। अकेले रहकर बेहतर कार्य करते हैं। मैदान के खेलों के शौकीन होते हैं। संगीत, कला, नृत्य आदि में प्रवीण होते हैं। पराविद्या में रूचि होती है। काम-वासना अधिक होती है, साथी को पशु की तरह प्रयोग करते हैं।

संभाव्य रोग वृश्चिक राशि :

गुप्त रोग, प्रोस्टेंट ग्रंथि, पित्ताशय आदि के रोग आयु के 29 से 45 वर्ष सौभाग्यशाली होते हैं। 62 से 71 वर्ष की आयु में गंभीर व्याधि होती है या ऑपरेशन होता है।

अशुभ वर्ष वृश्चिक राशि :

11, 28, 38, 52, 62

छेद या बिल वाला स्थान, विष, शीर्षोदय राशि, चौड़ी, फैली हुई आंखें तथा छाती। बाल्यावस्था में बीमार, क्रूर कामों में रुचि, साहसी, सहनशक्ति, प्रबन्धक, स्त्री राशि होती है।

वृश्चिक राशि के उपयुक्त व्यवसाय

सेना, रक्षा, रेलवे, दूरसंचार, नौसेना, बीमा, चिकित्सा, मैकेनिकल और मशीनरी

वृश्चिक राशि की मित्र राशि

कर्क, सिंह, धनु, मीन, मेष राशि

वृश्चिक राशि का तत्व

पानी

वृश्चिक राशि का संबद्ध चक्र

मणिपुर