Meen Masik Rashifal - मासिक मीन राशिफल - मीन मासिक राशिफल

मासिक राशिफल (मीन राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

सितारों की शुभ स्थिति आपकी स्वास्थ्य समस्याओं का निराकरण कर रही हैं। जिसके कारण इस माह में बन रहे योग आपकी स्वास्थ्य संभावनाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं। माह अवधि में आपको कब्ज, पेट विकार, गठिया, कमजोर रक्त संचरण जैसी पुरानी बीमारियों में गड़बड़ी न होने से आपको राहत मिलेगी। यह माह आपको सक्रिय और चुस्त रखेगा। बुखार, सूजन जैसी तीव्र किस्म की अचानक से होने वाली बीमारियां से राहत के भी आंशिक संकेत बन रहे हैं। इस माह की अवधि में आपको किसी प्रकार के गंभीर रोग का सामना नहीं करना पड़ेगा। फिर भी माह अवधि में गले में संक्रमण से जुड़ी जटिलताएं होने पर इनका अच्छे से पता लगाके जांच की जानी चाहिए। स्वास्थ्य के लिए स्थिति सतर्कता की बनी हुई हैं।

धन-सम्पत्ति:

वित्तीय संभावनाओं के पक्ष से इस माह के सितारों की स्थिति आपके लिए विशेष रुप से अनुकूल नहीं बन रही हैं। आने वाले माह के दौरान कला जगत के नर्तकों, संगीतकारों, चित्रकारों और कला क्षेत्र से जुड़े अन्य कलाकारों की इस समय में आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती हैं। कलात्मक और रचनात्मक उत्पादन में भी कमी के संकेत बन रहे हैं। अधीनस्थों, कार्यकर्ताओं या आपके नीचे कार्य करने वाले लोगों का आपके द्वारा शोषण होने की संभावना बन रही हैं। दृढ़ता के साथ आपको अपने इस स्वभाव के दोष को दूर करना होगा। इस प्रवृत्ति पर अंकुश न लगाने पर अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता हैं।

कार्य व्यवसाय:

माह अवधि के ग्रह एवं सितारों की स्थिति आपके लिए बहुत उत्साहजनक नहीं बनी हुई हैं। अतः यह समय आपकी व्यावसायिक संभावनाओं के लिए उत्तम नहीं बना हुआ हैं। अधीनस्थों से अपने संबंधों को मधुर बनाने के लिए आपको अपनी ओर से प्रयास करने पड़ेगे। अपने अधीनस्थों के रोष को दूर करने की कोशिश करनी होगी। सौहार्दपूर्ण व्यवहार के साथ उनसे वार्तालाप करना आपके लिए हितकारी रहेगा। निम्न वर्ग के शोषण की अपनी प्रवृत्ति पर आपको अंकुश लगाना चाहिए। यात्राओं के लिए यह अवधि बहुत सुखद और लाभप्रद नहीं बनी हुई हैं। परिस्थितियों के विपरीत होने से आपको ऐसी योजनाओं का त्याग करना चाहिए। दक्षिण दिशा की यात्रा करने से कुछ लाभ प्राप्ति हो सकती हैं। यह आपमें असुरक्षा और असंतोष की भावना को कुछ कम कर सकता है।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

यह माह आपके शिक्षा कार्यों के लिए विशेष रुप से अनुकूल नहीं बनी हुई है, क्योंकि इस माह के सितारों की स्थिति आपके लिए उत्तम नहीं बनी हूई है। इस अवधि के ज्यादातार परीक्षा परिणाम आपकी उम्मीद से कम रहने की संभावना बन रही है। माह अवधि में उद्देश्यों को प्राप्त करने में आप बहुत अधिक मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है। माह अवधि में आप का स्वभाव नकारात्मक हो सकता है। शिक्षकों के प्रति आप आत्म मुखर और हठी हो सकते है। आपको अपने इस स्वभाव को बदलने का प्रयास करना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा के उम्मीदवारों को सफल होने के लिए अतिरिक्त कोचिंग लेनी चाहिए।

यात्रा

यात्राओं के लिए इस माह के सितारों की भविष्यवाणी बहुत अनुकूल नहीं बन रही है। अतः इस माह में आप यात्राओं से लाभ पाने से वंचित रह जायेंगे। देश के भीतर या देश के बाहर पर प्रकार की यात्राएं अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में विफल रहेंगी। यात्राओं के लिए आप रेल मार्ग या सड़क मार्ग का प्रयोग कर आंशिक विफलता दूर कर सकते है। नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में यात्राओं के द्वारा लक्ष्य प्राप्ति न हो पाने के कारण आपका प्रदर्शन कमजोर रहने की संभावना बन रही है। समय की प्रतिकूलता में आपको निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि सितारों की स्थिति आपको शुभता देने की स्थिति में नहीं है। कुछ यात्राएं यदि आप अपने परिवार के साथ खुशी और आनंद प्राप्ति के लिए करते है तो इन यात्राओं में सुख का अभाव होगा। दक्षिण दिशा में यात्रा करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।

परिवार एवं समाज

ग्रह चाल परिवार कल्याण के लिए विशेष शुभ नहीं है पारिवारिक वातावरण विशेष बेहतर व तालमेल वाला नहीं होगा तथा बच्चे भी आपकी परेशानियों को बढ़ाएंगे। इसलिए उनकी गतिविधियों का सावधानीपूर्वक मुआयना करके अपना समय व सामर्थ्य प्रयोग करके उनका सही मार्गदर्शन करें। परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ वैचारिक मतभेद की भी सम्भावनाएं हैं। अपने आप को शांत बनाए रखें तथा विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य न खोएं अन्यथा तनाव की स्थिति जस की तस बनी रहेगी।

संतान

आने वाले माह में आपके बच्चे अनुकूल गोचर के प्रभाव से उत्तम परिणाम लाने में सक्षम रहेंगे। बहुत से बच्चे अपने मां-बाप के लिए कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। दैनिक क्रम में किये जाने वाले कार्यों में उत्तम उत्पादक कार्य का प्रदर्शन कर सकते हैं। यद्यपि किसी विशेष श्रेष्ठता की अपेक्षा नहीं की जा सकती, परन्तु उनका प्रदर्शन अधिकतर सामान्य से श्रेष्ठ ही रहेगा। अधिकतर बच्चे अपने अभिभावकों को थोड़ा परेशान करने के बाद सही मार्ग पर आ जाएंगे। इसलिए नियमित व समुचित मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

मीन राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण मीन राशि

नाटा और मोटा शरीर, हाथ-पांव काफी छोटे होते हैं। केश मुलायम, गोरा रंग, चेहरा कांतियुक्त होता है। सुंदर और आकर्षक, आखें बड़ी-बड़ी, मजबूत गोलाकार कंघे, थोडी में गड्ढा होता है।

अन्य गुण धर्म :

आकृति अप्रभावशाली होती है, बेचैन रहते हैं, कल्पनाशील और रोमांटिक होते हैं। ईमानदार और मानवीय, कभी शांत तो कभी क्रोधी, अन्यों की राय से प्रभावित रहते हैं, आत्म विश्वास में कमी होती है। अत्यधिक सहानुभूतिपूर्ण, क्षमाशील, दयालु और भरोसेमंद होते हैं। स्वयं की योग्यता को पहचानते हैं जिसकी वजह से प्रगति में बाधा रहती है। परंपरावादी, अत्यधिक अंधविश्वासी, अकेले रहने वाले, ईश्वरभक्त, पक्के धार्मिक कर्मकांडी होते हैं। जंतुओं के कष्ट को भी नहीं देख सकते हैं और सहायता प्रदान करते हैं। महत्वाकांक्षाओं की कमी रहती है, भौतिक जगत में प्रगति धीमी रहती है। दो व्यवसाय साथ-साथ हो सकते हैं, नये कार्य में भी शीघ्र दक्ष हो जाते हैं। अच्छे कर्मचारी साबित होते हैं। द्रव पदार्थों के व्यापार में सफल होते हैं आयात-निर्यात में लाभ होता है। उदर रोग, घुटनों और पैरों की चोट संभाव्य होती हैं।

brihat-kundli-phal

घरेलू एवं व्यावसायिक जीवन आनंदमय होता है। जीवनसाथी की सुंदरता, ज्ञान और ललित कलाओं को प्राथमिकता देते हैं। प्रायः दो विवाह हो सकते हैं, जीवनसाथी का प्रभाव प्रबल रहता है।

27 से 43 वर्ष की आयु में संपन्नता रहती है। 44 से 60 वर्ष कष्टप्रद रहते हैं। 61 से 69 वर्ष भागयशाली रहते हैं।

अशुभ वर्ष मीन राशि :

8, 13, 36 और 48

धार्मिक, पवित्र स्थान, पवित्र नदियों का स्थान, मंदिर, तीर्थ स्थान, समुद्र आदि कद छोटा, उभयोदय, सुगठित शरीर, पत्नी को, चाहने वाला, शिक्षित विद्वान्, कम बोलने वाला होता है। स्त्री राशि है।

मीन राशि के उपयुक्त व्यवसाय

संपादक, डॉक्टर, धार्मिक शिक्षक, फिल्म और मनोरंजन, डिटेक्टिव

मीन राशि की मित्र राशि

कर्क, सिंह, धनु, मेष, वृश्चिक

मीन राशि का तत्व

online-course

पानी

मीन राशि का संबद्ध चक्र

स्वदिस्थाना