Meen Masik Rashifal - मासिक मीन राशिफल - मीन मासिक राशिफल

मासिक राशिफल (मीन राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

माह अवधि में आपके सितारें आपके स्वास्थ्य को अनुकूल बनाए रखने में सहयोग नहीं कर रहे हैं। स्वास्थ्य के लिए यह समय प्रतिकूल होने के कारण आपको अपना खास ध्यान रखना होगा। अस्थमा, खांसी और पुरानी बीमारियों में गड़बड़ी होने की संभावना आपकी चिंता का स्त्रोत बन सकती हैं। समस्या विशाल रूप धारण कर इससे पूर्व आपको इसके प्रति सावधान रहना होगा। माह अवधि में पाचन अंग आसानी से अव्यवस्थित हो सकते है इसलिए एहतियात रखना आपके लिए हितकारी रहेगा। अग्रिम देखभाल रोगों पर नियंत्रण का सबसे उत्तम उपाय हैं। माह अवधि में आपको रोगों का उपचार बाद में कराना पड़े इससे पहले आप इनके लिए उपचारात्मक उपाय कर सकते हैं। समय में शुभता की कमी बनी हुई है इसलिए यह समय आपके लिए एक उत्साहजनक समय नहीं है, ध्यान रखना होगा।

धन-सम्पत्ति:

वित्तीय संभावनाओं के लिए सितारें अनुकूल नहीं बन रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आर्थिक पक्ष से समय उत्साहजनक नहीं बना हुआ हैं। अधिनस्थों और श्रमिक वर्ग का आपके द्वारा शोषण हो सकता हैं। यह व्यक्तिगत उद्देश्यों अथवा सामाजिक स्तर को बनाए रखने के लिए आप के द्वारा ऐसा हो सकता हैं। आपको अपने इस स्वभाव पर अंकुश लगाना चाहिए। इसके अलावा नए उदयम को शुरु करने और इनमें निवेश करने के लिए समय की अनुकूलता नहीं बनी हुई हैं। ग्रहों की प्रतिकूलता बनी हुई है इसलिए ऐसी योजनाओं को स्थगित करना ही लाभकारी रहेगा।

कार्य व्यवसाय:

सितारों की स्थिति इस अवधि में उत्कृष्ट बनी हुई है। यह माह आपके पेशेवर उन्नति के लिए लाभदायक बना हुआ हैं। इस अवधि में आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। माह अवधि में आप अपने अधीनस्थों की सेवाओं से अधिकतम लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अपने अधीनस्थों को प्रसन्न रखने के लिए आपको स्वयं प्रयासरत रहना होगा। इस समय में आप उनका बिल्कुल भी शोषण न करें। इससे आप समय की शुभता का लाभ उठाने में सफल नहीं हो पायेंगे। व्यावसायिक सौदों के लिए की गई यात्राएं आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होंगी। इस समय में विशेष रुप से आपका उत्तर दिशा में यात्रा करना उत्तम रहेगा। कुछ अनुभवी व्यक्तियों और वरिष्ठ व्यक्तियों की सेवाएं आपके लिए उपयोगी साबित होंगी। पेशेवर जीवन की संभावनाओं के लिए समय की अनुकूलता बनी हुई हैं।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

इस माह के सितारों की भविष्यवाणी आपकी शैक्षिक संभावनाओं के लिए प्रतिकूल बनी हुई है। माह अवधि में आपको अधिकांश विषयों में रैकिंग बनाए रखने के लिए मेहनत के साथ संघर्ष की स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। तकनीकी छात्रों के लिए यह माह विशेष रुप से कठिन समय साबित हो सकता है, लेकिन शांति से दृढ़ होकर कठिनाईयों का सामना करने के बाद भी कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। कला विषयों में अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए स्थिति कुछ इसी प्रकार की बनी हुई है। प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कोचिंग का सहारा लेना पड़ सकता है।

यात्रा

इस माह में यात्राओं से लाभ की संभावनाएं बहुत उज्जवल नहीं बनी हूई है, क्योंकि इस अवधि में सितारों का संयोजन आपके लिए सुखद नहीं बना हुआ है। नौकरी या व्यापार क्षेत्र की यात्राओं के लिए भी इस अवधि के ग्रह शुभ फल प्रदान करने की स्थिति में नहीं है। इस समय में बहुत आवश्यक है कि आप यात्राओं की योजना सोच विचार करने के बाद ही बनाए। इस समय में किए गये प्रयास अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल नहीं हो पायेंगे। बहुत आवश्यक होने पर आप रेल मार्ग और सड़क मार्ग का प्रयोग कर आंशिक लाभ प्राप्त कर सकते है। इस अवधि की सबसे अनुकूल दिशा इस माह में दक्षिण दिशा बन रही है। इन दिशाओं में यात्रा करना आपके लिए इस अवधि में कुछ फायदेमंद साबित हो सकता है।

परिवार एवं समाज

प्रतिकूल ग्रह चाल आपके पारिवारिक कल्याण के विषयों में शुभ परिणामदायी नहीं रहेगी तथा आपमें से बहुत से लोगों को अपने बन्धु-बान्धवों के साथ गम्भीर वैचारिक मतभेद का सामना करना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त परिवार के बड़े बुजुगोंर्ं से सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। दोनों ही परिस्थितियों में अपना धैर्य न खोएं। मस्तिष्क को शांन्त रखें तथा विपरीत परिस्थिति के आने पर शान्ति भंग न होने दें। ऐसा करने से काफी हद तक आप अपने कार्यों में अशांति उत्पन्न होने की स्थिति से बच सकते हैं। व्यय के नियंत्रण से बाहर होने की जबर्दस्त सम्भावनाएं हैं। इसलिए खर्च पर अंकुश लगाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।

संतान

इस माह में आपके बच्चों की उन्नति की राह सरल नहीं होगी। प्रतिकूल ग्रह गोचर के चलते उन्हें कठिनार्इयों का सामना करना पड़ सकता है। आपमें से अधिकतर लोगों के बच्चों के व्यवहार में अनुशासनहीनता दृष्टिगोचर होगी। घर में भी ये बच्चे अपनी मां के साथ झगड़ा कर सकते हैं। कुछ परिस्थितियों में मां बाप को अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। अधिकतर बच्चे पढ़ार्इ में भी कुछ खास नहीं कर पाएंगे तथा वाणिज्य और एकाउण्ट्स पढ़ने वाले बच्चों की स्थिति और भी अधिक खराब रहेगी। वे बच्चे जो व्यापार तथा किसी तकनीकी शिक्षा में संलग्न हैं अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

मीन राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण मीन राशि

नाटा और मोटा शरीर, हाथ-पांव काफी छोटे होते हैं। केश मुलायम, गोरा रंग, चेहरा कांतियुक्त होता है। सुंदर और आकर्षक, आखें बड़ी-बड़ी, मजबूत गोलाकार कंघे, थोडी में गड्ढा होता है।

अन्य गुण धर्म :

आकृति अप्रभावशाली होती है, बेचैन रहते हैं, कल्पनाशील और रोमांटिक होते हैं। ईमानदार और मानवीय, कभी शांत तो कभी क्रोधी, अन्यों की राय से प्रभावित रहते हैं, आत्म विश्वास में कमी होती है। अत्यधिक सहानुभूतिपूर्ण, क्षमाशील, दयालु और भरोसेमंद होते हैं। स्वयं की योग्यता को पहचानते हैं जिसकी वजह से प्रगति में बाधा रहती है। परंपरावादी, अत्यधिक अंधविश्वासी, अकेले रहने वाले, ईश्वरभक्त, पक्के धार्मिक कर्मकांडी होते हैं। जंतुओं के कष्ट को भी नहीं देख सकते हैं और सहायता प्रदान करते हैं। महत्वाकांक्षाओं की कमी रहती है, भौतिक जगत में प्रगति धीमी रहती है। दो व्यवसाय साथ-साथ हो सकते हैं, नये कार्य में भी शीघ्र दक्ष हो जाते हैं। अच्छे कर्मचारी साबित होते हैं। द्रव पदार्थों के व्यापार में सफल होते हैं आयात-निर्यात में लाभ होता है। उदर रोग, घुटनों और पैरों की चोट संभाव्य होती हैं।

घरेलू एवं व्यावसायिक जीवन आनंदमय होता है। जीवनसाथी की सुंदरता, ज्ञान और ललित कलाओं को प्राथमिकता देते हैं। प्रायः दो विवाह हो सकते हैं, जीवनसाथी का प्रभाव प्रबल रहता है।

27 से 43 वर्ष की आयु में संपन्नता रहती है। 44 से 60 वर्ष कष्टप्रद रहते हैं। 61 से 69 वर्ष भागयशाली रहते हैं।

अशुभ वर्ष मीन राशि :

8, 13, 36 और 48

धार्मिक, पवित्र स्थान, पवित्र नदियों का स्थान, मंदिर, तीर्थ स्थान, समुद्र आदि कद छोटा, उभयोदय, सुगठित शरीर, पत्नी को, चाहने वाला, शिक्षित विद्वान्, कम बोलने वाला होता है। स्त्री राशि है।

मीन राशि के उपयुक्त व्यवसाय

संपादक, डॉक्टर, धार्मिक शिक्षक, फिल्म और मनोरंजन, डिटेक्टिव

मीन राशि की मित्र राशि

कर्क, सिंह, धनु, मेष, वृश्चिक

मीन राशि का तत्व

पानी

मीन राशि का संबद्ध चक्र

स्वदिस्थाना