Mesh Masik Rashifal - मासिक मेष राशिफल - मेष मासिक राशिफल

मासिक राशिफल (मेष राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह में जहां तक आपके स्वास्थ्य का सवाल है, सितारों की स्थिति आपके स्वास्थ्य के प्रतिकूल बनी हुई हैं। अचानक गंभीर बीमारी होने की संभावना बन रही हैं इसलिए आपको तत्काल उपचार की आवश्यकता पड़ सकती हैं। रोग उपचार में किसी भी प्रकार की देरी आपके रोगों को गंभीर बना सकती हैं। गठिया, कब्ज जैसी पुरानी बीमारियों में गड़बड़ी होना आपकी चिंता का एक स्त्रोत बन सकता है। ऐसी किसी भी अवस्था में आपको शीघ्र उपचार की जरुरत पड़ सकती हैं। कठिन समय है इसलिए माह अवधि में सावधानी बनाए रखना हितकारी रहेगा।

धन-सम्पत्ति:

वित्तीय संभावनाओं के लिए इस माह के सितारों की स्थिति आपके लिए अनुकूल नहीं बनी हुई हैं। इस माह में आपमें आत्मविश्वास की कमी और पहल करने की क्षमता की कमी हो सकती हैं। इस समय की सभी संभावनाएं प्रतिकूल बनी हुई हैं। अतः इस समय आपको अनेक क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। अत्यधिक जोखिम की स्थिति बनी होने के कारण यह समय आर्थिक पक्ष से आपके लिए अंधकारमय सिद्ध हो सकता हैं। नये उदयमों में निवेश करने के लिए ग्रह स्थिति सौहार्दपूर्ण नहीं बनी हुई हैं। यदि इस प्रकार के कुछ योजनाएं है तो आपको इन्हें स्थगित कर देना चाहिए।

कार्य व्यवसाय:

इस माह के सितारों की स्थिति आपकी पेशेवर संभावनाओं के लिए बहुत उत्साहजनक नहीं बन रही हैं। माह अवधि में आपको अपने अधीनस्थों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ सकता हैं। अपने नीचे कार्य करने वाले वर्ग से कार्य लेना आपके लिए दुष्कर कार्य होगा। आपके द्वारा अपने अधीनस्थों का शोषण हो सकता हैं। अपने इस स्वभाव पर नियंत्रण लगाने से आपके प्रति उनके मन में असंतोष की स्थिति दूर हो सकती हैं। यह आपके कार्यों में बाधा का कार्य भी करेगा। सौदों के लिए यात्रा करना इस समय में प्रतिकूल फल दे सकता हैं। अतः जहां तक हो सके आप यात्राओं से बचें। स्वयं में असुरक्षा की भावना को दूर करने के लिए आपको प्रयास करना चाहिए। साथ ही आप अपने आत्मविश्वास को भी कम न होने दें।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

यह माह आपकी शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रतिकूल बना हुआ है, क्योंकि इस माह के सितारों की स्थिति आपके लिए शुभ लाभदायक नहीं बनी हुई है। माह अवधि में आपको अध्ययन करते समय प्रेरणा की कमी का अनुभव हो सकता है। आप अपने प्रयासों से प्रतिस्पर्धा में बढ़त ले सकते है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अतिरिक्त कोचिंग लेनी पड़ सकती है, क्योंकि यह आपकी संभावित सफलता में निर्णायक साबित हो सकती है। इंजीनियरिंग और चिकित्सा के छात्रों के लिए इस अवधि में सफल होना मुश्किल लक्ष्य हो सकता है। धैर्य और दृढ़ता के साथ प्रयासरत रह आप इन कठिनाइयों को दूर कर सकते है।

यात्रा

यात्राओं से लाभ प्राप्ति की संभावनाएं इस माह में बहुत अच्छी बनी हुई है। अतः यात्राओं के लिए यह माह उपयोगी बन रहा है। नौकरी या व्यवसाय के कार्यों के लिए की गई यात्राओं में लाभ के संभावनाएं बहुत अच्छी बन रही है। देश के भीतर यात्राएं करने के लिए समय की स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। यात्राओं के लिए आप सड़क मार्ग या रेल मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। इस समय में व्यावसायिक कार्यों की यात्राएं अपने उद्देश्यों को पूरा नहीं कर पायेंगी। यात्राएं शारीरिक परेशानी का कारण भी बन सकती है। यात्राएं करने के लिए आप विशेष रुप से दक्षिण दिशा का प्रयोग कर सकते हैं।

परिवार एवं समाज

ग्रह चाल परिवार कल्याण के लिए विशेष शुभ नहीं है तथा वित्तीय परेशानियां परिवार की चिन्ताओं को बढ़ा सकती हैं। सावधानी पूर्वक बनायी गर्इ योजनाओं के प्रभाव से इन समस्याओं जैसे ऋण आदि के कुप्रभाव से कुछ हद तक बचा जा सकता है। पारिवारिक वातावरण विशेष बेहतर व तालमेल वाला नहीं होगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ वैचारिक मतभेद की भी सम्भावनाएं हैं। अपने आप को शांत बनाए रखें तथा विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य न खोएं अन्यथा तनाव की स्थिति जस की तस बनी रहेगी।

संतान

इस माह के ग्रह गोचर के प्रभाव से आपके बच्चे कोर्इ विशेष अनुकूल प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे तथा निरंतर आज्ञा का उल्लंघन भी करते रहेंगे तथा उनमें से कुछ बच्चे नौकर चाकरों के साथ अनावश्यक झगड़ा भी करेंंगे। अभिभावकों को इनका ध्यान रखने की आवश्यकता है। इन्हें चोट आदि लगने का भी भय रहेगा। विशेष रूप से खेलकूद व साहसिक कार्यों में रुचि रखने वाले छात्रों को जोखिम उठाने से रोकना होगा।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

मेष राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण मेष राशि :

मध्यम कद, पतला मांसल शरीर, लंबा चेहरा और गर्दन, चौड़ा मस्तक, सिर या कनपटी पर निशान, सुदृढ़ दंतपक्ति, गोल आंखें, घुंघराले बाल।

अन्य गुणः

महत्वाकांक्षी, अग्रणी और उत्साही, अड़ियल मगर स्पष्टवादी, व्यावहारिक, सौंदर्य, कला और सुरुचि प्रेमी। साहसिक, वाद-विवाद में रुचि, झगड़ालू। धार्मिक कट्टरपंथी, धैर्यहीन। जल से डर, भ्रमण प्रिय, प्रारंभिक जीवन में संघर्ष रहते हैं। योजना बनाने में निपुण, कार्यगति तीव्र, प्रशासन में सक्षम। दीर्घकालीन कार्यों में अरुचि। संकट का सामना करने की प्रतिभा परंतु दीर्घकालीन कष्टों से लड़ने में अक्षम। दूरदृष्टि, आदर्शवादी, उचित-अनुचित के मापदंडों का स्वयं निर्माता। लघु स्तर के कार्यों में अरुचि, विशालकाय उद्यमों से लगाव। उत्तम स्वभाव और आकर्षण, विपरीत लिंग के व्यक्ति प्रभावित होते हैं। जीवन का स्वयं निर्माता, कामी, प्रेम प्रसंगों में असफल। गृह और परिवार से लगाव, सदा परिवारजनों के मध्य रहना पसंद करते हैं। घर को साफ-सुथरा रखते हैं। सरकार में उच्च पदों पर आसीन।

सौभाग्यशाली वर्ष मेष राशि :

brihat-kundli-phal

16, 20, 28, 34, 41, 48, 51

कष्टप्रद वर्ष मेष राशि :

1, 3, 6, 8, 15, 21, 36, 40, 45, 56, 63

संभावित रोग मेष राशि :

सिरदर्द, जलना, तीव्र ज्वर, पक्षाघात, मुंहासे, आधा-सीसी का दर्द, चेचक और स्नायविक व्याधियां। अधिक विश्राम और निद्रा, स्वादिष्ट भोजन और सब्जियों में रुचि।

रत्नों के रखने का स्थान, धातु, अग्नि, खनिज पदार्थ, लाल रंग, पाप राशि, मिलनसार, तुनुक मिजाज, झूठ बोलना, पृष्ठोदय, पुरुष राशि, क्रूर राशि, अग्नि तत्व, रजो गुण, दिनबली होती है।

मेष राशि के उपयुक्त व्यवसाय

पुलिस, सेना, खनन, सिविल सेवा, राजनीति, मेडिकल एवं पत्रकारिता

मेष राशि की मित्र राशि

कर्क, सिंह, धनु, मीन, वृश्चिक

मेष राशि का तत्व

online-course

आग

मेष राशि का संबद्ध चक्र

मणिपुर