Kumbh Rashi Sign Masik Rashifal - मासिक कुंभ राशिफल - कुंभ राशि मासिक राशिफल

मासिक राशिफल (कुंभ राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

स्वास्थ्य के लिए यह माह काफी शुभता के साथ कई फायदेमंद संभावनाएं लिए हुए है। फिर भी इस माह में स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आपके लिए विशेष हितकारी रहेगी। यही कारण है कि आपको अधिक परिश्रम करने से बचना होगा। ऐसा करने से आपके शारीरिक तंत्र पर अनुचित दबाव आ सकता हैं। कार्यों को छोटे छोटे भागों में वितरित कर पूरा करना आपके स्वास्थ्य सुख में वृद्धि करेगा तथा व्यर्थ के द्बाव में कमी करेगा। इसके अतिरिक्त आप अपनी सभी नियमित दैनिक गतिविधियों को करते रहें। सतर्कता और सावधानियां बनाए रख आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का जड़ से निराकरण कर सकते हैं। इन घटनाओं में कमी होने से आपको राहत का अनुभव होगा।

धन-सम्पत्ति:

वित्तीय संभावनाओं के लिए यह समय शुभ नहीं बना हुआ हैं। माह अवधि के सितारें आपके लिए प्रतिकूल बने हुए हैं। इस अवधि में आपको सावधान रहना चाहिए। आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त आप से अधिनस्थों या श्रमिकों का शोषण हो सकता हैं। आपको अपनी के स्वभाव में बदलाव लाना होगा। वरना अत्यंत अप्रिय स्थिति पैदा हो जाएगी। आपको दृढ़ता के साथ अपनी इस प्रवृति पर अंकुश लगाना होगा। नए उदयमों को शुरु करने और निवेश करने के लिए ग्रह योग शुभ नहीं बने हुए है। अतः आपको ऐसी योजनाओं को स्थगित करना चाहिए।

कार्य व्यवसाय:

इस माह के सितारों की स्थिति आपकी पेशेवर उपलब्धियों के लिए अनुकूल बनी हुई हैं। ललित कला में लगे व्यक्तियों को इस अवधि में अच्छघ् सौदे तय करने में कामयाबी हासिल होगी। रचनात्मक उत्पादन होने से इस वर्ग को संतोष प्राप्त होगा और अपनी कला को दिखाने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक स्थल पर किसी बूढ़े व्यक्ति या किसी महिला सहयोगी के सहयोग से आपको अपने पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। यात्राएं भी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी। परन्तु यात्राओं में सुख का अभाव आपको हो सकता हैं। यात्रा की शुभ दिशा पश्चिम दिशा हैं। अधीनस्थों की सेवाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए समय की शुभता बनी हुई हैं।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

शैक्षिक कार्यों के लिए इस माह के सितारों की स्थिति प्रतिकूल बनी हुई है। अतः यह समय आपके लिए सकारात्मक न रहने की संभावना बन रही है। माह अवधि में ज्यादातर परीक्षाओं के परिणाम उम्मीद से कुछ कम रह सकते है। माह अवधि में आपको अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत के साथ साथ संघर्ष भी करना पड़ सकता हैं। इसके अतिरिक्त इस माह में यह भी संभावना बन रही है कि आपका व्यवहार नकारात्मक हो सकता है। आप निराशा भाव में आ सकते है। शिक्षकों के प्रति आत्ममुखर और हठी होना आपके शिक्षा कार्यों के लिए सही नहीं होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को सफलता प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त कोचिंग लेनी पड़ सकती है।

यात्रा

यात्राओं से लाभ प्राप्ति की संभावनाएं इस माह बहुत कम बन रही है, क्योंकि इस माह के सितारें आपके लिए अनुकूल नहीं बन रहे है। फिर भी इस समय में यदि आप यात्रा करते समय सड़क मार्ग और रेल मार्ग का प्रयोग करते है तो यात्राएं आपके लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। इस माह यह भी संभावना बन रही है कि आपको इस अवधि में घर से दूर रहना पड़ सकता है। व्यापारिक या नौकरी से संबंधित यात्राएं अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने में सफल नहीं हो पायेंगी। इस समय में आप कुछ यात्राएं अपनी खुशी और परिवार के साथ करेंगे। इन यात्राओं में आनंद का अनुभव आपको नहीं हो पाएगा। इस अवधि में यात्रा करने की सबसे अनुकूल दिशा दक्षिण दिशा है।

परिवार एवं समाज

आगामी माह में आपके परिवार की स्थिति अनुकूल ग्रह गोचर के प्रभाव से शुभ रहेगी। पिता के प्रति आपके बढ़ते स्नेह व सेवा भाव से प्रभावित होकर वे आपको तहे दिल से आशीर्वाद देंगे और उनसे आर्थिक लाभ भी होगा। ऐसी ही सम्भावनाएं हैं कि सामाजिक रूप से आपसे निम्न स्तरीय व्यक्ति से आपको विशेष लाभ हो जो आगे चलकर आपके लिए वरदान साबित हो। अन्यथा भी आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर ही रहेगी तथा उसमें किसी न किसी प्रकार का इजाफा अवश्य होगा। परिवार में किसी आनन्ददायक मांगलिक कार्य के होने की प्रबल सम्भावना है।

संतान

इस माह में बच्चे बेहतर प्रदर्शन तो करेंगे ही साथ ही परिवार के सभी जनों को पूर्णतः संतुष्ट भी रखेंगे। दिए गये कार्यों को यह आवश्यकता नहीं है कि आपके निर्देशानुसार करें, अपितु अपने तरीके से कुशलता से सम्पादित करने में सफल होंगे। सही मार्ग पर डाले जाने से सामान्य से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अभिप्राय यह है कि दैनिक कार्यों में दिए गये समय में वे बहुत सारा कार्य करने में सफल होंगे। ऐसी भी सम्भावना है कि उनका परिवार के बुजुर्गों अथवा सहयोगियों के साथ गम्भीर मतभेद हो जाए।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

कुंभ राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

मध्यम कद, हष्ट-पुष्ट, चेहरा सुंदर और गोल, गाल भरे हुए, कनपटियां और जांघें विकसित होती हैं। गोरा रंग, भूरे बाल, असुंदर दांत, पिंडलियों में मस्सा, शरीर पर घने बाल हाथ और पैर मोटे, नसें विकसित होती हैं।

अन्य गुण धर्म :

मानवीय दृष्टिकोण और प्रगतिशील जीवन और उसकी समस्याओं के प्रति स्वस्थ दृष्टिकोण रखते हैं। संकोची होते हैं, निर्णय लेने से पूर्व पूर्ण नापतोल करते हैं या अन्य लोगों द्वारा कार्यारंभ करने तक प्रतीक्षा करते हैं। सदा सतर्कता, धैर्य, एकाग्रता, अध्ययनशीलता से युक्त रहते हैं। वार्तालाप रुचिकर होता है। स्पष्टवादी, सबके प्रिय होते हैं। दयालु, अध्ययन प्रेमी और सज्जन होते हैं। प्रकृतिप्रेमी होते हैं। मित्रता निभाते हैं, रुचि-अरुचि तीव्र होती है। एकांतप्रिय होते हैं। अतीन्द्रिय शक्ति से युक्त होते हैं, ध्यान-साधना में रुचि होती है। स्मरणशक्ति तीव्र, दृष्टिकोण वैज्ञानिक होता है।

गरीबों के सेवक होते हैं। नवीन तकनीक और मशीनरी, अनुसंधान, निवेश आदि द्वारा धनार्जन करते हैं। तकनीकी शिक्षा में रुचि होती है। परिवार से लगाव होता है। जीवनसाथी के चुनाव में आयु को अनदेखी कर बुद्धि और शिक्षा में समानता पर जोर देते हैं। गृह सुसज्जित होता है जिसमें आधुनिक ढंग से पुरातत्विक सामग्री एकत्रित रहती है। अपने प्रेम को अभिव्यक्त नहीं करते। अगर इनका प्रेमी वासनप्रिय हो तो वह असंतुष्ट होता है क्योंकि कुंभ राशि के व्यक्ति शीतल होते हैं।

संभाव्य रोग कुंभ राशि (Kumbh Rashi) :

संक्रामक रोग, दंत व्याधि, टॉन्सिल आदि 22 से 40 वर्ष की आयु में संपन्नता रहती है। 41 से 43 वर्ष में हथियार, लोहे या काष्ठ से चोट की आशंका रहती है। 44 से 67 वर्ष भाग्यशाली होते हैं। 68 वर्ष से बाद का समय अशुभ होता है।

अशुभ वर्ष कुंभ राशि :

33, 48, 64

वे स्थान जहां पानी सूख जाता है, जहां शराब बनती है, जहां पक्षी रहते हैं और जहां घड़े रखे जाते हैं। पाप राशि, दिनबली, शीर्षोदय, देखने में सुंदर, प्रतिभावान, क्षमाशील स्वभाव का होता है। पुरुष राशि है।

कुंभ राशि के उपयुक्त व्यवसाय

सलाहकार, इंजीनियर, डॉक्टर, ज्योतिषी, तकनीकी और मैकेनिकल नौकरियां

कुंभ राशि की मित्र राशि

मिथुन, वृषभ, कन्या, तुला, मकर राशि

कुंभ राशि का तत्व

हवा

कुंभ राशि का संबद्ध चक्र

मूलाधार