स्वास्थ्य राशिफल 2022

स्वास्थ्य राशिफल 2022

जीवन सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए आवश्यक है, सेहत का अच्छा होना। कहते हैं न एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और इसलिए ही हर इंसान को अपने स्वास्थ को लेकर हमेशा सजग रहना चाहिए। अगर इंसान का स्वास्थ अच्छा  हो तो इससे उनके आतंरिक शक्ति, शांत मन और आत्मविश्वाश में बढ़ोतरी होती है जो कि अच्छा जीवन जीने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य के बगैर सपनों को साकार करना संभव नहीं है। आपका शारीरिक, सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य ये सभी आपके अच्छे स्वास्थ्य का निर्माण करते हैं। हालांकि किसी इंसान का स्वास्थ्य कब खराब हो जाए इसके बारे में कोई नहीं जनता।

इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में अक्सर लोग अपने सपनों को पूरा करने के चलते अपने स्वास्थ्य पर भी ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं जिसका ख़ामियाज़ा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। यही वजह है जिसके चलते हमें हमेशा अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। क्योंकि एक खुशहाल जीवन जीने के लिए हमारे शरीर और स्वास्थ्य का अच्छा होना बेहद ज़रूरी होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के माध्यम से हम आपको जानकारी देंगे कि साल के कौन से महीने आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए बेहतर रहेंगे और किन महीनों में आपको रहना होगा सावधान। इसके साथ ही स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किन बातों का आपको ख्याल। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लेकर आये हैं स्वास्थ्य राशिफल जिसे पढ़कर आप जान सकते हैं कि, इस नए साल में आपका स्वास्थ्य कैसा रहने वाला है? तो आईये जानते हैं स्वास्थ्य राशिफल 2022 आपके स्वास्थ्य के बारे में।

मेष स्वास्थ्य राशिफल 2022

मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। इस दौरान आप अपने शरीर को लेकर चिंतित रह सकते हैं। साल की शुरुआत में लग्न भाव का स्वामी आठवें भाव में मौजूद रहेगा जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकता है। इस गोचर के परिणाम स्वरूप आपको स्वास्थ्य को लेकर काफी सावधान रहना होगा। तेज बुखार, सिरदर्द, चोट लगना या रक्त संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आपको कुछ ऐसी शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिनका निदान और खोज आसान न हो। साथ ही इस अवधि में आपको शारीरिक चोट लग सकती है, ऐसे में इस अवधि में मेष राशि के जातक वाहन चलाते वक़्त अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

अप्रैल से जुलाई तक का समय सेहत के लिए अच्छा होगा। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान थे तो इस समय में उससे भी आपको निजात मिल सकती है। खुद को चुस्त दुरुस्त रखने के प्रयास इस साल आपको करने होंगे। लेकिन जुलाई के बाद का समय स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं है। इस दौरान राहु केतु का खराब प्रभाव आपके लग्न पर होगा  जिससे आप फूड पॉइजनिंग का शिकार हो सकते हैं या फिर असंतुलित भोजन की वजह से स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करती रहेंगी।

वृषभ स्वास्थ्य राशिफल 2022

स्वास्थ्य राशिफल 2022 की भविष्यवाणी के अनुसार इस साल आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। वर्ष की शुरुआत में छठे भाव का स्वामी शुक्र आठवें भाव में मौजूद रहेगा, जिसकी वजह से आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। महिलाएं और लड़कियां, इस दौरान हार्मोन्स से संबन्धित समस्याओं का सामना कर सकती हैं। वहीँ फरवरी से अप्रैल तक का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा। आप जीवन के और क्षेत्रों में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर पाएंगे। स्वास्थ्य का मिजाज अच्छा रहने से आपके आत्मबल में भी बढ़ोत्तरी होगी। इस साल आप अपने साथ-साथ अपने घर वालों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे। आप निरंतर अपनी जीवन शैली में सुधार करने के परिवर्तन करेंगे।

अप्रैल के बाद राहु और केतु का प्रभाव आपके रोग भाव पर होगा। इस समय आपको कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या जैसे आपके घुटनों में दर्द, पेट दर्द आदि से सावधान रहने की जरूरत है। इस वर्ष आप ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आपको ज्यादा गुस्सा भी आएगा, जिसकी  वजह से आपके कार्यों में रुकावटें आ सकती है। फास्ट फ़ूड, ज्यादा ऑयली खाना खाने से बचें, साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी चेकअप कराते रहें।आपको कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या जैसे आपके घुटनों में दर्द, पेट दर्द आदि से सावधान रहने की जरूरत है।

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2022

स्वास्थ्य राशिफल 2022 के अनुसार यह साल स्वास्थ्य के लिहाज से मिला-जुला रहने वाला है। साल की शुरुआत अच्छी रहेगी इस समय आप मानसिक और शारीरिक दोनों ही रुपों में खुद को स्वस्थ पाएंगे। लेकिन आपको अपने पेट के रोगों का ध्यान रखना पड़ेगा, इसलिए ज्यादा चिंता करने से बचें जो कि आपका स्वभाव भी है और कुछ भी ऐसा ना खाएं कि जिससे आपको कब्ज हो जाये। यदि आप ऐसा कर पाने में सफल रहे तो कोई बहुत बड़ी समस्या आपको इस साल परेशान नहीं करेगी। इस अवधि में आप स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति मजबूती से सामना करने को तैयार रहेंगे। यही वजह होगी कि आप इस समय काफी स्वस्थ रहेंगे और आपकी चुस्ती फुर्ती भी देखते ही नजर आएगी।

अप्रैल के बाद का समय आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए अधिक अच्छा नहीं रहेगा। इस समय आपको कोई बड़ी बीमारी लगने की आशंका है इसलिए सावधानी बरतें।  वात रोगों और जोड़ों में दर्द की समस्या या फिर मधुमेह की समस्या से जूझ रहे लोगों को और ज्यादा ध्यान देना होगा। काम की अधिकता और तला हुआ खाना खाने से आपको गैस, बदहजमी जैसी परेशानियां इस साल हो सकती हैं। इस साल स्वास्थ्य को लेकर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इसलिए पहले से ही सतर्क होकर आपको योग, व्यायाम शुरु कर देना चाहिए। आपकी सतर्कता और सही दिनचर्या आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकती है।

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2022

स्वास्थ्य राशिफल 2022 के अनुसार साल की शुरुआत में कर्क राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी, क्योंकि इस दौरान आपकी राशि से छठे भाव का स्वामी गुरु इस अवधि में आपके आठवें भाव में होंगे। ऐसे में इन ग्रहों की स्थिति आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं प्रदान करने का कार्य करेंगी। इस वर्ष आपको पित्त संबंधित बीमारियां जैसे कि शरीर में गर्मी बढ़ना, ज्वर बुखार, टाइफाइड, शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना जैसी समस्याएं होने की संभावना बनती है। और रोगेश का अष्टम भाव में होना आपको पेट से संबंधित परेशानी दे सकता है। इस दौरान आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।

अप्रैल के पश्चात का समय स्वास्थ्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान छोटे-मोटे रोग के अलावा कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। लेकिन फिर भी स्वयं का ध्यान रखें और खुद को किसी भी तरह मानसिक रूप से कमजोर न पड़ने दें। तनाव को दूर करने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं। सुबह जल्दी उठें और सैर पर जाएं तथा प्राणायाम और योगाभ्यास नियमित रूप से करें। यदि आप ऐसा कर पाने में सफल रहते हैं तो आप न केवल शारीरिक अथवा मानसिक बल्कि भौतिक लाभों का भी आनंद ले पाएंगे।

सिंह स्वास्थ्य राशिफल 2022

स्वास्थ्य राशिफल 2022 के अनुसार यह साल आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आप अधिक काम करेंगे, जिसके कारण शारीरिक थकान भी आपको परेशान कर सकती है इसलिए काम के बीच में थोड़ा समय आराम के लिए भी निकालें। हालांकि यदि इस समय अवधि की बात की जाए तो सामान्यतया आपके लिए अच्छा समय रहेगा और कोई बड़ी बीमारी होने की संभावना नहीं है। लेकिन आप यदि एक अच्छी दिनचर्या और भोजन शैली का पालन करेंगे तथा पूरे वर्ष एक्सरसाइज करेंगे तो काफी हद तक चुस्त दुरुस्त रह सकते हैं।

अप्रैल के बाद के समय में आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि इस दौरान आपके छठे भाव का स्वामी शनि आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे जो कि रोगों का भाव है और ऐसे में आपको कोई दीर्घकालीन रोग होने की संभावना बन सकती है। इस दौरान आपको अत्यधिक वसा युक्त भोजन से भी बचना चाहिए क्योंकि आपको मोटापे अथवा डायबिटीज़ की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। इस समय के बाद अगस्त से आपका स्वास्थ्य सुधरेगा और पुरानी बीमारियों से आप उबर जाएंगे।

कन्या स्वास्थ्य राशिफल 2022

स्वास्थ्य राशिफल 2022 के अनुसार इस साल आपके स्वास्थ्य जीवन में उतार चढ़ाव की परिस्थितियाँ बनी रहेंगी। इस साल आपकी लापरवाही की वजह से आपको बीमारियां लग सकती हैं। इस दौरान स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ आपकी सेहत में भी कमी देखी जा सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में और अपने परिवार के बड़ों के स्वास्थ्य के बारे में भी सावधान रहना चाहिए। इस समय आप ज्वर, टायफाइड जैसे रोगों की चपेट में आ सकते हैं। इस वर्ष दुर्घटना के संकेत भी मिल रहे हैं। वाहन आदि चलाते वक्त विशेष सावधानी बरतें। आपको अपने फेफड़ों, छाती और सांस लेने पर भी ध्यान देना चाहिए। परिवार में भी माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर दिक्कते बन सकती हैं। इस दौरान मौसम परिवर्तन से होने वाले रोग आपको घेर सकते हैं। हालांकि इसके बाद का समय आपके लिए उत्तम रहेगा। इसमें आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा परंतु इस दौरान आपके ऊपर काम का बोझ रह सकता है, काम के प्रति आपकी निष्ठा देखने को मिलेगी।

वर्ष के अंतिम महीनों में किसी भी छोटी स्वास्थ्य समस्या को नज़रअंदाज़ न करें और समय रहते उसका उपचार कराएं। तंत्रिका तंत्र और पाचन संबंधित समस्याएं आपको कुछ हद तक परेशान कर सकती हैं। हालांकि आप मानसिक रूप से काफी सबल रहेंगे। बस आपको इस समय अवधि में अपने शरीर को फिट रखने का प्रयास करना चाहिए। आप योग और ध्यान की गतिविधियों में भी रुचि लेंगे और इसके कारण भी आप को काफी लाभ होगा।

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2022

स्वास्थ्य राशिफल 2022 तुला राशि वालों के लिये स्वास्थ्य जीवन में मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। लेकिन वर्ष का प्रारम्भ अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, वहीं पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर भी रहेंगे, इसलिए फिट रहने के लिए किसी स्पोर्ट्स, रनिंग, योग एवं एक्सरसाइज जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। आप मानसिक संतुष्टि का अनुभव करेंगे। सेहत दुरुस्त रहने के कारण आप कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करेंगे। भाग-दौड़ भरे कार्यों में आप सक्रियता दिखाएंगे। यदि इस दौरान आपको कोई छोटी-मोटी बीमारी होती भी है तो आप जल्दी से रिकवर होंगे।

जुलाई से वर्षांत तक के समय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको वात पित कफ तथा पेट से सम्बंधित  परेशानीयां परेशान कर सकती है। इस वर्ष आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी, अन्यथा कोई रोग आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए ही हर प्रकार की छोटी-मोटी समस्याओं से अपने शरीर का बचाव करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है और समय रहते चिकित्सीय सलाह लें।

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2022

स्वास्थ्य राशिफल 2022 वृश्चिक राशि वालों के लिये स्वास्थ्य जीवन में मिले-जुले परिणाम देगा। स्वास्थ्य को लेकर बरती गई लापरवाही आपको महँगी पड़ सकती है। यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा सावधानी वाला रहेगा। ग्रहों की गोचरीय स्थिति के फलस्वरूप विशेष रूप से वे लोग, जिन्हें मूत्र या जनन तंत्र या मधुमेह का रोग है, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा, इस समय में आपको आमाशय में दर्द, अपच, एसिडिटी की संभावना हो सकती है। कुछ लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

इस साल आपको बीच-बीच में शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। ऐसे में अपने खान पान पर अधिक सावधानी बरतें और जितना संभव हो तला-भुना खाने से बचें क्योंकि इस साल आपको होने वाले रोग लंबे समय तक परेशान कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी बीमारी को नज़रअंदाज़ न करते हुए, तुरंत उपचार करें। फिटनेस को लेकर समस्या न आए इसके लिए आपको शारीरिक व्यायाम करने की आवश्यकता है। कुछ छोटी-मोटी समस्याओं जैसे कि पेट संबंधित परेशानियों, आंतों में संक्रमण आदि हो सकता है इसकी वजह आप की खाने की आदत हो सकती है इसलिए अपनी दैनिक दिनचर्या का सख़्ती से पालन करें।

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2022

स्वास्थ्य राशिफल 2022 में धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य जीवन मिला-जुला रहेगा। साल के प्रारम्भ से ही राहु आपकी राशि से रोग भाव में होंगे, जिसके चलते आपको पेट सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं, मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है, और आपको स्वास्थ्य परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आपके बारहवें भाव में केतु की दृष्टि, आपको बुख़ार, फोड़े-फुंसी या खांसी-जुखाम जैसी छोटी समस्याएं दे सकती है, कुछ लोगों को गठिया रोग की शिकायत रह सकती है। पीठ व कमरदर्द की परेशानी से भी आपको गुजरना पड़ सकता है। यदि मधुमेह रोग से पीड़ित हैं तो आपको खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाएं।

स्वास्थ्य की दृष्टि से अप्रैल के बाद का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। यह अवधि स्वास्थ्य के लिए संजीवनी का कार्य करेगी और पुराने समय से चली आ रही कोई पुरानी बीमारी अथवा शारीरिक समस्या भी दूर हो जाएगी जिससे आप स्वयं को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके दिमाग में सकारात्मक विचार आएंगे और आप मानसिक रूप से संतुष्ट दिखेंगे और आप में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। आप अपने खाने-पीने की आदतों के प्रति सजग रहेंगे और यही जीवन शैली आपको उत्तम स्वास्थ्य लाभ देगी।

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2022

स्वास्थ्य राशिफल 2022 में मकर राशि वालों को स्वास्थ्य जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। वर्ष का प्रारम्भिक समय स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा। इस अवधि में ग्रहों की स्थिति आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी, और आप इस दौरान अपने अच्छे स्वास्थ्य के साथ अपना जीवन व्यतीत करते दिखाई देंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी और यदि कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो उससे  भी मुक्ति मिलने के आसार हैं।

अप्रैल के बाद का समय आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। शनि इस दौरान आपसे अधिक मेहनत करवाएंगे जैसे आपको थकान हो सकती है लेकिन आपकी अप्रोच आलस्य से भरी हो सकती है जिसका त्याग करना आपके लिए आवश्यक होगा अन्यथा बैठे-बिठाए सारे कष्ट हो सकते हैं। इस दौरान आपको नेत्र संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर ग्रहों की यह स्थिति शारीरिक तौर पर जहां आपको पेट संबंधी रोग, मोटापा व आंखों की समस्या के संकेत कर रही है वहीं आप मानसिक तौर पर इस साल चिंतित रह सकते हैं।

कुम्भ स्वास्थ्य राशिफल 2022

स्वास्थ्य राशिफल 2022 कुम्भ राशि के जातकों के स्वास्थ्य की दृष्टि से मिले-जुले परिणाम देगा। वर्ष की शुरुआत में सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी परेशान कर सकती हैं क्योंकि इस दौरान आपका राशि स्वामी शनि आपकी राशि से द्वादश भाव में रहेगा जिससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई तकलीफ़ परेशान कर सकती हैं। संभावना है कि आपको पैरों में दर्द, गैस, एसिडिटी, जोड़ों में दर्द, अपाचे, सर्दी-जुकाम, जैसी समस्याएं अप्रैल तक परेशान करती रहें। इससे आप किसी भी कार्य में सही से मन नहीं लगा पाएंगे। इस समय आपको इन्हें छोटी परेशानी समझते हुए नज़रअंदाज़ न करते हुए समय से पहले ही किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने की ज़रूरत होगी अन्यथा आगे चलकर ये परेशानी और बढ़ सकती हैं।

अप्रैल के बाद शनि आपके लग्न में गोचर करेंगे और गुरु बृहस्पति आपके दूसरे भाव में गोचर कर आपके रोग भाव को दृष्ट कर रोगों से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे। आप निरोगी रहेंगे और खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके अंदर जोश, उत्साह और गजब की फुर्ती देखने को मिलेगी। आपका साहस बढ़ेगा जिससे आप बड़े से बड़ा कार्य करने में सफल रहेंगे। हालांकि कभी-कभार आपको छोटे मोटे रोग हो सकते हैं अथवा मौसम परिवर्तन के समय होने वाले रोग आपको अपनी चपेट में ले सकते हैं। जैसे-बुखार, सिरदर्द, अनिद्रा आदि।

मीन स्वास्थ्य राशिफल 2022

स्वास्थ्य राशिफल 2022 मीन राशि के जातकों के स्वास्थ्य जीवन में मिश्रित परिणामों को लेकर आएगा। क्योंकि इस साल आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहने की संभावना है। हालांकि मुख्य रूप से किसी गंभीर समस्या की संभावना न के बराबर दिखती है फिर भी आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। मानसिक रूप से आप काफी हद तक दृढ़ रहेंगे और इस कारण संतुष्टि का भाव भी रहेगा। इस समय मानसिक चिंताओं के साथ-साथ आंख, कान व दांत आदि में भी दर्द की शिकायत हो सकती है। वहीं हृद्य संबंधी समस्याओं से झूझ रहे मरीजों के लिये भी यह अवधि थोड़ी मुश्किलों भरी रह सकती है। आपको अपनी सेहत पर लगातार ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

अप्रैल से अगस्त मध्य तक का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा। यदि कोई बीमारी पहले से चली आ रही है तो इस अवधि में उसमें सुधार होने की भी संभावना है और यदि आपको पहले से कोई बीमारी नहीं है तो यह समय और भी अच्छा जाने की संभावना रहेगी। साल के अंतिम महीनों में आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। ऐसे में इस समय खुद का विशेष ध्यान रखते हुए बाहर के खाने से परहेज करें।

SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:42 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years