सिंह राशि के लिए शनि गोचर राशिफल 2019

सिंह राशि के लिए शनि गोचर 2019

zodiac-sign

Leo

सिंह राशि

शनि देव इस राशि के षष्‍ठम भाव में गोचर करेंगें। ये भाव शत्रु, रोग और संघर्ष का कारक है। इस गोचर के दौरान आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना है। पैसों की बचत पर ध्‍यान दें। व्‍यापारियों के लिए बढिया समय है। नए अवसर प्राप्‍त होंगें। नया व्‍यवसाय शुरु करने के लिए भी अच्‍छा समय है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्‍नति मिल सकती है। नई नौकरी का अवसर भी मिल सकता है। परिवार एवं जीवनसाथ के साथ अच्‍छे पल बिताएं। अविवाहित हैं तो इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रेम विवाह के योग भी बन रहे हैं।

अपनी सकारात्‍मक सोच से कार्यों में सफलता हासिल कर पाएंगें। कभी आप बुद्धिमानी से काम लेंगें तो भी कुछ चीजों को भूल जाएंगें या काम पर ध्‍यान नहीं दे पाएंगें। खराब चल रही सेहत में सुधार होगा। बीमारी, थकान और पैसों के नुकसान से छुटकारा मिलेगा। आप स्‍वयं को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगें। पैसों का आवागमन बना रहेगा। वाणी की मधुरता में भी इजाफा होगा। परिवार में कोई नया सदस्‍य जुड़ सकता है। नए विषयों को समझदारी से समझ पाएंगें। नई चीजों में रूचि बढ़ेगी। हर कार्य को योजनाबद्ध तरीके और परिश्रम से करने की आपकी आदत के कारण अच्‍छे परिणाम मिलेंगें।

मां की सेहत में सुधार होगा। कोई नई प्रॉपर्टी, घर या वाहन आदि खरीद सकते हैं। मां या पैतृक संपत्ति से अचानक लाभ मिल सकता है। भाग्‍य के सहारे ना बैठकर मेहनत और लगन से अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। समाज के प्रभावी लोगों का साथ मिलेगा लेकिन इस मामले में भी थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। अपनी मेहनत से दूसरों को लाभ पहुंचा पाएंगें। आंखों के सामने ही कुछ खोना पड़ सकता है। मनोरंजन आदि कार्यों में रूचि बढ़ेगी। अध्‍यात्‍म के प्रति रूचि बढ़ेगी और पूजा-पाठ में मन लगेगा।

शनि के गोचर के बाद आपकी रोमांटिक लाइफ में खुशियां आएंगीं। प्रेम कहानियों का सुखद अंत हो सकता है। करियर में नए अवसर प्राप्‍त होंगें। बेराज़गार जातकों को भी नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। रुकावटें आएंगीं लेकिन अंत में सब कुछ ठीक हो जाएगा। शत्रु मजबूत होंगें। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए आपको अत्‍यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में काम का बोझा बहुत ज्‍यादा बढ़ जाएगा। शेयर मार्केट में निवेश से बचें वरना नुकसान हो सकता है। जुआ, सट्टा, लॉटरी और क्‍लब आदि में पैसा लगाने से बचें। कर्मचारियों के साथ सावधानी बरतें। स्‍वस्‍थ रहने के लिए संतुलित आहार लें और अपना ध्‍यान रखें। कर्मचारी आपकी सहायता करने के लिए आगे आ सकते हैं। आपको उनकी वजह से शर्मिंदगी भी उठानी पड़ सकती है। दोस्‍तों का सहयोग मिलेगा। निसंतान दंपत्तियों को इस समय संतान की प्राप्‍ति हो सकती है। काम को पूरी शिद्दत के साथ पूरा करने का प्रयास करें तभी आपको अपने कार्यों में सफलता मिल पाएगी। मेहनत से सब कुछ हासिल किया जा सकता है और यही इस समय आपका मूल मंत्र होगा।

उपाय : शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Get Your Shani Sadesati Report


100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years