तुला राशि के लिए गुरु गोचर राशिफल 2019

Libra
तुला राशि
गुरु आपके तीसरे भाव में गोचर करेगा। तृतीय भाव मेहनत, निरंतर प्रयास और योगदान का कारक है। गुरु का आपके तीसरे भाव में होना आपके लिए ज्यादा लाभकारी सिद्ध नहीं होगा। घर बदलना पड़ सकता है और काम की वजह से कहीं और जाकर रहना पड़ सकता है। हर काम में आलस दिखाएंगें जिसकी कीमत आपको चुकानी पड़ सकती है इसलिए बेहतर होगा कम से कम काम में तो आलस ना दिखाएं। यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए ये चुनौतीपूर्ण समय होगा। आपके रास्ते में कई मुश्किलें आएंगी। धैर्य से काम लें। अध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करेंगें।
गुरु साल 2019 में आपकी तीसरे भाव में गोचर करेगा। ये गोचर व्यापारियों के लिए शुभ साबित नहीं होगा। इस गोचर की वजह से लंबे समय से व्यापार कर रहे जातकों की स्थिति भी खराब हो सकती है। आपकी लापरवाही की वजह से आपका ही करियर आगे बढ़ने से रूक सकता है। काम की वजह से स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। इस समय परिश्रम से ही आप अपने कार्यक्षेत्र में विकास कर पाएंगे। इस समय मेहनत ही सबसे ज्यादा जरूरी है। अपने आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। इससे आपका मन शांत और स्थिर रहेगा। कुंडली का तीसरा भाव पराक्रम और साहस का भाव है। परिस्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेंगीं।
अपने ऑफिस के पास घर लेकर रहना पड़ सकता है। इस समय आप अपने अंदर आलस महसूस करेंगें और आपको हर काम करने में दिक्कत होगी। व्यापारियों को तो इस गोचर के दौरान बहुत संभलकर रहना है। गुरु का ये राशि परिवर्तन व्यापारियों की नैय्या को डुबो सकता है। यही वो समय है जब नुकसान से बचने के लिए आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना है। काम पर ध्यान दें और धैर्य का साथ ना छोड़ें। इस गोचर के दौरान आपकी असफलताओं का श्रेय आपकी आलस करने की आदत को दिया जाएगा। आगे बढ़कर सफलता पाने में रुकावटें आएंगीं।
अध्यात्म में रूचि बढ़ने की वजह से आप मानसिक रूप से शांत और स्थिर महसूस करेंगें वरना दिमाग में कोई ना कोई परेशानी चलती रहेगी। निजी जीवन और करियर के लिए ये समय मुश्किल रहेगा। आप इस समय जो भी प्रयास करेंगे वो विफल हो जाएंगें। इसका बुरा असर आपके आत्मविश्वास पर भी पड़ सकता है। ज्योतिष में तो यही सलाह दी जाती है कि मुश्किल समय में भी हिम्मत ना हारें और अच्छा समय आने की प्रतीक्षा करें। जब आपका अच्छा समय आएगा तो ये सारी मुश्किलें अपने आप ही दूर हो जाएंगीं इसलिए घबराने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। आपको संयुक्त परिवार में रहने से लाभ होगा। प्रॉपर्टी आदि से भी लाभ मिल सकता है। विदेशियों या किसी अनजान शख्स से फायदा होने की प्रबल संभावना है। बिजनेस पार्टनर चुनते समय सावधानी बरतें। इलेक्ट्रिकल उपकरणों को सही रखें। माथे पर तेल ना लगाएं। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें। लंबी यात्रा का असर सेहत पर पड़ सकता है।
उपाय : हल्दी और चना दान या छोले आदि का दान करें और गाय को रोटी खिलाएं।
गुरु गोचर 2020 का तुला राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।