वृष राशि के लिए बॉलीवुड 2019

zodiac-sign

Taurus

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की राशि वृषभ है। मिस वर्ल्‍ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा का करियर इतनी तेजी से आगे बढ़ा कि वो हॉलीवुड तक की मल्लिका बन गईं। प्रियंका में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है। वो ना सिर्फ एक सफल अभिनेत्री हैं बल्कि गायिका भी हैं। आज बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा का नाम आता है। हॉलीवुड में भी प्रियंका को बहुत पसंद किया जा रहा है और साल 2018 में तो उन्‍होंने अपने सह कलाकार निक जोनस के साथ सगाई भी कर ली है। प्रियंका चोपड़ा के फैंस की संख्‍या लाखों-करोडों में हैं। प्रियंका उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जो हर तरह की फिल्‍म करने का जोखिम उठाती आई हैं और हर बार सफल हुई हैं। पीसी ने मुंबई में अपना प्रोडक्‍शन हाउस भी खोल लिया और अपनी मां के साथ मिलकर वो फिल्‍में प्रोड्यूस भी करती हैं।

साल 2018 प्रियंका के लिए बहुत खूबसूरत और खास रहा क्‍योंकि इस साल उन्‍हें अपना हमसफर मिल गया। निजी जिंदगी के साथ-साथ 2018 प्रियंका के करियर को भी नई ऊंचाईया देकर गया। उन्‍होंने गाला अवॉर्ड में शिरकत की और कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए। अब देखते हैं कि साल 2019 प्रियंका के लिए कैसा रहता है।

राशिफल 2019 के अनुसार विवाह के कारक बृहस्‍पति की प्रियंका पर शुभ दृष्टि पड़ रही है और इस वजह से साल 2019 में प्रियंका के अपने मंगेतर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने के प्रबल आसार है। 2019 में प्रियंका अपने जीवन की एक नई पारी में कदम रखने जा रही हैं और इसमें उन्‍हें अपने फैंस और परिवार एवं दोस्‍तों का पूरा साथ मिलेगा। इस साल प्रियंका का भाग्‍य भी उनका पूरा साथ देगा। इस समय प्रियंका शनि की ढैय्या से गुज़र रहीं हैं जिसकी वजह से उन्‍हें मानसिक तनाव से गुज़रना पड़ सकता है। साल 2019 में प्रियंका के वैवाहिक जीवन की सुखद शुरुआत होगी। इस साल पीसी बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही फिल्‍मों में नज़र आएंगीं जिससे उनकी लोकप्रियता और भी ज्‍यादा बढ़ जाएगी। हमेशा की तरह प्रियंका की फिल्‍में बेहतर प्रदर्शन करेंगीं और दुनियाभर में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ होगी। इसके साथ ही प्रियंका भारत का नाम भी रोशन करेंगीं। निक जोनस के साथ प्रियंका की आपसी समझ 50 प्रतिशत तक रहेगी। दोनों के 23.50 गुण मिल रहे हैं। हालांकि, दोनों के विवाह के अधिक लंबे चलने की संभावना बहुत कम दिखाई दे रही है।

सुशांत सिंह राजपूत

थिएटर से अपनी फिल्‍मी सफर की शुरुआत करने वाले सुंशात सिंह राजपूत की एक्टिंग को लोगों ने बहुत पंसद किया है। सुशांत पहले टीवी पर नज़र आया करते थे और उस समय वो टीवी के म पॉपुलर कलाकारों में से एक हुआ करते थे। सुंशात ने फिल्‍म काई पो चे से बड़े पर्दे पर कदम रखा था और इसके बाद उन्‍हें ऐसी सफलता मिली कि फिर कभी उन्‍होंने छोटे पर्दे की ओर रुख नहीं किया। फिल्‍मों और टीवी पर आने से पहले सुशांत बैक डांसर के रूप में भी काम कर चुके हैं। उनको सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम ने नोटिस किया जिसके बाद उनके करियर की शुरूआत ‘किस देश में है मेरा दिल‘ नामक सीरियल से हुई जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था लेकिन जी टीवी का शो ‘पवित्र रिश्ता ‘ उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।

साल 2018 सुशांत के लिए ज्‍यादा अच्‍छा नहीं रहा। इस साल उनकी फिल्‍म राबता रिलीज़ हुई थी जोकि कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। केदारनाथ में नज़र आएंगें। साल के आखिर में सुंशातसाथ ही इस साल उनकी कई फिल्‍मों को रिलीज़ से रोक दिया गया। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि साल 2019 सुशांत के लिए कैसा रहता है।

2019 में सुशांत की फिल्‍म ‘किजी और मैनी’, छिछोरे और पानी जैसी कई बड़े बजट की फिल्‍में रिलीज़ होने वाली हैं। इस साल सुंशात को अपनी फिल्‍मों को हिट करवाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ेगी। सूर्य की कृपा से उन्‍हें अच्‍छी फिल्‍में तो मिलेंगीं लेकिन उन्‍हें हिट करवाने का जिम्‍मा सुंशात के कंधों पर होगा। अगर सुशांत मेहनत करते हैं तो उन्‍हें अपने करियर में कामयाबी मिल सकती है। लव लाइफ में कुछ खास नहीं होगा। वहीं विवाह की भी संभावना कम है। साल 2019 सुशांत के लिए उम्‍मीदों से भरा होगा।


Other Free Horoscope

Daily horoscopes are prepared by astrologers taking into account the planetary configurations for the day. Most people, whether they admit it or not,are addicted to reading their daily horoscope first thing in the morning in the newspaper, or online. Daily horoscopes are generic in nature, people easily relate to them in some way or another, and as they mostly focus on the positive aspects, it rightens up their day and makes them happy, and they plan out their day accordingly.

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years