क्रिकेट विश्व कप 2019 -ट्रॉफी किसके हाथ आएगी
By: Future Point | 09-Jan-2019
Views : 4492
भारत में क्रिकेट का जादू सिर चढ़ कर बोलता हैं। इसे भारत का सबसे पसंदीदा खेल कहा जाए तो अतिशोक्ति नहीं होगी। गली-नुक्कड़ों से होता हुआ, आज यह विश्व में हमारी खेल योग्यता का मापदंड बन चुका है। जैसे जैसे क्रिकेट विश्व कप की तारीखें करीब आती हैं, क्रिकेट का खुमार हर जगह देखा जा सकता है। 2019 में क्रिकेट का महाकुंभ कहा जाने वाला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट शुरु होगा। मैंच शुरु होने से पूर्व ही इसे लेकर हर किसी में खासा उत्साह देखा जा सकता है। क्रिकेट के प्रशंसक इसका लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे होते हैं।
यदि आप क्रिकेट प्रशंसक हैं तो आपको क्रिकेट विश्व कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम की संभावनाओं को जानना बहुत उत्सुक होना चाहिए। हालांकि 2019 क्रिकेट विश्व कप अभी कुछ दूर हैं, इसलिए अभी टीम के सदस्यों के नामों की घोषणा अभी नहीं हुई है। यह विश्व कप कौन जीतेगा फिलहाल यह भविष्य के गर्भ में छुपा हुआ है, ज्योतिष विद्या के माध्यम से यह जानने का प्रयास आज हम करेंगे कि फाईनल मैच में जीत की ट्राफी किस देश के गौरव बढ़ाने वाली हैं।
एक के बाद एक क्रिकेट सीरिज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का मनोबल उच्च बना हुआ है। वर्तमान में सफलता की ऊंचाईयां छू रही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2019 का विश्व कप किस प्रकार का रहने वाला है। 2019 में होने वाले विश्व कप को लेकर किसी भी तरह की भविष्यवाणी करने से पूर्व हम सभी एक नजर 2015 के विश्व कप के परिणामों पर भी डाल लेते हैं। 2015 में विश्व कप में 10 टीमों ने भाग लिया। जिसमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज थी। साल 2019 का क्रिकेट विश्व कप इंग्लैंड में होने वाला है।
पिछले विश्व कप मेजबान राष्ट्रों द्वारा जीते गए है। ऐसे में प्रथम संभावना के रुप में यह कहा जा सकता है कि विश्व कप 2019 के प्रबल दावेदारों में इंग्लैंड को एक संभावना के रुप में देखा जा सकता है। यहां ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि कुछ समय से इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन देश और विदेश दोनों में बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। जबकि भारतीय टीम घरेलू मैदान और बाहरी मैदान दोनों में अपने प्रदर्शन में दिन प्रतिदिन चकित कर देने वाला सुधार करती जा रही है। इसी के चलते भारती क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर कई रिकार्ड भी बनाए है।
कप्तान विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्म 5 नवम्बर 1988, 10:28 प्रात:कालीन, दिल्ली में हुआ। इस जन्मविवरण से बनाई गई कुंडली धनु लग्न और कन्या राशि की हैं। लग्न भाव में शनि की स्थिति इन्हें जिद्दी और अपने लक्ष्यों के प्रति सजग बना रही है। लग्न भाव पर केतु की दॄष्टि ने इनमें क्रोध, आवेश और जोश दिया। दशम भाव में नीचस्थ शुक्र की चंद्र ग्रह से युति इन्हें अपने कार्यों के प्रति समर्पित कर रही है। इनकी कुंडली में सबसे अच्छी बात यह है कि दशमेश बुध और आयेश शुक्र में राशि परिवर्तन हो रहा है।
कर्म का सीधा संबंध आय, उन्नति और सफलता से आ रहा है। जिस अनुपात में ये कर्म करेंगे, उसी अनुपात में इनकी सफलता का ग्राफ ऊपर उठता चला जाएगा। तृतीयेश शनि का लग्न भाव में होना इन्हें अत्यधिक पुरुषार्थी और मेहनती बना रहा है। यही कारण बन है कि विराट अपनी फिटनेस को लेकर अत्यंत सतर्क रहते हैं। अब यदि इनकी कुंडली की महादशा की बात करें तो वर्तमान में इनकी राहु की महादशा में बुध की अंतर्द्शा चल रही है। विराट ने 2008 में चंद्र में शुक्र की दशा से अपने करियर की शुरुआत की। तब से लेकर आज तक विराट प्रतिदिन सफलता के आसमान को छूते जा रहे है। 2019 में जब क्रिकेट विश्व कप चलेगा उस समय विराट पर बुध की अंतर्द्शा प्रभावी रहेगी। दशमेश की दशा इन्हें विश्व कप में उत्तम प्रदर्शन और विश्व कप का प्रबल दावेदार बना रही है।
विश्व क्रिकेट ट्राफी इनके हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं। इस समय इन पर शनि की ढैय्या भी चल रही हैं अत: मेहनत और संघर्ष से घबराए बिना इन्हें अपना सहज खेल दिखाना होगा। इसके अतिरिक्त गोचर में शनि, केतु और गुरु 2019 में इनके लग्न भाव पर गोचर करेंगे, कुछ समय बाद गुरु वक्री होकर द्वादश भाव पर भी रहेंगे। उस समय इन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, और राहु का गोचर विवाह भाव पर होने से इनके वैवाहिक जीवन में मतभेद सामने आ सकते हैं। धैर्य और सहनशीलता से काम लेना होगा।
रोहित शर्मा उपकप्तान
कर्क लग्न एवं मेष राशि के रोहित शर्मा अपने दमदार छ्क्कों और लम्बी इंनिग्स के लिए विशेष रुप से जाने जाते हैं। विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा को कप्तानी का पद संभालने के लिए दिया जाता है। रोहित शर्मा की कुंडली का दशम भाव उच्चस्थ सूर्य, चंद्र और बुध की स्थिति से विशेष बली हो गया है। इसके साथ ही भाग्य भाव में उच्चस्थ शुक्र हैं, स्वाराशि के गुरु और राहु ग्रह भी हैं।
यह भाव भी विशेष बली हो इन्हें भाग्यशाली बना रहा है। इसीलिए इनके कई कैच प्रतिदविंदियों के द्वारा मिस होते हैं। इस समय राहु महादशा में बुध की अंतर्दशा चल रही है। इनकी कुंडली में बुध दशम भाव में उच्चस्थ सूर्य के साथ है। यह समय इनके करियर के लिए प्रयास के द्वारा बाधाओं को दूर करने का रहेगा। साल २०१९ के विश्व कप में रोहित का प्रदर्शन मध्यम स्तरीय रहने के योग बन रहे है।
जेपी डूमनी कुंड्ली
14 अप्रैल 1984, कैपटाऊन, दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान जेपी डूमनी कन्या राशि के हैं। चंद्र कुंडली के अनुसार इनके उच्चस्थ शनि की स्थिति से धन भाव बली, पराक्रम भाव को स्वराशि मंगल की स्थिति बली कर रही हैं, चतुर्थ भाव में गुरु मूलत्रिकोण राशि में स्थित हो बल दे रहे हैं। सप्तम भाव में उच्चस्थ शुक्र, अष्टम भाव में उच्चस्थ सूर्य, नवम भाव में उच्चाभिलाषी राहु की स्थिति इनकी कुंडली को खास बना रही हैं।
कुंडली के छ: भाव उच्च, स्वराशि ग्रहों से युक्त होने के कारण मजबूत स्थिति में हैं। आयेश चंद्र स्वयं अपने से तीसरे भाव में स्थित हैं। यह ग्रह स्थिति इन्हें दीर्घकालीन करियर और सफलता दे रही हैं। चतुर्थ भाव पर शनि का गोचर इन्हें शनि ढैय्या दे रहा हैं। साल 2019 के समय में गोचर में शनि, गुरु और केतु इनके चतुर्थ भाव और राहु दशम भाव पर गोचर करेंगे। करियर के लिए यह समय उतार-चढ़ाव युक्त रहने के योग बन रहे है।
आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान टीम पाईन
आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान टीम पाईन की कुंडली वृषभ राशि की हैं। चंद्र राशि के अनुसार जन्मराशि में राहु उच्चाभिलाषी, चंद्र उच्चस्थ, मंगल उच्चस्थ, गुरु मूलत्रिकोणस्थ और शनि भी उच्चस्थ है। पांच ग्रह कुंडली में उच्चस्थ है। इनकी जन्मराशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। कर्मेश शनि गोचर में इनके अष्टम भाव पर गोचर कर रहे है। जन्म गुरु पर गोचरस्थ गुरु विचरण कर रहे हैं। शनि का तीसरी दृष्टि से कर्म भाव को देखना करियर में मेहनत अधिक करा रहा है। आयेश गुरु इनके अष्टम भाव पर गोचर कर रहा हैं, ऐसे में इन्हें करियर में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती हैं। केतु गोचर में अष्टम भाव पर गोचर कर रहे हैं, अत: आस्ट्रेलियन कप्तान को अपनी तकनीक पर ध्यान देना होगा।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम कप्तान
जोय रुट इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान है। वृषभ राशि में जन्म लेने वाले रुट की जन्म राशि में चंद्र और मंगल एक साथ स्थित है। चंद्र कुंड्ली के तीसरे भाव में गुरु केतु के साथ स्थित है। नवम भाव में शनि और राहु की युति है। अष्टम भाव में सूर्य, बुध और शुक्र है। सप्तम भाव पर गुरु गोचर मार्च 2019 तक का समय इनकी आय और सफलता के प्रबल योग बना रहा है। अष्ट्म भाव से शनि तीसरी दृष्टि से करियर का विस्तार कर रहे हैं। जिसमें मेहनत अधिक और फल अप्रैल 2019 से कुछ कम प्राप्त होंगे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम कप्तान
केन विलियम्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। इनकी चंद्र राशि कुम्भ है। एकादश भाव में शनि की स्थिति इन्हें उच्चमहत्वाकांक्षी बना रही है। इनके छ्ठे भाव में तीन ग्रह सूर्य, उच्चस्थ गुरु और केतु स्थित है। पराक्रम भाव में मंगल अपनी मूलत्रिकोण राशि मेष में स्थित है। गोचर में शनि जन्म शनि पर गोचर कर रहे हैं। गुरु इस समय दशम भाव पर हैं और साल 2019 में आय भाव पर गोचर करेंगे। अप्रैल के बाद विश्व कप होने के कारण उस समय गुरु गोचर में आय भाव पर होंगे अत: सफलता के चाबी इनके हाथ भी आ सकती है।
अन्य सभी ग्रहों की चंद्र कुंड्लियों का विश्लेषण यह कहता है कि भारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम ही टूर्नामेंट में विशेष भूमिका निभाएंगी।