Follow us now

वृष राशि

Taurus


भौतिक लक्षण :

मध्यम कद, प्रायः मोटा शरीर, चौड़ा मस्तक, मोटी गर्दन, सुंदर आकर्षक चेहरा, बड़े कान और आंखें, चौड़े कंघे, गठीला शरीर, गेहुंआ रंग, सफेद दांत, भारी जांघें, घुंघराले बाल, कमर या बगल में मस्सा।

अन्य गुणः

प्रेमपूर्ण व्यवहार, सौंदर्य उपासक, संगीत और कला में रुचि। आरामपसंद, प्रेम, सुविधाओं और उत्तम भोजन में रुचि। उत्तम शारीरिक और मानसिक शक्ति। अच्छे मित्र, स्पष्टवादी। निष्कर्ष निकालने से पूर्व भले-बुरे का अध्ययन। धन संचयी, खर्च में सावधान। आत्मनिर्भर, स्वयं की विशिष्ट कार्य प्रणाली और सिद्धांत। कूटनीतिक व्यवहार के कारण इनकों समझना कठिन होता है।

बारीकी के काम में महारत, स्मरण शक्ति उत्तम, प्रत्येक कार्य प्रसन्नतापूर्वक संपन्न करते हैं। उच्चकोटि के पदों पर कार्यरत, सुख-सुविधाओं की सामग्री जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान, सौंदर्य प्रसाधन, बाग-बगीचे, इत्र, आभूषण आदि के व्यापार में रुचि। उत्तम अभिनेता, संगीतज्ञ, फिल्म निर्माता आदि होते हैं। कन्या विद्यालय या महिला क्लब में कार्यरत। भाग्यवान, आभूषणों और बागवानी पर धन व्यय करते हैं। विपरीत लिंग के व्यक्ति आकर्षित होते हैं, कन्या संतान अधिक होती है। विवाहित जीवन में तलाक बहुत कम होते हैं।

संभावित रोग :

टॉन्सिल, डिप्थीरिया, पायरिया, जुकाम, कब्ज। जीवन में एक बार मतिभ्रम अवश्य होता है। 8 से 16 और 36 से 47 वर्ष की आयु में पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक कष्ट होता है। उन्हें कठिनाइयों में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

कठिन वर्ष :

1, 2, 8, 33, 44 और 61

वन अथवा खेत, जहां पशु बाँधे जाते हैं, जलपूर्ण खेत जहां धान पैदा होता है। शुभ राशि, स्त्री राशि, क्षमाशील, चौड़ी जांघें, बड़ा चेहरा, तुनुक मिज+ाज जब किसी बात पर क्रोधित हो जाए, व्यापारी वर्ग पृष्ठोदय तथा रात्रिबली होती है।



View This Page In English



मई

वृष

ग्रह गोचर के अनुसार यह मास अधिकांश रूप से मिश्रित फल युक्त रहेगा, दूसरों के बहकावे में न आयें। अपने बुद्धि-विवेक से कार्य करें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अधिक लोभ लालच की स्थिति से बचें अन्यथा मान-प्रतिष्ठा पर बुरा असर पड़ सकता है।

स्वास्थ्य :

स्वास्थ्य संबंधी विशेष परेशानी होने की संभावना कम रहेगी। मानसिक रूप से सामान्य तनाव बढ़ सकता है। धार्मिक कृत्य-पूजा पाठ, जप, ध्यान में मन लगाएं।

धन-सम्पत्ति :

आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। भौतिक सुख संसाधनों की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च हो सकता है। संपत्ति संबंधी कार्यों में अभिरूचि बढ़ेगी। इस संबंध में सोच-विचार कर अंतिम फैसला लें।

कार्य-व्यवसाय :

कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम से स्थिति सुधरेगी। व्यवसाय में संलग्न व्यक्तियों को व्यापार में धीमीगति से लाभ होगा। नवीन आय-स्रोतों से लाभ होने की संभावना रहेगी।

प्रेम-संबंध :

: परस्पर एक दूसरे के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

दाम्पत्य जीवन :

पति-पत्नी के मध्य पारिवारिक समस्याओं को लेकर तनाव आदि बढ़ सकता है। तालमेल बनाने की कोशिश करें।

उपाय :

रविवार को सूर्योदय के समय ऊँ घृणिः सूर्याय नमः मंत्र से सूर्य को तीन बार अर्घ्य दें।

स्वास्थ्य कष्ट :

1, 2, 9, 10, 18, 19, 20


 
Back