मीन
यह मास आपके लिए मिश्रित फलयुक्त रहेगा। मास के पूर्वार्द्ध की अपेक्षा मास का उत्तरार्द्ध अधिक लाभ, सुख व उन्नतिकारक रहेगा। मन की द्विविधाओं से बचने का प्रयास करें। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई पहचान बनेगी।
स्वास्थ्य :
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह मास अधिकांशतः अच्छा रहेगा। विशेष परेशानी होने की संभावना कम रहेगी। मानसिक रूप से यदा-कदा तनाव होगा। ध्यान, योग, व्यायाम आदि करते रहें।
धन-सम्पत्ति :
आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लें, योजनाबद्ध रूप से कार्य करें। मास के उत्तरार्द्ध में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संपत्ति संबंधी विवादों से बचें। किसी के बहकावे में न आयें। कोई पुरानी संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकता है।
कार्य-व्यवसाय :
कार्यक्षेत्र की दृष्टि से अच्छा समय रहेगा। आजीविका में उन्नति व लाभ के योग बनेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को अचानक लाभ होने के योग बनेंगे।
प्रेम-संबंध :
प्रेम-संबंध के क्षेत्र में खुशी का अहसास होगा। परस्पर भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
दाम्पत्य जीवन :
पति-पत्नी के मध्य सुख-सौहार्द बढ़ेगा। बच्चों की भावनाओं के अनुसार उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखें।
उपाय :
शनिवार के दिन शनि चालिसा का श्रद्धाभाव से दान करें। गरीब-निर्धन जनों को भोजन, वस्त्र आदि दान दें। शरीर में तेल लगाकर स्नान करें।
स्वास्थ्य कष्ट :
4, 6, 14, 15, 25
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि)
व्यवसाय :
आप पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि तुला राशि में उच्च के होकर अष्टम में एवं गुरु द्वितीय भाव में आपके उत्साह एवं आत्म विश्वास में वृद्धिकारक होगा। गुरु की कर्म स्थान पर शुभ दृष्टि सम्मानजनक स्थिति बनाएगी। आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी पेशा वालों के लिए यह समय विशेष शुभकारी रहेगा।
नौकरी एवं कारोबार के सिलसिले में आप जल्दी-जल्दी यात्राएं कर सकते हैं। इस वर्ष आप अपनी इच्छा से स्थान परिवर्तन या विभाग परिवर्तन का लाभ उठा सकेंगे। कच्चे तेल, लोह, कोयला आदि के व्यवसाय में लाभ की उम्मीद बन रही है। कुछ भाग्य का साथ देना जरूरी है। गुरु की दृष्टि शुभ समाचार देगी। उन्नति व पदोन्नति दिलवाएगी।
धन-संपत्ति :
वर्ष प्रारंभ में आपको धन संपत्ति, चल संपत्ति एवं पैतृक संपत्ति में लाभ की संभावना रहेगी। आप भवन निर्माण पर भी व्यय कर सकते हैं। नयी संपत्ति के खरीद फरोखत के भी योग बनेंगे।
आपके भाग्य में अकस्मात वृद्धि होगी। इस वर्ष आपको भूमि अथवा जायदाद की प्राप्ति या उससे लाभ मिलेगा। कुछ व्यय भी संभव है। गुरु की दृष्टि शांति व समाधान रखेगी। व्यापार में परिवर्तन की संभावना अल्प है, लाभ होगा व कर्ज नहीं चढ़ेगा। गड़ा धन मिलने की भी संभावना बनेगी। सट्टे एवं शेयर से आप धन लाभ में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
घर-परिवार-समाज :
घर परिवार में खुशी एवं प्रसन्नता का माहौल रहेगा। घर में विवाह योग्य युवक युवतियों को शुभ समाचार मिलेंगे। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। भाई-बहनों में संबंध मधुर रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। समय-समय पर चिकित्सीय सलाह हितकर रहेगी। जीवन साथी से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घर परिवार वालों के साथ आप समय व्यतीत करेंगे। मित्रों-बांधवों का स्नेह एवं कुछ जगहों पर स्नेह प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य :
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। समय-समय पर आप यकृत, गैस, वायु विकार से पीड़ित रह सकते हैं। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। अधिक मीठा व तली भुनी चीजों से परहेज रखें। गठिया, बाय व गैस के रोगियों को नियमित डॉक्टरी जांच व दवाई का सेवन उत्तम रहेगा। घर में बुजुर्गों की सेवा में धन एवं समय व्यय करना पड़ सकता है। आपकी कार्यकुशलता एवं कार्य क्षमता उत्तम रहेगी। कुछ मानसिक परेशानियां रह सकती है। आपको चिड़चिड़ेपन व क्रोध पर संयम रखना चाहिए। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा व स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
कैरियर एवं प्रतियोगी परिक्षाएं :
वर्ष के पूर्वार्द्ध में आप अपनी वाक शक्ति के बल पर शिक्षा प्रतिस्पर्धा में कीर्तिमान बनाएंगे। धर्म दर्शन एवं साहित्य में आपकी रूचि बढ़ सकती है। पूजा पाठ में आपका मन लगेगा। न्यायधीश, नेता, वकील, ज्योतिष, प्रोफेसर, आदि से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय रहेगा। आप अपने विषय क्षेत्र से संबंधित ट्रेनिंग, डिप्लोमा के लिए बाहर जा सकते हैं। आप लोकहितकारी एवं परोपकारी कार्यों में भी अपना योगदान देंगे।
बौद्धिक क्षेत्र में किए गए आपके प्रयासों से आशातीत सफलता मिलने के योग बनेंगे। मन की दृढ़ता के लिए आप ध्यान, योग एवं शिव पूजा पर ध्यान देंगे। आप किसी संस्थान में परामर्शदाता, सर्वेक्षक व डीलर के रूप में कार्य कर सकते हैं।
यात्रा-प्रवास-तबादला :
आप सात्विक विचारधारा रखेंगे। कई बार धार्मिक स्थलों की यात्रा का आनंद उठा सकते हैं। व्यवसायिक यात्राओं में थोड़ा संभलकर रहें। परिवार के साथ यात्रा के योग बनेंगे। मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। आप कुछ समय के लिए विदेश प्रवास पर भी जा सकते हैं।
आप अपनी इच्छा से स्थान या विभाग परिवर्तन का लाभ उठा सकते हैं। नौकरी एवं व्यवसाय में अस्थिरता की थिति का सामना आपको इस वर्ष नहीं करना पड़ेगा। व्यवसायिक व धार्मिक दोनों यात्राओं का लाभ आप इस वर्ष उठा पाएंगे।
धर्म-कार्य-ग्रह शांति :
आपको शनिवार एवं मंगलवार को हनुमान जी के दर्शन करना चाहिए। प्रत्येक शनिवार को कड़वे तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे रखें। आपका जीवन रत्न पुखराज है। आपको तर्जनी में स्वर्ण की अंगूठी में पुखराज धारण करना श्रेयस्कर रहेगा। आप शनि की ढैया में घोड़े की नाल का छल्ला धारण करें।
आप लोक हितकारी एवं परोपकारी कार्यों में अपना योगदान देंगे। आप अपनी आध्यात्मिक उन्नति के लिए हर संभव प्रयत्न करेंगे। यज्ञ, हवन, मंत्रों एवं ग्रह शांति एवं वनस्पति, हर्बल पौधों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी।