Follow us now

तुला राशि

Libra


भौतिक लक्षण :

लंबा-पतला, सुदृढ़-सुडौल शरीर, सुंदर चेहरा, लावण्यमयी त्वचा, मध्यायु में गंजापन हो जाता है, भौंहें सुंदरता में वृद्धि करती हैं। नाक थोड़ी मुड़ी हुई (तोते जैसी) होती है, दांतों के मध्य में खाली जगह होती है, मस्तक उठा हुआ होता है।

अन्य गुण :

नम्र, दयालु, ईमानदार, न्याय करने में निपुण, निर्णय लेने से पूर्व हर पहलू का विश्लेषण करते हैं। दूसरों के धन के लालुप होते हैं मगर आश्रितों के सहायक रहते हैं। भावुक मगर लचीले स्वभाव के होते हैं। क्रोध शीघ्र शांत हो जाता है। स्वयं की बजाय अन्यों का अधिक ध्यान रखते हैं। वाद-विवाद में पटु होते हैं। सदा न्याय, शांति, प्रेम का समर्थन करते हैं। तुला वायु तत्व की राशि होने के कारण सदा सुंदरता और प्रकृति के प्रेमी होते हैं। पर्यटन के शौकीन होते हैं, इस कारण आवास में भी परिवर्तन कर लेते हैं। उच्चकोटि का जीवन यापन करते हैं। वेशभूषा, फर्नीचर, वाहन और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखते हैं। व्यापार में कुशल होते हैं। अधिकांशतः लोकप्रिय होते हैं, व्यापार में अच्छे साझेदार साबित होते हैं। उत्तम सेल्समैन, लाएसां अधिकारी और रिसेप्शनिस्ट बनते हैं। कलाप्रेमी होते हैं और महिलाओं के मध्य विचरना पसंद करते हैं। सौभाग्यशाली महिलाएं इन्हें पसंद करती हैं।

संभाव्य रोग :

गुर्दों के रोग, मेरुदंड में दर्द, संक्रामक रोग। महिलाओं में गर्भाशय के रोग होते हैं। 18 से 27 वर्ष की आयु में बहुत प्रगति करते हैं, 28 से 42 वर्ष के मध्य उत्तम धनार्जन होता है। 8, 15, 35, 62 और 64 अशुभ वर्ष हैं।

व्यापारी, दुकान, अनाज का स्थान, व्यापारी का घर, वर्ण काला, मध्यम कद, शीर्षोदय, व्यापारिक स्थान, जवानी में पतला शरीर परन्तु मोटापे की ओर झुकाव, गोल चेहरा, पुरुष राशि की होती है।



View This Page In English



मई

तुला

यह मास आपके लिए सामान्य रूप से सुख एवं उन्नतिकारक रहेगा। मास के पूर्वार्द्ध में परिस्थितियां आपके अनुकूल कम रहेंगी। उत्तरार्द्ध में परिस्थितियां अपेक्षाकृत अनुकूल रहेंगी। पहले से रूके हुए कार्य बनने के योग बनेंगे। घर, परिवार में धार्मिक मांगलिक कार्य होने के योग बनेंगे।

स्वास्थ्य :

स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याएं रहेंगी। शरीर के जोड़ों में दर्द, आंखों से संबंधित बीमारियों के प्रति सावधानी वरतें। अपने विचार और भावनाओं को शुद्ध रखने की कोशिश करें, अन्यथा तनाव हो सकता है।

धन-सम्पत्ति :

नवीन संपत्ति, भूमि, वाहन, मकान के क्रय संबंधी कार्यों में जल्दबाजी न करें। सोच-समझकर निर्णय लें। इस संबंध में भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। धन के सदुपयोग पर ध्यान दें। पूंजी-निवेश अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर करें।

कार्य-व्यवसाय :

कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करने के बावजूद भी उस अनुपात में लाभ प्राप्त नहीं होगा। अपने निकटस्थ सहयोगियों के साथ तालमेल न बिगड़ने दें।

प्रेम-संबंध :

प्रेम प्रसंगों में रूझान कम होगा। आप अपने ऊपर अधिक ध्यान दें। मन को स्थिर बनाने की कोशिश करें।

दाम्पत्य जीवन :

जीवन साथी के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे। बच्चों की ओर से मन में खुशी होगी।

उपाय :

बुधवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें।

स्वास्थ्य कष्ट :

3, 4, 10, 12, 13


 
Back