Follow us now

सिंह राशि

Leo


भौतिक लक्षण :

अच्छा कद, चौड़े कंधे, सुदृढ़ शरीर, प्रभावशाली व्यक्तित्व, अंडाकार चेहरा, शरीर का ऊपरी भाग सुडौल, पतली कमर, नीली या पीली आंखें।

अन्य गुण :

प्रभुत्वशाली, मुखर, ताकतवर, प्रशासन में सक्षम। स्पष्टवादी, दयालु, क्षमाशील, महत्वाकांक्षी, संकल्पशील। पठन-पाठन के शौकीन होते हैं। आय सीमित होने पर भी शान से जीते हैं। लोगों में आत्मविश्वास, जागृत करने में निपुण होते हैं। चाटुकारी से अप्रसन्न होते हैं। मुख्य गुण है इनका शांत स्वभाव। पूर्व दिशा की यात्रा और पूर्व दिशा की ओर, मुख करके कार्य करना लाभकारी रहता है। आत्मविश्वास और वस्तुओं का संग्रह इनकी सफलता के मूलाधार हैं। आत्मविश्वास और धैर्य के बल पर कठिन कार्य में भी सफल होते हैं। अवसर का लाभ उठाने से नहीं चूकते हैं। नाटक, कविता और कलाओं में रुचि होती है। राजा और परिवार के लिए वफादार रहते हैं। सट्टेबाजी में रुचि होती है। सरकारी नौकरी, पुलिस और सेना में सफल रहते हैं। किसी एक क्षेत्र में महारत हासिल करते हैं। व्यक्तित्व आकर्षक होता है, विपरीत लिंग के व्यक्ति आकर्षित होते हैं। काम-वासना का आधिक्य रहता है, मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं। दूरस्थ स्थान, पर्वत आदि में घूमने के शौकीन होते हैं, ढंडे स्थानों से बचाव करते हैं।

संभाव्य रोग :

शोथ, लू लगना, मिर्गी, ज्वर, तानिका शोथ (मैंनिंगाइटिस), हृदय रोग आदि।

19 से 36 वर्ष की आयु का समय उत्तम होता है। 37 से 42 वर्ष कष्टप्रद होते हैं। 46 से 62 वर्ष के समय में स्वास्थ्य समस्याएं, परेशानियां, मुकदमे रहते हैं। 21, 28 और 35 वें वर्ष सौभाग्यशाली होते हैं। 66 वें वर्ष में दुर्घटना की संभावना होती है। 5, 13, 28 और 48 वें वर्ष अशुभ होते हैं।

घने वनों के स्थान, पर्वत, टीले, किले, दिनबली, शीर्षोदय, निवास-गुफाएं, लम्बे गाल, चौड़ा चेहरा, क्रूर राशि, पुरुष राशि, दिनबली होती है।



View This Page In English



मई

सिंह

यह मास आपके लिए अधिकांश रूप से अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को नियंत्रित करने में परेशानी का आभास होगा। मास के उत्तरार्द्ध में मान-सम्मान, धन, यश में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु आपकी उन्नति को देखकर आपके विरूद्ध कोई षडयंत्र कर सकते हैं।

स्वास्थ्य :

शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विशेष बड़ी कोई बीमारी आदि होने की संभावना नहीं रहेगी। मानसिक तनाव से बचें। यात्रा करते समय स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतें।

धन-सम्पत्ति :

आर्थिक लाभ की दृष्टि से यह मास अच्छा रहेगा। इस क्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से आगामी भविष्य में शुभ संकेत प्राप्त होंगे। वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

कार्य-व्यवसाय :

व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा। व्यापार के साथ कोई नया व्यापार जोड़ने की कार्ययोजना पर विचार विमर्श हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में संलग्न लोगों को लाभ की संभावनाएं बढ़ेगी।

प्रेम-संबंध :

प्रेम-प्रसंगादि के क्षेत्र में परस्पर प्रेम, आकर्षण में वृद्धि होगी, मन में प्रसन्नता बढ़े।

दाम्पत्य जीवन :

जीवनसाथी के साथ आप सपरिवार किसी उत्सव में भाग लेंगे। घर-परिवार में हंसी खुशी का वातावरण रहेगा।

उपाय :

बुधवार के दिन सतनजा दान करें। ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः मंत्र का दो माला जप करें।

स्वास्थ्य कष्ट :

8, 9, 16, 17


 
Back