राशिफल क्या है?
राशिफल द्वारा भविष्यफल जानने की यह सबसे पौराणिक पद्धति है। किसी वयक्ति का भविष्यफल जानने की कई विधियां होती है, लेकिन यह विधि सर्वाधिक प्रिय है। विस्तृत व सूक्ष्म भविष्यफल जातक की कुंडली देखकर बताया जा सकता है। यह राशिफल मासिक या वार्षिक दोनों प्रकार से देखा या लिखा जा सकता है। राशियों पर आधारित हम किसी व्यक्ति का भविष्यफल बता सकते हैं जो कि पंचांगों और अखबारों में राशिफल के नाम से प्रकाशित होता है।
कैसे जाना जाये अपना राशिफल?
राशिफल देखने के लिए जातक की चंद्र राशि मालूम होनी चाहिए। प्रत्येक राशि किसी पशु या वस्तु का प्रतीकात्मक चित्र होता है। प्रत्येक चित्र जिस वस्तु या पशु को प्रदर्शित करता है उसके गुण व स्वभाव काफी हद तक उस जातक में पाये जाते हैं। पश्चिमी देशों में राशिफल देखने के लिए सूर्य राशि को आधार माना जाता है। जबकि कुछ लोग राशिफल नाम के आधार पर भी देखते हैं, लेकिन नाम के आधार पर राशिफल देखने की पद्धति ठीकनहीं है, क्योंकि यह आवश्यक नहीं होता है कि नाम उसकी राशि पर ही आधारित है।
राशिफल के फायदे?
राशिफल देखने से आपको पता चलता है कि आने वाला दिन या महीना या सप्ताह कैसा रहने वाला है। व्यक्ति उसी के आधार पर योजनाओं को कार्यान्वित कर सकता है। इसके अतिरिक्त यदि व्यक्ति को मालूम हो कि उसका आने वाला सप्ताह कठिन है तो वह उस स्थिति के लिए मानसिक तौर पर तैयार होता है तथा कष्ट अधिक कष्टदायी नहीं लगता।
भारतीय ज्योतिष में भचक्र का प्रथम बिन्दु अश्विनी नक्षत्र से लिया जाता है। इस प्रथम बिन्दु से भचक्र को १२ भागों में बांटा जाता है। इस प्रकार प्रत्येक राशि का कोणीय मान ३०० होता है। १२ राशियों के नाम और उनके स्वामी (वे ग्रह जिन्हें इन राशियों का स्वामी कहा जाता है) निम्नलिखित हैं।
अपनी राशि चुनकर उसके आधार पर अपना राशिफल देखें :-
|