Follow us now

मकर राशि

Capricorn


भौतिक लक्षण :

दुबला-पतला शरीर, उम्र के साथ स्वास्थ्य सुधरता है, बड़े दांत, बड़ा मुख, नाक विशिष्ट रहती है, बाल काले और मोटे होते हैं, चेहरा पतला और अंडाकार, कुबड़ी मकर, घुटनों पर मस्सा या निशान, मगरमच्छ के समान जबड़े, लघु मस्तक, दाढ़ी में बाल कम रहते हैं।

अन्य गुणधर्म :

मितव्ययी, विचारशील, उत्तम विवेकशक्ति, सत्ताप्रेमी, आत्मनिर्भर, बुद्धिजीवी।किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलने तक निराश ही रहते हैं। सांसारिक कार्यों में तथ्यों और आंकड़ों का प्रयोग करते हैं। ईमानदार और निष्कपट होते हैं। शक्ति के आगे अडिग रहते हैं परंतु सज्जनता और मित्रता के सामने नतमस्तक हो जाते हैं। संगठन क्षमता उत्तम होती है। कठिनाई में भी किसी से सहायता के लिए नहीं कहते हैं। वाकशक्ति में बाधाएं रहती हैं। उच्च और सामाजिक पदों के लिए उपयुक्त होते हैं। तकनीकी और वित्तीय कार्यों में सफल होते हैं। नवागंतुकों के साथ मित्रता में शिथिल रहते हैं पर पुराने मित्रों से अच्छे संबंध होते हैं।

प्रेम प्रसंग में रुचि कम होती है पर परिवार और प्रियजनों की उत्तम देखभाल करते हैं। विपरीत लिंग के व्यक्तियों से बातचीत में शिथिल और अति सावधान रहते हैं। स्वयं से वरिष्ट आयु के विपरीत लिंग व्यक्तियों से संबंध स्थापित करते हैं।

संभाव्य रोग :

घुटनों में चोट, त्वचा रोग, खरौंच, हड्डी टूटना, गठिया, पित्ती आदि। बाल्यावस्था में अग्नि, हथियार या लोहे से चोट की आशंका रहती है।

33 से 49 वर्ष की आयु में जीवन आनंदप्रद रहता है। 50 - 51 वर्ष में स्वास्थ्य कष्ट होता है।

अशुभ वर्ष :

5, 13, 27, 36, 57, 62 और 67जलीय स्थान, बहुत मात्रा में पानी वाले स्थान, नदी के किनारे, पृष्ठोदय राशि, स्त्री राशि निचले अंगों में कमजोरी, बलवान होते हैं।



View This Page In English



मई

मकर

यह मास आपके लिए पूर्वार्द्ध की अपेक्षा उत्तरार्द्ध में अधिक सुख, समृद्धिदायक रहेगा। पूर्व प्रतीक्षित कार्यों के सिद्ध होने के संकेत प्राप्त होंगे। समाज में उच्च पद-प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। स्वयं पर भरोसा रखें। मन को विचलित न होने दें

स्वास्थ्य :

शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी अधिक ध्यान दें। पारिवारिक जनों के साथ वाद-विवाद होने से मन में तनाव बढ़ सकता है। ईश्वर पर सच्ची आस्था रखने से शारीरिक मानसिक स्फूर्ति बनी रहेगी।

धन-सम्पत्ति :

संपत्ति के क्रय-विक्रय की योजना बन सकती है। इस संबंध में इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मास के उत्तरार्द्ध में अचानक धन लाभ हो सकता है।

कार्य-व्यवसाय :

शिक्षा कानूनी मामलों से जुड़े व्यक्तियों को लाभकारी संयोग बनेंगे। व्यापारियों को भविष्य में लाभकारी संकेत प्राप्त होंगे।

प्रेम-संबंध :

प्रेम-संबंधों में मर्यादा बनाए रखें, अन्यथा मान-सम्मान पर बुरा असर पड़ सकता है।

दाम्पत्य जीवन :

जीवनसाथी की व्यस्तता के कारण वैवाहिक सुख में कमी का आभास होगा। घरेलु समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की कोशिश करें।

उपाय :

शनिवार के दिन काले तिल, काले कपड़े में रखकर दान करें।

स्वास्थ्य कष्ट :

1, 2, 9, 10, 18, 20


 
Back