Follow us now

कुंभ राशि

Aquarius


भौतिक लक्षण :

मध्यम कद, हष्ट-पुष्ट, चेहरा सुंदर और गोल, गाल भरे हुए, कनपटियां और जांघें विकसित होती हैं। गोरा रंग, भूरे बाल, असुंदर दांत, पिंडलियों में मस्सा, शरीर पर घने बाल हाथ और पैर मोटे, नसें विकसित होती हैं।

अन्य गुण धर्म :

मानवीय दृष्टिकोण और प्रगतिशील जीवन और उसकी समस्याओं के प्रति स्वस्थ दृष्टिकोण रखते हैं। संकोची होते हैं, निर्णय लेने से पूर्व पूर्ण नापतोल करते हैं या अन्य लोगों द्वारा कार्यारंभ करने तक प्रतीक्षा करते हैं। सदा सतर्कता, धैर्य, एकाग्रता, अध्ययनशीलता से युक्त रहते हैं। वार्तालाप रुचिकर होता है। स्पष्टवादी, सबके प्रिय होते हैं। दयालु, अध्ययन प्रेमी और सज्जन होते हैं। प्रकृतिप्रेमी होते हैं। मित्रता निभाते हैं, रुचि-अरुचि तीव्र होती है। एकांतप्रिय होते हैं। अतीन्द्रिय शक्ति से युक्त होते हैं, ध्यान-साधना में रुचि होती है। स्मरणशक्ति तीव्र, दृष्टिकोण वैज्ञानिक होता है।

गरीबों के सेवक होते हैं। नवीन तकनीक और मशीनरी, अनुसंधान, निवेश आदि द्वारा धनार्जन करते हैं। तकनीकी शिक्षा में रुचि होती है। परिवार से लगाव होता है। जीवनसाथी के चुनाव में आयु को अनदेखी कर बुद्धि और शिक्षा में समानता पर जोर देते हैं। गृह सुसज्जित होता है जिसमें आधुनिक ढंग से पुरातत्विक सामग्री एकत्रित रहती है। अपने प्रेम को अभिव्यक्त नहीं करते। अगर इनका प्रेमी वासनप्रिय हो तो वह असंतुष्ट होता है क्योंकि कुंभ राशि के व्यक्ति शीतल होते हैं।

संभाव्य रोग :

संक्रामक रोग, दंत व्याधि, टॉन्सिल आदि 22 से 40 वर्ष की आयु में संपन्नता रहती है। 41 से 43 वर्ष में हथियार, लोहे या काष्ठ से चोट की आशंका रहती है। 44 से 67 वर्ष भाग्यशाली होते हैं। 68 वर्ष से बाद का समय अशुभ होता है।

अशुभ वर्ष :

33, 48, 64

वे स्थान जहां पानी सूख जाता है, जहां शराब बनती है, जहां पक्षी रहते हैं और जहां घड़े रखे जाते हैं। पाप राशि, दिनबली, शीर्षोदय, देखने में सुंदर, प्रतिभावान, क्षमाशील स्वभाव का होता है। पुरुष राशि है।



View This Page In English



मई

कुंभ

ग्रह गोचर के अनुसार यह मास आपके लिए साधारण लाभ, सुख-उन्नतिदायक रहेगा। मास के पूर्वार्द्ध में मास के उत्तरार्द्ध की अपेक्षा स्थिति सकारात्मक रहेगी। महत्त्वपूर्ण कार्यों में अधिक संघर्ष के बाद सफलता-प्राप्ति की संभावना रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में अभिरूचि बढ़ेगी।

स्वास्थ्य :

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से सचेत रहें। सिर में दर्द, पेट की गड़बड़ी, शारीरिक कमजोरी, थकान महसूस होगी। अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। शारीरिक-मानसिक थकान को न बढ़ने दें।

धन-सम्पत्ति :

आर्थिक मामलों में अपनी निजी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पूंजी-निवेश करें। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। संपत्ति के क्रय-विक्रय के संबंध में अधिक सावधानी बरतें। वाहन खरीदने के लिए आप तत्पर रहेंगे।

कार्य-व्यवसाय :

व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को अपने व्यापार में शनैः शनैः लाभ, उन्नति होने के योग बनेंगे। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को नौकरी में अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ेगा।

प्रेम-संबंध :

प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव कम होगा, व्यक्तिगत स्वार्थों के कारण रिस्तों में खटास आ सकती है।

दाम्पत्य जीवन :

वैवाहिक जीवन में सुख व सामंजस्य बढ़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ कोई महत्वपूर्ण वार्ता पर सकारात्मक सहमति बनने से मन में खुशी होगी।

उपाय :

रविवार को भगवान सूर्य को आरवे का पुष्प चढ़ाएं।

स्वास्थ्य कष्ट :

3, 4, 10, 12, 13


 
Back