सूर्य ग्रहण राशिफल (11 अगस्त 2018)

By: Future Point | 22-Feb-2018
Views : 7914
सूर्य ग्रहण राशिफल (11 अगस्त 2018)

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो सूर्य चंद्र व पृथ्वी की विशेष स्थिति के कारण बनती है। जब चंद्र सूर्य व पृथ्वी के बीच आता है तब सूर्य कुछ देर के लिए अदृश्य हो जाता है। आम भाषा में इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इसमें चंद्र, सूर्य व पृथ्वी एक ही सीध में होते हैं व चंद्र पृथ्वी और सूर्य के बीच होने की वजह से चंद्र की छाया पृथ्वी पर पड़ती है। सूर्य ग्रहण सदैव अमावस्या के दिन घटित होता है। पूर्ण ग्रहण के समय पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश पूर्णत अवरुद्ध हो जाता है। ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है। भारतीय ज्योतिष में ग्रहण का बहुत महत्व है क्योंकि उनका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर होता है। साल 2018 में तीन सूर्यग्रहण होंगे। सभी सूर्यग्रहण आंशिक रुप से ही देखे जा सकेंगे। इस साल में पहला सूर्यग्रहण 16 फरवरी, दूसरा 13 जुलाई और तीसरा और अंतिम 11 अगस्त को होगा।

वर्ष 2018 का तीसरा सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को होने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इससे दो सप्ताह पहले साल का दूसरा चंद्र ग्रहण था। भारतीय समय के मुताबिक, यह ग्रहण दिन में 13:32 मिनट से शुरू होगा और 05:00 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण के समय कालसर्प योग का निर्माण हो रहा है। ग्रहण कर्क राशि पर हो रहा है और इस राशि पर इस दिन चार ग्रहों की युति हो रही हैं। साथ ही केतु-मंगल की युति और मंगल का प्रभाव राहू सहित अन्य तीन ग्रहों पर आ रहा है। कर्क राशि भारत की कुंडली में मित्र और पडोसियों, यात्राओं और बार्डर की राशि हैं। एक साथ इतने ग्रहों का एक साथ होना पडॊसियों से सतर्कता बनाए रखने का सुझाव दे रही हैं।

ग्रहण का समय - 13:32 से 17:00 मिनट तक रहेगा, कुल 3 घंटे 28 मिनट का ग्रहण रहेगा।

ग्रहण किन स्थानों में दिखाई देगा - उत्तरी यूरोप, उत्तरी पूर्वी एशिया।

12 राशियों के लिए इस ग्रहण का फल किस प्रकार का रहेगा। आईये जानें-

मेष राशि

अपने कार्यों में सतर्कता बरतें। यदि आप नया कार्य शुरु करने का विचार कर रहे हैं तो उसमें अपने से बड़ों की सलाह जरूर लें क्योंकि ग्रहण के कारण आपके कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

वृष राशि

अपनी वाणी में नियंत्रण रखें। बेवजह किसी से बहस न करें अन्यथा इसका अशुभ प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है। व्यय करते समय समझ बूझ का प्रयोग करें।

मिथुन राशि

मानसिक चिंताए बढ़ने के संकेत हैं। आप में उत्साह की कमी भी हो सकती है। आपके राशि स्वामी का नक्षत्र इस ग्रहण से प्रभावित हैं इसलिये इस दिन शुभ कार्यों को टालना ही आपके लिये बेहतर रहेगा।

कर्क राशि

संभल कर रहें आपके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा व आत्मसम्मान के लिये यह कुछ अनिष्ट के संकेत कर रहा है। मानसिक व शारीरिक तौर पर कुछ परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

कार्यों में सावधानी रखें। कोई गुप्त शत्रु आपके कार्यों में रूकावट बन सकता है। अपनी वाणी में विनम्रता व संयम रखें। विशेषकर व्यावसायिक साझेदार के साथ किसी भी प्रकार की बहसबाजी या वाद-विवाद न करें।

कन्या राशि

आपकी सुख-सुविधाओं में कमी लाने वाला हो सकता है। माता के लिये भी यह कष्टदायी हो सकता है। इस दिन यात्रा करने का जोखिम न ही लें तो बेहतर है।

तुला राशि

मानसिक तनाव बढ़ सकता है विशेषकर विद्यार्थियों के लिये परीक्षा संबंधी तनाव बढ़ने के आसार हैं। साथ ही आपके प्रेमसंबंध भी ग्रहण से प्रभावित हो सकते हैं। अपने साथी से कोई ऐसी बात न कहें जिससे उनकी भावनाएं आहत हों या कोई ऐसा वादा न करें जिस पर आप खरे न उतर सकें।

वृश्चिक राशि

मानसिक तनाव बढ़ सकता है विशेषकर विद्यार्थियों के लिये परीक्षा संबंधी तनाव बढ़ने के आसार हैं। साथ ही आपके प्रेमसंबंध भी ग्रहण से प्रभावित हो सकते हैं। अपने साथी से कोई ऐसी बात न कहें जिससे उनकी भावनाएं आहत हों या कोई ऐसा वादा न करें जिस पर आप खरे न उतर सकें।

धनु राशि

विरोधी आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। जहां तक संभव हो इस दिन किसी से उधार लेन-देन का कार्य न करें। ऐसे सभी कार्यों को इस दिन स्थगित करना ही श्रेयस्कर रहेगा।

मकर राशि

ग्रहण के कारण इस दिन आप कोई विशेष लेन-देन न ही करें तो बेहतर है क्योंकि ग्रहण आपके लाभक्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। जीवन साथी और साझेदारों के साथ विनम्रता बनाए रखनी होगी।

कुंभ राशि

आपके खर्चों में अचानक बढोतरी हो सकती है इसलिये बेहतर रहेगा कि धन संबंधी फैसले सोच समझ कर ही लें। व्यर्थ की बाधाएं आपकी परेशानियां बढ़ाएंगी। बनते कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं।

मीन राशि

समय आपके अनुकूल नहीं है। धर्म-कर्म में रुचि बनाए रखें। और अधिक से अधिक धार्मिक क्रियाओं में समय दें। ग्रह शांति के लिए हवन आदि करना भी लाभकारी रहेगा।


Previous
सूर्य ग्रहण राशिफल 13 जुलाई 2018

Next
Jupiter Transit in 2018 and Its effect on Zodiac Signs