सूर्य ग्रहण राशिफल 13 जुलाई 2018

By: Future Point | 22-Feb-2018
Views : 8010
सूर्य ग्रहण राशिफल 13 जुलाई 2018

साल 2018 का दूसरा सूर्य ग्रहण 13 जुलाई को है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इससे पहले साल 2018 का पहला सूर्य ग्रहण 16 फरवरी को पड़ा था। जबकि दो सप्ताह पहले साल का पहला चंद्र ग्रहण था। भारतीय समय के मुताबिक, यह ग्रहण दिन में 07:18 मिनट से शुरू होगा और प्रात: 09:43 मिनट पर खत्म होगा। ऐसे में यहां सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा।

यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी आस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण से जुड़ी अन्य जानकारियां इस प्रकार हैं-

ग्रहण का समय - 07:18 मिनट से 09:43 मिनट तक रहेगा, कुल 2 घंटे 25 मिनट का ग्रहण रहेगा।

ग्रहण किन स्थानों में दिखाई देगा - दक्षिणी आस्ट्रेलिया।

भारत में सूर्य ग्रहण को लेकर कई मान्यताएं भी हैँ। इसका उल्लेख इससे पूर्व के ग्रहण नामक आलेखों के अंतर्गत किया जा चुका है। जिसमें से कुछ इस प्रकार है-

  • मान्यताओं के मुताबिक, सूर्यग्रहण के बाद लोगों को पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान करना चाहिए। इसके बाद देवताओं की पूजा करनी चाहिए।
  • स्नान के बाद गरीबों और ब्राह्मणों को दान देने की भी परंपरा है। कहा जाता है कि इससे सूर्य ग्रहण के प्रभाव में काफी कमी आती है।
  • सूर्य ग्रहण को लेकर मान्यता है कि जिस समय ग्रहण चल रहा हो उस समय बाल और कपड़ों को नहीं धोना चाहिए। इसके अलावा दांत को भी नहीं साफ किया जाना चाहिए।

सूर्यग्रहण के दिन सूर्य व चंद्र दोनों मिथुन राशि और पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। राहु-केतु अक्ष के मध्य बुध और मंगल स्थित है। वर्तमान में कर्क राशि पर राहु गोचर कर रहे हैं। इसलिए कर्क राशि और मिथुन राशि दोनों के लिए इस ग्रहण से मिलने वाले खास रहेंगे। मिथुन राशि भारत वर्ष की कुंडली में पडौसियों से संबंध की राशि है। इसके अलावा पानी में रहने वाले जीवों को, राजनेताओं, प्रतिष्ठित व्यक्तियों के परिवार जनों को, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, औषध निर्माताओं, मंत्रशास्त्रियों, जीवियों, सैनिकों, आयुध-शस्त्र और वृद्ध लोगों को अलग-अलग प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस राशि-नक्षत्र वाले लोगों को जप, दान आदि करना लाभ पहुंचाएगा। ऐसे में ग्रहण में बनने वाले योग पडौसी देशों से रिश्ते बिगड़ने की ओर इशारा कर रहे हैं। अन्य राशियों के जातकों पर भी इस ग्रहण का प्रभाव अवश्य रहेगा। १२ राशियों के लिए यह ग्रहण किस प्रकार का रहेगा- आईये जानें-

मेष राशि

मित्रों, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से लाभ तथा प्रवास का आयोजन होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा। उत्तम भोजन मिलने की संभावना है।

वृष राशि

छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी अनुभव करेंगे। स्त्री वर्ग तथा जलक्षेत्र से कोई परेशानी होने की आशंका है। पैसे खर्च होंगे। समय से भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।

मिथुन राशि

दुविधापूर्ण मानसिक स्थिति रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। कार्यश्रेत्र में स्त्री वर्ग से लाभ की संभावना है।

कर्क राशि

वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह है। गलतफहमी पैदा होगी। तबीयत का ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें। मानसिक उन्मत्तता बहुत सी समस्याएं पैदा कर सकती हैं, संयम रखें।

सिंह राशि

नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के सम्बंध में दौड़धूप बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी।

कन्या राशि

आमोद-प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। व्यापारियों को सावधानी के साथ निर्णय लेने होंगे।

तुला राशि

प्रेम संबंधों में स्नेह की कमी रहेगी। आर्थिक, सामाजिक और कौटुंबिक दृष्टि से से खास रखेगा। गृहस्थ जीवन में सहयोग की कमी बनी रहेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियों से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यश्रेत्र में अधिकारियों से संभलकर रहें। मौज-शौक के पीछे विशेष खर्च होगा। यात्रा का योग है। विदेशगमन की संभावनाएं पैदा होंगी तथा विदेश से समाचार मिलेगा।

धनु राशि

अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे। परिवार में झगड़े-फसाद न हों इसका खास ध्यान रखें। संतान की चिंता रहेगी।

मकर राशि

आकस्मिक धन लाभ का योग है। रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखना होगा। खर्च अधिक रहेगा।

कुंभ राशि

बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिकरूप से लाभ कमजोर रहेंगे। यश में कमी संभावित हैं। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग नहीं मिल पाएगा। कोई अच्छी खबर आ सकती है।

मीन राशि

संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और महिला मित्रों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्फूर्ति और प्रफुल्लित मन का आभास होगा लेकिन आने वाले अधिक विचार मन को विचलित कर सकते हैं।


Previous
सूर्य ग्रहण राशिफल (16 फरवरी 2018)

Next
सूर्य ग्रहण राशिफल (11 अगस्त 2018)