राशि बताएगी आपकी कमियां

By: Future Point | 25-Nov-2017
Views : 11667
राशि बताएगी आपकी कमियां

राशि बताएगी आपकी कमियां

ज्योतिष शास्त्र अपने आप में बेहद अनोखी और सच पूछिए तो अद्भुत विद्या है। बिना किसी व्यक्ति को देखे, उसे जाने, उसके विषय में एक-एक बात का पता लगाना और वो भी सिर्फ उसके जन्म कुंडली के आधार पर! सच पूछिए तो अविश्वसनीय है, लेकिन विश्वास तब स्वत: ही हो जाता है जब एक-एक बात सच निकलती है। यह हम सभी जानते है कि कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता फिर चाहे वो बड़ा हो या छोटा, आदमी हो या औरत हर कोई गलतियां कर ही बैठता है। लेकिन इन गलतियों से आप वो सीख पाते हैं जोकि आपको कभी सफलता नहीं सिखा पाएगी। अगर कोई अपनी गलती से सीखकर उसे ना दोहराए तो उसे समझदार कहते हैं। जन्म के आधार पर राशियों का निर्धारण होता है और राशि के अनुसार स्वभाव का। आज हम आपको राशि के आधार पर ये बताएंगे कि आपका माइनस पॉइंट क्या है। हमारे अंदर कौन सी सबसे बड़ी खामी है जो आजीवन हमारा पीछा करती है और कौन से हमारी खूबियां हैं जिन्हें ओर तराशा जा सकता है। यह सब आपकी राशि और लग्न से बाखूबी जाना जा सकता है। हम आपका आपसे परिचय कराने जा रहे है। यह आपके प्लस पॉइंट और माइनस पॉइंट सामने लाने में सहयोग करेगा।

मेष राशि -

माइनस पॉइंट - मेष राशि के लोग गलत और गलत और सही को सही कहने में जरा भी नहीं हिचकिचाते। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे। वे किसी भी हाल में अन्याय को बर्दाश्त नहीं कर पाते। हालांकि इन्हें कई बार अपने किए पर पछतावा भी होता है लेकिन वो कहते हैं ना कि ‘अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत। इस राशि के लोग बहुत हद तक सिर्फ और सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं।

वृषभ राशि -

माइनस पॉइंट- वृषभ राशि के लोग जिद्दी और सख्त मिजाज होते हैं। आप कह सकते एक मनुष्य जितना सख्त हो सकता है वृषभ राशि के लोग उतने होते हैं। भले ही वह महिला है या पुरुष, अगर वे वृषभ राशि के हैं तो वे अपनी राय और मान्यताओं को लेकर काफी जिद्दी हैं। इन्हें अपना कमफर्ट और सम्मान के आगे और कुछ भी नजर नहीं आता।आप एक वृषभ व्यक्ति के सामने चाहे कितने भी हाथ-पैर क्यों ना जोड़ लें लेकिन जो चीज इन्हें नहीं पसंद या जहां जाना इन्हें नहीं पसंद, आप कभी इन्हें वहां लेकर नहीं जा सकते।

मिथुन राशि -

माइनस पॉइंट - इस राशि के लोग समय की कीमत को नहीं मानते, इन्हें कभी आप टाइम पर नहीं पाएंगे। इन्हें परिवर्तन बहुत पसंद होता है, शायद ये दिमागी रूप से कंफ्यूज रहते हैं। तभी एक जॉब, एक स्थान यहां तक कि एक जीवनसाथी के साथ भी ये कफी समय तक नहीं रह सकते। ये लोग कुछ भी कर गुजर सकते हैं, इनकी इमैजिनेशन पॉवर बहुत तेज होती है।

कर्क राशि -

माइनस पॉइंट - कर्क राशि के लोग बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं, जितनी ज्यादा संवेदना उतनी ही ज्याद अनिराशा। इस राशि के लोग अंदरूनी तौर पर बेहद निराशावान होते हैं। दुनिया को इनका एक अलग ही चेहरा नजर आता है लेकिन वास्तविक रूप में ये लोग निराशा के साये में हमेशा घिरे रहते हैं। इनके अंदर एक अजीब सा डर हर समय रहता है। कर्क राशि के लोग बहुत ज्यादा मूडी होते हैं, अगर कभी बिना किसी बात कोई आपसे बस यूं ही लड़ बैठे या बहस करने लगे तो जान लीजिए कि वह कर्क राशि के अलावा और कोई नहीं हो सकता। दरअसल ये लोग आपसे नहीं बल्कि अपने जीवन से ही निराश होते हैं।

सिंह राशि -

माइनस पॉइंट- धन को किस तरह और कितनी तेजी के साथ बर्बाद किया जा सकता है यह सिर्फ और सिर्फ सिंह राशि का व्यक्ति ही जानता है। इनके खर्च असीमित होते हैं और साथ ही इन्हें इस बात से कोई फर्क भी नहीं पड़ता कि इनकी कोई सेविंग नहीं है। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से विवाह करने की योजना बना रहे हैं जो सिंह राशि से संबंध रखता है तो एक बात आपको दिमाग में बैठा लेनी चाहिए कि सिंह राशि के लोगों के ,लिए संबंधों में ‘स्पेस’ का कोई अर्थ है ही नहीं।

कन्या राशि -

माइनस पॉइंट - कन्या राशि वाले व्यक्ति को कभी अपने अंदर खामी नजर नजर नहीं आती और यही उनकी सबसे बड़ी खामी भी है। उन्हें अपनी आलोचना सुनना बिल्कुल पसंद नहीं है, अगर कोई उन्हें कुछ कहता भी है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। कन्या राशि के लोग चुप रहना पसंद करते हैं, इनके दिल की बात कोई नहीं जान सकता।

तुला राशि -

माइनस पॉइंट - तुला राशि के लोग बहुत ज्यादा आलसी माने जाते हैं। कई दिनों तक तो ये लोग बस प्लान बनते हैं और अंत में अपने आलस की वजह से उस प्लान को पूरा नहीं कर पाते। ये लोग सही समय पर सही निर्णय लेने में भी पीछे रह जाते हैं।

वृश्चिक राशि -

माइनस पॉइंट - वृश्चिक राशि के लोग ना तो किसी को बहुत जल्दी भूलते हैं और ना ही किसी को मांफ करते हैं। अगर कोई इनके साथ बुरा करता है तो वे उससे बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। सच चहे कितना ही बुरा या कड़वा क्यों ना हो, वृश्चिक राशि के लोग सच कहना और सच सुनना ही पसंद करते हैं।

धनु राशि -

माइनस पॉइंट - धनुराशि का व्यक्ति अगर अपने परिवार के प्रति समर्पित नहीं है, उसे अपने निकटजनों के लिए कुछ नहीं करना तो वह एक बहुत अच्छा जुआरी होगा। जुए खेलने के स्थान और तरीके धनुराशि के व्यक्ति को कुछ इस तरह आकर्षित करते हैं जैसे हहद को देखकर मक्खी आकर्षित होती है। वे ये नहीं सोचते कि इससे उनका कितना नुकसान होगा, उन्हें जुआ खेलना है तो वे जरूर खेलेंगे। यही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी या खामी है।

मकर राशि-

माइनस पॉइंट - मकर राशि के लोग दिखाते जरूर हैं कि दुनिया उनके बारे में क्या सोचती है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन अंदर ही अंदर ये लोग अपनी तारीफ सुनने के लिए तड़पते हैं। इन्हें खुद की तारीफ सुनना पसंद है और ऐसे लोग इन्हें जरा भी नहीं भाते जो इनकी आलोचना करते हैं।

कुंभ राशि -

माइनस पॉइंट - अगर आप किसी कुंभ राशि के व्यक्ति के प्यार में पड़ गए हैं तो जरा संभल जाइए क्योंकि कुंभ राशि का जातक कभी किसी एक के प्रति समर्पित होकर नहीं रह सकता। एक समय के बाद इन्हें नए साथी की तलाश रहती ही है, चाकर भी ये लोग किसी एक के साथ एक निर्धारित समय के बाद नहीं रह सकते।

मीन राशि -

माइनस पॉइंट - मीन राशि के जातकों को समस्याओं को सुलझाने से ज्यादा उस समस्या से भागने में मजा आता है। ये किसी भी बात को बड़े ही सकारात्मक रूप से लेते हैं, इन्हें दुनिया को अपनी ही नजर से देखना पसंद हैं। झूठ ही सही, लेकिन अगर उन्हें वो झूठ पसंद है तो वे सच जानने की जरूरत ही महसूस नहीं करते।


Previous
A RETROSPECTIVE ANALYSIS OF THE PLANET SATURN

Next
लाना है लक्ष्मी जी को तो कभी न करें ये गलतियां