फेंगशुई टिप्स : ऑफिस टेबल पर रखें यह खास गैजेट

By: Future Point | 26-Mar-2018
Views : 10276
फेंगशुई टिप्स : ऑफिस टेबल पर रखें यह खास गैजेट

अपने जीवन को अधिक से अधिक भौतिक सुख-सुविधाओं से युक्त करने की कामना के साथ हम सभी जीवनयापन कर रहे हैं। अधिक से अधिक की चाह सभी को रहती हैं। सफलता की ऊंचाईयां चढ़ने की इच्छा सभी को रहती हैं। ज्योतिष शास्त्र, लाल किताब और फैंगशुई सभी ज्योतिष पद्वतियों में जीवन को सुखमय बनाने के उपाय बताए गए हैं। यह सत्य है कि उपायों से भाग्य में बदलाव करना संभव नहीं हैं परन्तु उपाय जीवन की दशा और दिशा में परिवर्तन अवश्य ला सकते हैं। इनसे जीवन बाधारहित और समृद्धिदायक बनाया जा सकता हैं। आज हम फैंगशुई पद्वति की बात करेंगे। फेंगशुई टिप्स में धन प्राप्ति और सौभाग्यशाली बनने के अनेक प्रकार के उपाय बताए गए हैं। फैंगशुई पद्वति में अनेक प्रकार की वस्तुओं के माध्यम से घर या ऑफिस का वास्तु सकारात्मक बनाया जाता हैं। जैसे- क्रिस्टल ग्लोब, लाफिंग बुद्धा, क्रिस्टल ट्री, बांस का पौधा, ड्रैगन आदि।

इन वस्तुओं के माध्यम से ऑफिस का सौंदर्य बढ़ाता हैं साथ ही इसके प्रभाव से प्रगति और स्थायित्व प्राप्त किया जा सकता है। इन वस्तुओं से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न की जा सकती हैं। यह घर में समृद्धि लाती और अन्य अनेक लाभ होते हैं। इन उपायों का दैनिक जीवन में उपयोग कर वैवाहिक जीवन, करियर और स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता हैं। फेंगशुई की इन वस्तुओं को घर और कार्यालय किसी भी स्थान पर रखा जा सकता हैं।

 

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा के बारे में यह मान्यता है कि इसे आप घर या कार्यालय अथवा व्यापारिक स्थल कहीं भी रखा जा सकता हैं। इसे रखने से स्वास्थ्य में लाभ, आरोग्यता, कैरियर, धन एवं संतान सुख की प्राप्ति सहज रुप से होती हैं। लाफिंग बुद्धा को इस प्रकार रखा जाता हैं कि वह घर में प्रवेश करता हुआ प्रतीत होता है। यह शुभता और समृद्धि का प्रतीक हैं। लाफिंग बुद्धा का मुस्कुराता हुआ चेहरा प्रत्येक व्यक्ति को शुभता देता है। कई बार ऐसा होता हैं कि घर में धन आता हैं और किसी वजह से रुक नहीं पाता हैं अर्थात आय का व्यय हो जाता हैं। वह संचय का रुप नहीं ले पाता हैं। व्ययों को रोकने और आय में नियमितता लाने के लिए लॉफिंग बुद्धा को आप अपने ऑफिस टेबल पर रखें। इससे धन की बचत होने लग जाएगी। लाफिंग बुद्धा को इस प्रकार रखने से परिश्रम का फल आपको मिलने लगेगा। आपका भाग्य मजबूत होगा। इसके अतिरिक्त अचल संपत्ति और शेयर आदि में धन विनियोजन करते हैं तो आपको लाफिंग बुद्धा विशेष लाभ दे सकता हैं।

क्रिस्टल ट्री

क्रिस्टल ट्री रोज क्वार्टज, क्वार्टज, ऐमेथिस्ट तथा मोती आदि विभिन्न रत्नों का होता हैं। इसे आप अपनी राशि के अनुसार भी ले सकते हैं। यह पेड़ अनेक रुपों में उपलब्ध हैं। क्रिस्टल ट्री को कार्यालय में रखने से सुख-समृद्धि और व्यवसाय में उन्नति होती हैं। इसे घर, कार्यालय और ऑफिस किसी भी स्थान पर रखा जा सकता हैं। यदि इसे आप ऑफिस टेबल पर रखते हैं तो इससे कार्यालय का वातावरण सकारात्मक रहता हैं। ऑफिस की अधूरी योजनाओं पर फिर से कार्य होना शुरु हो जाता हैं। रुके हुए कार्यों और योजनाओं पर यह क्रिस्टल ट्री चमत्कारिक रुप से कार्य करता हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसे घर या ऑफिस किसी भी स्थान पर रखा जा सकता हैं। फेंगशुई पद्वति में यह पौधा विशेष रुप से शुभ माना जाता हैं।

बांस का पौधा

बांस का पौधा भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक हैं। इसे भी घर या ऑफिस दोनों स्थान में रखा जा सकता हैं। ऑफिस टेबल पर रखने पर यह आकर्षण का केंद्र तो बनता ही हैं साथ ही इससे बाग्य भी चमकता हैं। इसके विषय में मान्यता हैं कि ऑफिस की मेज पर सीधी ओर रखा जाता हैं। इसके प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा स्वत: दूर हो जाती है। बांस का पौधा स्वयं क्रय नहीं किया जाता बल्कि इसे उपहार स्वरुप ही प्राप्त किया जाता हैं। इस पौधे को अगर घर में रखना हों तो इसे घर की पूर्व या दक्षिण दिशा में रखें। इससे वास्तु दोष तो दूर होता ही हैं साथ ही आय भी उत्तम होनी शुरु हो जाती हैं। आय के नए साधन प्राप्त होते हैं।

ड्रैगन

फेंगशुई के अनेक उपायों में से एक उपाय ड्रैगन है। ड्रैगन ऊर्जा का प्रतीक होता हैं। इसके प्रभाव से व्यक्ति का आलस्य दूर होता हैं तथा उसकी रुचि रचनात्मक और सृजनात्मक विषयों में जागृत होती हैं। ड्रैगन को कार्यालय में रखना ही ज्यादा सही रहता हैं। इसे घर के शयन कक्ष में रखने से बचना चाहिए। शयन कक्ष में इसे रखने से वैवाहिक जीवन में तनाव और सुख की कमी बनी रह सकती हैं।

 

सुनहरे सिक्कों वाला जहाज

सुनहरे सिक्कों वाला जहाज रखने से आय के नए स्त्रोत खुलते हैं। यह व्यापार को बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होता हैं। इसके अतिरिक्त अर्जित धन को संचय में बदलने में भी सुनहरे सिक्कों वाला जहाज खास भूमिका का निर्वाह करता हैं। यह जहाज सफलता, उन्नति और संपन्नता का प्रतीक हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि इसे घर व ऑफिस दोनों ही जगहों पर रखा जा सकता हैं। ऑफिस में से अपने काम करने की मेज पर रखें तथा घर में इसे मुख्य द्वार के निकट रखें। इसकी स्थिति ऐसी होनी चाहिए कि लगे यह घर के अंदर प्रवेश कर रहा हैं। इसे रखते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि यह सदैव सिक्कों से भरा हुआ होना चाहिए, इसे खाली रखना अशुभ माना जाता हैं। सुनहरे सिक्कों वाले जहाज के बारे में मान्यता है कि इस रखने से तरल धन की कमी नहीं होती और जल तत्व में भी संतुलन बना रहता हैं। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।


Previous
Weekly horoscope (25 March – 31 March)

Next
हीरा कौन से व्यक्तियों को धारण करना चाहिए