आपकी राशि और शारीरिक विशेषताएं

By: Future Point | 23-Feb-2018
Views : 17505
आपकी राशि और शारीरिक विशेषताएं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह, नक्षत्र और राशियां हमारे जीवन की घटनाओं को प्रत्यक्ष रुप से प्रभावित करते हैं। यह माना जाता है कि जन्म से पूर्व ही हमारे जीवन की घटनाओं का निर्धारण हो जाता है। जन्म लग्न में स्थिति राशि को हमारे व्यक्तित्व का आईना कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। इसी प्रकार हमारी चंद्र राशि अर्थात जन्म कुंडली में चंद्रमा जिस राशि में स्थित है वह राशि हमारे आंतरिक गुणों और व्यवहार की व्याख्या करती हैं। ज्योतिष के माध्यम से यदि हम किसी व्यक्ति विशेष को जानना चाहते है तो उसकी जन्म राशि और जन्म लग्न को जानना इस विषय में काफी हद तक हमारी सहायता कर सकता है। कुंडली का प्रथम भाव और उसमें स्थिति राशि हमारी शारीरिक विशेषताओं को सूक्ष्मता से बताती हैं।

यह जानने के पश्चात हम अपने स्वभाव के अनुरुप मित्रों का चयन कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का उल्लेख मिलता है। इन सभी बारह राशियों को एक-एक प्रतीक चिन्ह भी दिया गया है। इन प्रतीक चिन्हों के आधार पर किसी राशि विशेष के गुण-अवगुण और विशेषताओं को जाना जा सकता है। राशियों में प्रयुक्त प्रतीक चिन्ह अधिकतर जानवरों से संबंधित हैं। इस आलेख में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि किस प्रकार किसी की राशि के आधार पर उसके व्यक्तित्व और शारीरिक विशेषताओं को जाना जा सकता है आईये जानें-

 

मेष राशि

मेष राशि का सबसे अच्छा गुण है कि प्रत्येक परिस्थिति में गर्व से खड़े रहो। इस राशि के व्यक्तियों की हड्डियों की संरचना बहुत मजबूत होती है और कद औसत ऊंचाई का ही होता है। जब तक इस राशि के व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं ले पाते हैं तब तक आप प्रयास करते रहते हैं। आप मुश्किल कार्यों को करने की ठान लेते हैं परन्तु लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही हार मान लेते हैं। मेष राशि का चिन्ह मेढ़े का सिर हैं। इसीलिए सिर की मालिश करवाना आपको सबसे अधिक पसंद हैं। अपने बालों के साथ खेलना आपको भाता हैं। आपकी राशि के व्यक्तियों के यह विशेषता है कि आप अक्सर चेहरे पर तिल के साथ पैदा होते हैं। आप सामान्यत: ऊर्जा और अति उत्साह से भरे रहते हैं, आप स्वभाव से अच्छे हैं और आप अधिकतर आत्मकेंद्रित रहते हैं। कार्यों को योजनापूर्वक करने में योग्यता रखते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों का चेहरा गोल और भरा हुआ रहता है। इनके सुंदर होंठ इनके चेहरे की खास विशेषता होती हैं। इसके साथ ही आपके बाल स्वस्थ और गर्दन आकार में सामान्य से अधिक मोटी होती हैं। यह भी देखने में आता है कि इस राशि के लोगों की नाम गोल आकार की होती हैं। आप शारीरिक रुप से थोड़ मोटे, लम्बे और सुरुचिपूर्ण होते हैं। ऊपरी शरीर अधिक मोटा होता है। इस राशि के व्यक्तियों को फैशनेबल पोशाक पहना पसंद होता है। आप जानते है कि एक संगठन से कैसे काम लिया जाए। आप लैटेस्ट कपड़ों के साथ घर से बाहर निकलना पसंद करते हैं। आप आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक हैं। आप सौंदर्य से प्रेम करने वाले और शिष्टप्रिय होते है। पुराने विचारों में मानते है। धन और नाम हासिल करते हैं। अपने पुराने विचारों की वजह से लोगों से ऊंच-नीच रहती है। प्रभावपूर्ण वाणी आपकी विेषेषता है। सफलता प्राप्त करने के बाद भी लोगों को साथ में रख कर चलना आपकी आदत है। आप भावुक और ह्रदय से सच्चे है। तत्काल लाभ की अभिलाष रखते हैं मगर उपेक्षा के पात्र बनते है।

मिथुन राशि

आप का चेहरा लम्बा और मजबूत होता है, आंखे चमकदार होती हैं। आपमें ऊर्जा की भावना सामान्य से अधिक होती हैं। आपका रंग कांतियुक्त होता है। नाक सीधी और माथा ऊंचा होता है। आपकी राशि का प्रतीक चिंह जुड़वा कन्याएं होने के कारण आपके लिए अकेले जीवनयापन करना सहज नहीं होता है। यही कारण है कि आप अकेले पहल करने में विश्वास नहीं करते हैं, आपको ग्रुप और संगठन के साथ अपना कार्य करते हैं ग्रुप के साथ होने पर ही आपकी योग्यताएं उभर कर सामने आती हैं। आपके व्यक्तित्व का यह सबसे अच्छा गुण है कि आप परिस्थिति के हिसाब से स्वयं को बदल लेते हैं। दूसरों की प्रकृति तथा व्यवहार को शीघ्र समझ लेते हैं। व्यवहार से मिलनसार होने के कारण आपके बहुत सारे मित्र होते हैं। शारीरिक श्रम से अधिक कार्यों को बुद्धिमता से पूरा करने में आप विश्वास करते हैं। आकर्षक और मनोरंजक व्यक्तित्व इनकी विशेषता हैं। मिथुन राशि के जातक अधिकतम उदार दिल, बलशाली, चतुर तथा भोग विलास में रस रखनेवाले होते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के व्यक्ति बहुत अधिक संवेदनशील होते हैं। इनका चेहरा छोटा लेकिन आकर्षक होता है। इनके जबड़े की हड्डी बहुत सुंदर होती हैं। इनकी आंखे नीले या भूरे रंग की होती हैं। इसके अलावा इनकी शारीरिक विशेषता होती है कि इनके पैर पतले होते हैं। इनकी आईब्रो नीचे की ओर रहती हैं। आंखों के कमजोर होने के कारण इन्हें जीवन में चश्मा पहनना पड़ सकता है। इस राशि के लोग घर-परिवार से बहुत अधिक मोह रखने वाले होते हैं। भावनात्मक रुप से स्वयं को सुरक्षित बनाए रखने के कारण ये अपनी भावनाओं को सावधानी के साथ प्रस्तुत करते हैं। आपके लिए यह कहा जा सकता है कि आप अपने रिश्तों और परिवार के लिए ही जीते हैं। दूसरों का पालन-पोषण करने के लिए ही इनका जन्म हुआ होता है। बहुत सारे जज्बात और भावनाओं से भरे रहते हैं। इन्हें सभी के लिए समझना आसान नहीं होता है। आप ऊपर से भावहीन मगर अंदर से मोम जैसा व्यक्तित्व रखते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के व्यक्तियों के बाल बहुत शानदार होते हैं। इनका व्यक्तित्व इनकी राशि के प्रतीक चिंह शेर के समान होता है। यही कारण है कि इन्हें भीड़ में भी आसानी से पहचाना जा सकता है। सामान्यत: आपका कद अक्सर लम्बा होता है। ग्रुप में अपनी उपस्थिति दर्शा देते हैं। आपकी शारीरि विशेषता है की आपके चेहरे पर एक विशेष आभा होती हैं। किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। स्वभाव से उत्साही, निर्भयी, क्रोधी, वीर, स्वतन्त्र और कठिन परिस्थितियों में भी विचलित न होने वाले व्यक्ति होते हैं। सन्तोषपूर्ण होने के कारण आर्थिक उन्नति नहीं कर पाते। अकेले रहना अधिक पसंद करते हैं जिसकी वजह से जीवन में कठिनाइयां रहती है। सिंह राशि के जातक अधिकतम अपने शोख़ को अपना पेश बनाते हैं। ह्रदय से आप दूसरों का भला हमेशा चाहते हैं मगर आपका अहंकार आपको दुसरो से जोड़ने में रुकावटें पैदा करता हैं। जन्म से ही आप संचालन और नेतृत्व की शक्तियां रखते हैं।

कन्या राशि

आपकी राशि का प्रतीक चिंह कन्या हैं। आप आकर्षक व्यक्तिव के स्वामी होते हैं। सामान्य रुप से आप स्वस्थ और मजबूत दिखते हैं। आपका चेहरा अंडाकार, आकर्षक, कोमल और पतले नैन नक्श होते हैं। अन्य राशियों की तुलना में आप जल्द विकसित होते हैं। यह सत्यता है कि दर्पण के सामने आप बहुत अधिक समय बिताते हैं। सुंदर बनकर रहना और सौंदर्यप्रधान वस्तुओं की सराहना करना आपके व्यक्तित्व का अंग होता है। कई बार आप अधिक दृढ़ निश्चयी और कुछ अंश तक जिद्दी भी होते हों। एक बार जो सोच लेते है उसे पूरा कर के ही दम लेते हैं। संचालन में कुशल, कलाओं में निपुण और धनी रहते हैं। वाणी में मधुरता, बुद्धिमता, विचारशीलता और व्यवहारिकता इनकी खासियतें हैं। स्वच्छता के अति आग्रही और हर कार्य को व्यवस्थापूर्ण करना चाहते हैं। मेहनती और सफलता को तीव्रता से पाने वाले व्यक्ति हैं। किन्तु सांसारिक जीवन में भाग्यशाली नहीं होते। ह्रदय से रोमांटिक रहते हैं किन्तु भावनाओं को प्रदर्शित करने में विश्वास नहीं रखते।

तुला राशि

तुला राशि के व्यक्ति शुक्र ग्रह से प्रभावित होने के कारण विपरीत लिंग के आकर्षण का केंद्र होते हैं। आप कद में औसत से अधिक लम्बे होते हैं। आपके व्यक्तित्व की यह विशेषता होती है कि आपके होंठ बहुत सुंदर आकार के होते हैं। आपको सुंदर आभूषण बनने के शौकीन होते हैं और बाकायदा इनके संग्रह के लिए अलमारी भी रखते हैं। आप के अंदर किसी भी विषय को लेकर जोश का तूफान जल्द कमजोर पड़ जाता है। आप अपने व्यक्तित्व को लेकर विशेष रुप स सतर्क रहते हैं। स्वयं को युवा दिखाने के लिए आप चॉकलेट से दूर रहना पसंद करते हैं। कुशल राजनीतिज्ञ, विचारशील और चतुर होते हैं। स्वभाव संतुलित रहता है और हर वस्तु को सम्पूर्ण समीक्षा और परिक्षण के बाद समझते हैं। आज्ञा के पालक रहते हैं। सौंदर्य और सुघड़ता को बहुत पसंद करते हैं। दूरदर्शिता से भरपूर आपका स्वभाव कार्य क्षेत्र में अच्छी तरक्की करवाता हैं। वाणी और स्वभाव आनंदित रहने की वजह से लोगों में प्रिय बने रहते हैं। निर्णय लेने से पहले आयाम और अंजाम के विषय में अत्यधिक सोचते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि में जन्म लेने वाले व्यक्तियों के व्यक्तित्व में एक खास कोणीय आकार उन्हें एक मजबूत व्यक्तित्व प्रदान करता है। आपके बाल, लाल रंग की आभा लिए होते हैं, बालों का आकार कंधों तक होता है। शारीरिक रुप से आप अक्सर दुबले-पतले होते हैं, चेहरे पर सबसे पहले नजर आपकी आंखों पर जाती हैं। आपकी भौहें धनुषाकार होती हैं और नाक भी उठी हुई होती हैं। तनाव से जल्द बाहर आ जाते हैं। बोले हुए वचन को दृढ़ता से पालनेवाले, थोड़े घमंडी, किसी भी विषय का बारीकी से निरिक्षण करने में निपुण और महत्वकांशी रहते हैं। धार्मिक विचार रखते हैं और हर कार्य को कुशलतापूर्वक करते हैं। अन्य लोगो के स्वभाव, शक्तियों और कमजोरियों को तीव्रता से समझने का गुण रखते हैं। मित्र बनाने के शौकीन और प्रशंसा पाने के अभिलाषी रहते हैं। इनकी दोस्ती जितनी लाभदायी रहती है उतनी ही इनकी दुश्मनी कष्टदायक रहती हैं। मन में जो विचार है उसे प्रस्तुत करने में हिचकिचाते नहीं। स्वभाव से ईर्ष्यालु भी रहते हैं।

धनु राशि

आपकी राशि का प्रतीक चिंह एक योद्धा होता है। आपकी जीवनशैली एक योद्धा की तरह होती हैं। आप चुस्त और लम्बे कद के स्वामी होते हैं। आपकी आंखे चमकदार होती है और आप सामान्य रुप से प्रसन्न रहते हैं। साथ ही आप स्पष्टवक्ता, सत्य के आग्रही, मिलनसार, निडर, वफादार और जिज्ञासु रहते हैं। सत्य और ज्ञान की खोज आपकी प्रकृति है। नेतृत्व का कौशल रखते हैं। मौज शौख के शौकीन होते है और जहाँ जाते हैं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनते हैं। अपने कौशल्य और स्वभाव से आपको दूसरों पर अधिकार जाताना काफी अच्छा लगता है। शौकीन और दूसरों का ख्याल रखने की प्रकृति निजी सम्बन्धों में सफलता दिलाती है। ह्रदय से बहुत दयालु और मदद करने की भावना रखते हैं।

मकर राशि

आप अपनी विशेष व्यक्तित्व और जीवन शैली के लिए जाने जाते हैं। आपकी त्वचा चमकदार होती है। शरीर की तुलना में चेहरा मजबूत होता है। अधिक चिंतन को लेकर दुःख की लंबी अवधि के कारण चिंतित दिखाई देते हैं। कार्य को ही अपना जीवन मानते हैं और कार्यस्थल पर समय व्यतीत करना अधिक पसंद करते हैं। मौज मस्ती में काम करना पसंद करते है और कार्यो को रूचि के साथ करते है। इस राशि के लोग दोहरे विचार रखते हैं। अपने लक्ष्य के प्रति सम्पूर्ण समर्पित और प्रयत्नशील रहते हैं। रहस्यों और आध्यात्मिक बातों में रूचि रखते हैं। कार्यों को स्वयं पूरा करने में विश्वास रखते हैं। दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते। ऊँचे विचार वाले और धन कमाने का अच्छा सामर्थ्य रखते हैं। उपकारों को कभी भूलते नहीं।

कुंभ राशि

आप किसी पर भी जल्दी मोहित हो जाते है। परोपकारी होने पर भी किसी के विरुद्ध षड़यंत्र रच सकते है। ह्रदय की बातों को छुपाने में माहिर होते है। कला, संगीत, शिल्प और साहित्य में रूचि रखने वाले हैं। भावनाओं और बातों को गुप्त रखने की वजह से मानसिक और शारीरिक रूप से कष्ट उठाते है। सौंदर्य के पुजारी होते है और आगे बढ़ने की इच्छा हमेशा रखते हैं। जो भी कार्य करते है उसे पूरे दिल से संपन्न करते हैं। किन्तु तीव्र क्रोध आपका सबसे बड़ा अवगुण है।

मीन राशि

अपनी हर गलती पर माफ़ी मांग लेते हैं। अध्यात्म और ईश्वर भक्ति में लीन रहते हैं। गंभीर और दोहरे स्वभाव के बावजूद भी आपके विचार हमेशा सरल और अच्छे रहते हैं। दूसरों के बारे में इतना अधिक सोचते हैं की दुसरो के दर्द को स्वयं बर्दाश्त कर लेते है। अन्य के लिए अपने खुशियों को त्यागना पसंद करते हैं। गलत और सही के बीच में निर्णय लेने में हमेशा मानसिक रूप से त्रस्त रहते हैं। किन्तु सहानुभूति, बेफिक्र और उदार स्वभाव की वजह से लोगों में प्रिय रहते हैं।


Previous
रूद्राक्ष की महत्वपूर्ण जानकारियां

Next
Who should Wear Ruby Stone?