आप और सोशल साईट्स

By: Future Point | 27-Feb-2018
Views : 9025
आप और सोशल साईट्स

फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप, ऑरकुट, गूगल़, इंस्टाग्राम, पिनइंटेरेस्ट, ब्लॉग आदि सोशल मीडिया के और न जाने कितने ही रूप इन दिनों इंटरनेट की मायावी दुनिया में शुमार हो चुके हैं और इनके उपयोग करने वालों की संख्या भी रोज बढ़ती जा रही है। आज के इंटरनेट आधारित समय में हम वर्चुअल वर्ल्ड में जीते हैं, जिसका कोई ठोस अस्तित्व नहीं होता, जिसमें दिन या रात का कांसेप्ट नहीं होता, जिसमें कभी भी छुट्टी नहीं होती, ना ही कभी तालाबंदी होती है। यानी ये 24 गुणे 7 की शैली दुनिया के हर कोने के लोगों को हर पल आपस में जोड़े रखने में सक्षम है। जिसमें सभी देशों के व्यक्ति और किसी भी प्रकार की समय सीमा नहीं है। देश, काल और व्यक्ति विशेष की सीमाओं से परे है। बहुत हद तक उम्र और संवेदनाओं से परे भी। इनके जरिए कहीं भी चार लोग उठते-बैठते नहीं देखे जा सकते। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए इस प्रक्रिया को महसूस किया जा सकता है क्योंकि ये दुनिया सदैव जीवंत है। हर पल इसके जरिए हम किसी से भी जुड़ सकते हैं, बातें कह सकते हैं, अपनी सुना सकते हैं, उसकी सुन सकते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि ठोस रूप में आमने-सामने न होने की वजह से आपस में कोई असहज स्थिति नहीं आ सकती। इसमें महिलाएं भी आगे बढ़ चढ़ कर आगे रहती हैं। आज सोशल मीड़िया हर व्यक्ति की जीवन शैली का हिस्सा बन चुका हैं। यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि किस राशि की महिलाएं सोशल साईटस पर अधिक रहती हैं और किस राशि की महिलाएं सोशल साईटस पर अलग तरह से रियेक्ट करती हैं। आज इस आलेख में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि आपकी राशि का सोशल साईटस पर क्या प्रभाव पड़ता है-

 

मेष राशि - बहुत अधिक समय देती हैं

आप को संवाद करना बहुत पसंद होता है। सोशल मीड़िया के माध्यम से अपने संदेशों को पहुंचाना आपके लिए रुचिकर कार्य है। आप सोशल साईटस पर अपनी बहुत बड़ी एलबम बनाना पसंद नहीं करती है। फिर भी एक साथ मित्रों के बहुत बड़े ग्रुप्स से जुड़ना और अपनी योजनाओं और जीवन की घटनाओं को भेजने में आप आगे रहती हैं। आने वाले मैसेज का भी आप तुरंत जवाब देती हैं। सोशल साईट्स पर बहुत अधिक समय और प्रयास करना आपकी जीवन शैली का हिस्सा हो सकता है। सामान्यत: आप स्वभाव से आत्मकेंद्रित रहती है, इसलिए अपने फोटो और व्यक्तिगत विषय वस्तु को शेयर करने से पहले कई बार सोचती हैं। आपका कोई मित्र आपकी किसी तस्वीर को पोस्ट करें या सार्वजनिक करें, इससे पहले आप ऐसी सभी पोस्ट को देखना चाहेंगी। इसलिए अपने को टैग की गई सभी पोस्ट की रिव्यू करना आप पसंद करती हैं।

वृषभ राशि - नेटवर्किंग साइट्स का सतर्कता के साथ उपयोग

आमतौर पर आप नेटवर्किंग साइट्स का सतर्कता के साथ उपयोग करती हैं। आपके द्वारा व्यक्तिगत जानकारी देने की संभावना कम ही रहती हैं। दूसरों की पोस्ट पर आप कभी-कभार अपना विचार देते हैं। बहुत सोच समझ कर, अपने दोस्तों की प्रोफाईल पर अपना व्यूह देती है। अपनी सभी पोस्ट में आवश्यक गोपनीयता सेटिंग्स का ध्यान रखते हैं। मित्रों की सुविधा, आराम का ख्याल रखते हुए ही, किसी भी प्रकार का कमेंटस देती हैं। नए मित्रों से जुड़ने की जगह अपने पुराने मित्रों के साथ तस्वीरें पोस्ट करना, बेहतर संपर्क बनाने में आनंद लेती हैं। अपने कम्फर्ट जोन में आने पर आप फ़ोन की जगह सोशल साइट्स के जरिये बात करना ज्यादा पसंद करने लगती है। सोशल साईट्स में भी फेसबुक आपको अधिक पसंद होगा। अपनी पोस्ट पर नकारात्मक प्रतिक्रियाओं को हटा देना जरुरी समझता है।

मिथुन राशि - फ्रेंड्स सर्किल बढ़ाना पसंद

आप सोशल साईट्स के जरिए ऑनलाइन आउटलेट का प्रयोग करने में खुशी महसूस करती हैं। फेसबुक पर आप अपने दोस्तों के साथ जुड़ना, अपना फ्रेंड्स सर्किल बढ़ाना पसंद करती है। मित्रों और परिवारजनों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखती हैं। ब्लॉगिंग करना भी आपको अच्छा लगता हैं। वीडियो, फोटोग्राफ और प्रतिदिन की खबरों को जानने के लिए सोशल साईटस आपके लिए उपयोगी साबित होती हैं। ऑनलाइन की दुनिया आपको अपनी ओर आकर्षित जरुर करती हैं। नित नए दोस्त बनाने का शौक भी आपका इसके माध्यम से पूरा होता है। जीने का एक नया तरीका आप सोशल साईटस से जानती हैं। आप इस काल्पनिक दुनिया में खुशी का अनुभव करती हैं। आप खुश हों या उदास अपनी हर बात यहां कहना चाहेंगी।

कर्क राशि - भावनाओं में उतार-चढ़ाव के सभी आयाम आप फेसबुक पर डालती हैं।

फेसबुक जैसी सोशल साईटस से आप अपने पुराने बिछुड़ें हुए दोस्तों के साथ एक बार फिर से कनेक्ट होना आपको आत्मिक संतुष्टी देता है। किसी भी वजह से जो मित्र आज आपके साथ नहीं है, उन सभी से ऑनलाइन पुनर्मिलन करना आपको भाता है। आपकी रुचियों, शौक जैसे गीत, संगीत, कविताओं और अपने मन के विचारों को अपने मित्रों के साथ बांटने भी इसके द्वारा आप को अच्छा लगता है। इसे यूं भी कहा जा सकता है कि आप अपने पास्ट से जुड़ती हैं। अपनी पुरानी यादों को एक बार फिर से जीवित करती हैं। आपके लिए सोशल साईटस किसी यादगार यात्रा से कम नहीं। अपनी भावनाओं में उतार-चढ़ाव के सभी आयाम आप फेसबुक पर डालती हैं। आपकी एक पोस्ट खुशी से भरी और अगली इसके विपरीत भावनाओं से भरी होगी।

सिंह राशि - रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक मजबूत साधन है।

सोशल साईट्स की दुनिया आपके लिए वीडियो, ब्लॉग, फोटो और रचनात्मक लेआउट की एक खुली दुनिया है। यह आपके लिए अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक मजबूत साधन है। सहजता के साथ आप इन साईट्स को पसंद करने लगते हैं। असीमित मित्रों और संपर्कों से जुड़ना आपके लिए किसी आकर्षण से कम नहीं है। दूसरों को प्रभावित करने और दबद्बा बनाए रखने का गुण आपको इनसे जोड़े रखता है। अपनी प्रतिभा और जीवन का नया स्वाद दिखाना भी आप सोशल साईटस से चखना चाहती हैं। इंटरनेट की दुनिया आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। राजनीतिक, रचनात्मक और सामाजिक रुप से सबसे साथ बने रहने के लिए साईट्स का आप उपयोग करती हैं। आप नियमित रुप से अपने चित्र और पोस्ट करती हैं क्योंकि आप पूरी तर से एक सामाजिक व्यक्ति है। अपनी छवि और अपने को केंद्र में रखने के लिए आप फेसबुक का सहारा लेती हैं।

कन्या राशि - व्यावहारिक तरीके से उपयोग

आपको ऑनलाइन की दुनिया की एक स्वाद-परीक्षक है। अपने लिए बेस्ट सोशल साईटस का चुनाव करने के लिए आप कई नेटवर्किंग साइटस पर विजिट करती हैं और इसके बाद ही अपने लिए एक सही चुनाव करती हैं। ऑनलाइन की दुनिया का आप व्यावहारिक तरीके से उपयोग करती हैं। आप अपनी व्यक्तिगत विषयों को अपने तक रखती हैं और फेसबुक को व्यावसायिक संभावनाओं के लिए प्रयोग भी करती हैं। निजी विषयों से अधिक आप ग्राहक और व्यावसायिक तौर से इनका प्रयोग करना चाहेंगी। फेसबुक की दोस्ती आपके लिए किसी व्यावसायिक गठबंधन से कम नहीं है। अपनी एक फोटो लेते हुए भी आप पूरी तरह से सतर्क रहते हैं कि वो अच्छी आए। अपने करियर को बेहतर करने और व्यापार का विस्तार करने के लिए आप फेसबुक का प्रयोग करना पसंद कर सकती हैं।

तुला राशि - सोशल साईट्स वास्तव में आपके लिए ही बनाई गई हैं।

सही मायनों में देखा जाए तो सोशल साईट्स वास्तव में आपके लिए ही बनाई गई हैं। इसलिए आप इनका सबसे अधिक और सबसे अच्छा उपयोग करती हैं। वायु राशि होने के कारण आप इनके चैट फंक्शन का अधिक से अधिक प्रयोग करती हैं। साईट्स पर लम्बी लम्बी बातचीत करती हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करना, इससे जुड़ी योजनाएं बनाना, प्रोफ़ाइल फ़ोटो जल्दी जल्दी बदलते रहना और नए लोगों से जल्द जुड़ना आपके स्वभाव का अंग होगा है। इसके अलावा अपनी रुचियों, शौक सबके सामने लाने के लिए आप साईटस पर पोस्ट डालती रहती हैं। आप इनसे व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह से इनका इस्तेमाल करती हैं। यदि कोई लगातार एक के बाद एक फोटॊ पोस्ट कर रहा हैं तो यह बहुत हद तक संभावनाएं बनती है कि वो आपकी राशि की हों। सोलो पिक के जगह आप विशेष मित्र या प्रियजन के साथ फोटो शेयर करना अधिक पसंद करती है।

वृश्चिक राशि - संदेशों के लिए इनबॉक्स को प्रेफर करती हैं।

सोशल साईटस आपके लिए स्वयं की अभिव्यक्ति का एक सबसे अच्छा साधन है। इन स्थानों पर आप पूरी तरह से समर्पित रहती हैं। नए ब्लॉग शुरु करना या साईट्स के जरिए अपनी कहानियां अपने मित्रों से शेयर करने का मौका यदि आपको मिले तो आप पीछे नहीं हटेंगी। लेखन, और अपने सभी मनपसंद कामों को पूरा करने के लिए आप ऑनलाइन रहती है। अपने रचनात्मक व्यवसायों को सबके सामने लाने और फेसबुक पर गोपनीयता की सेटिंग्स के साथ पोस्ट करती हैं। इसके अतिरिक्त आप सोशल साईटस पर सच्चे मित्रों की तलाश भी करती हैं। आप पोस्ट पर बहुत ज्यादा सार्वजनिक संदेश और टिप्पणियां छोड़ना पसंद नहीं करती हैं जो भी करती हैं सब कुछ योजनाएं बनाकर करती हैं। गोपनीयता बनाए रखने के लिए आप संदेशों के लिए इनबॉक्स को प्रेफर करती हैं।

धनु राशि - ऑनलाइन नेटवर्किंग साइटों का कभी-कभी उपयोग

आप ऑनलाइन नेटवर्किंग साइटों का कभी-कभी उपयोग करने में विश्वास करती हैं। क्योंकि आप सोशल साईटस से दूसरा का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना बहुत अधिक पसंद नहीं करती हैं। कभी कभी आपको यह समय की बर्बादी भी लगता होगा। फिर भी कार्यों को शीघ्र और तेजी से करने की आदत होने के कारण आपके लिए मित्रों से जुड़ने का माध्यम है। फेसबुक का उपयोग भी आप अधिकतर मोबाइल से करना ही पसंद करेंगी। साईटस पर बातचीत का विषय इधर-उधर की गपशप और आपकी कल्पनाशीलता होती हैं। अपनी क्रिएटिविटी का प्रदर्शन करने के लिए आप कुछ पोस्ट करती हैं। इसके अलावा आप गोपनीयता में अधिक विश्वास नहीं करती हैं। अपनी पोस्ट से सभी का मनोरंजन करना चाहती हैं।

मकर राशि - पुरानी दोस्तों को फिर से तलाशने का कार्य

फेसबुक आपके लिए सिर्फ बातचीत का एक मंच है। आप व्यापारिक कार्यों और आनंद दोनों के लिए ऑनलाइन नेटवर्किंग का उपयोग करती हैं और प्रत्येक के लिए अलग-अलग साइटस का चुनाव भी करती हैं। अपनी मित्रता सूची का प्रयोग आप करियर में सुधार करने के लिए अधिक करती हैं। फेसबुक आपके लिए व्यापार का एक नया तरीका और अपने स्कूल, कॉलेज, और अन्य दोस्तों और परिचितों के साथ संबंध बनाए रखती हैं। इसके अतिरिक्त आप इससे अपने पिछले अतीत से जुड़ी रहती हैं और पुरानी दोस्तों को फिर से तलाशने का कार्य भी करती हैं। अपनी पोस्ट पर आप की स्वयं की संतुष्टी अधिक आवश्यक है दूसरों का विचार आपके लिए अधिक मायने नहीं रखता है।

कुंभ राशि - अपनी जानकारी और विशेषज्ञता साझा करने में रुचि

आपके लिए सोशल साईटस दोस्ती, अपने आसपास के लोग और टेक्नोलोजी को जानने का संकेत हैं। ऑनलाइन नेटवर्क का आप ऐस प्रकार प्रयोग करती हैं जैसे आप बहुत लम्बे समय से इनका प्रयोग करती रही हैं। ऑनलाइन नेटवर्क का प्रयोग आप अपनी जानकारी और विशेषज्ञता साझा करने में रुचि रखती हैं। इसमें आप अपनी जीवन की घट्नाओं, अपनी रुचियों और रचनात्मक कार्यों के लिए ब्लॉग भी बनाने में विश्वास करती हैं। आप अपने मन की मालिक होती हैं, इसलिए आप जो चाहती है वह पोस्ट करती हैं और जो मन करता है वह पोस्ट करती हैं। आप इस बारे में किसी की परवाह नहीं करती हैं। यहां तक की कभी कभी आप विवादास्पद पोस्ट भी कर देती हैं।

मीन राशि - फोटो शेयर करना और जानकारियों को साझा करना

आप ऑनलाइन सामाजिक साइटों को लेकर सक्रिय रहती हैं। इसलिए अपनी हर पोस्ट पर सोच-विचार करने के बाद ही उसे ऑनलाइन करती हैं। कई बार आप ऑनलाइन सोशल साईटस के अलावा बातचीत और संवाद बनाए रखने के लिए सीधा फोन पर बात करना और फेस टू फेस मिलकर बात करना पसंद करती हैं। क्रिएटिव जानकारी के रुप में आप अपनी कलात्मकत्ता, संगीत और अपनी जानकारियों को साझा करती हैं। गोपनीयता पसंद होने के कारण आप अपना प्रोफाईल और फोटो शेयर करते समय संवेदनशील रहती हैं। काफी संवेदनशीलता के साथ इनका प्रयोग करती हैं। आराम और सुविधा के साथ यह आपके लिए अपने प्रिय दोस्तों के साथ संपर्क बनाए रखने का एक तरीका है। फोटो शेयर करना और अपनी अलग-अलग फोटो की पोस्ट डालना आपको अच्छा लगता हैं। आपकी पोस्ट प्रेरणा से भरी होती हैं।


Previous
होली पर टोट्कों से करें कामना की पूर्ति

Next
Effective Astrological Remedies for getting job and success in career