Workshop On "Instant Prediction on T.V./Phone"
Date: 05 February 2012
Time: 11 A.M. to 5 P.M.
Venue: Future Point, X-35, Okhla Industrial Area, Phase II, New Delhi 110020
Speaker: Arun Bansal
A workshop is also being organised on 5th Feb'2012 on "Instant Prediction on T.V./Phone".
This workshop will highlight the techniques of Astrology, Horary and Numerology to predict instantly, without asking the question from the person. After confirmation of the question, how to answer the result correctly & accurately will be described. This methodology will also help you in day to day life for predicting the future of the native. This workshop is going to be a boon for the students of astrology who want to learn techniques of prediction.
The Delegation fee is Rs.500/-. (Study Kit & Lunch included).
There are limited seats, therefore, a prior confirmation on telephone is highly solicited.
For all details - Contact - 011-40541050, 40541051.
New Session of A.I.F.A.S. Courses Started from January 2012. For more details contact : 011-40541020,1021.
दिल्ली में एक दिवसीय
रमल ज्योतिष कार्यशाला
|
|
दिनांक : 26 फरवरी 2012
स्थान : फ्यूचर पॉइंट, X-35, ओखला फेज़-2,नयी दिल्ली-20
द्वापर युग में प्रचलित रही रमल ज्योतिष विद्या की इस
कार्यशाला में विवाह सौख्य, प्रेम संबंध, संतान सुख, शिक्षा,
आरोग्य, नौकरी-धंधा, भागीदारी, स्थावर जंगम, विदेश
गमन, चुनाव कौन जीतेगा? इत्यादि सभी सवालों का
जबाब जानने का अभ्यास क्रम सिखाया जाएगा।कार्यशाला
प्रतिभागिता शुल्क- 3000/-
प्रवेश तथा अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :
कमल सहगल- 40541026
चंद्रकांत जी शेवाले- 094220-85795
|
|
|
|
कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष तथा प्राच्यविद्या सम्मेलन
|
|
दिनांक : 2 से 5 फरवरी 2012
स्थान : महाजाति सदन, कोलकाता
आगामी फरवरी माह में दिनांक 2 से 5 फरवरी, 2012
तक कोलकाता के महाजाति सदन में अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष
एवं प्राच्य विद्या सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
इस सम्मेलन में बड़ी संखया में ज्योतिर्विद तथा प्राच्यविद्या
की विभिन्न विधाओं के विद्वान भाग लेंगे। विभिन्न क्षेत्रों के उच्चस्थ पदाधिकारी जैसे महामहिम राज्यपाल, माननीय केंद्र तथा राज्य मंत्रीगण, सर्वोच्च तथा उच्च न्यायालयों के माननीय न्यायाधीशगण, विभिन्न विश्वविद्यालयों के
कुलपतिगण आदि भी सम्मेलन में भाग लेकर इसकी शोभा
बढ़ाएंगे। इस सम्मेलन में आपका हार्दिक स्वागत है।
विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें -
डॉ. राम कृष्ण शास्त्री
16, एस. के. देब रोड, कोलकाता-700048
दूरभाष : 2521-3300/7802
कार्यालय : 8, आशुतोष सील लेन, कोलकाता-700009
फोन नं. 2360-1224, मो : 9339844948
ई-मेल : ramk_780201@bsnl.in
|
|
|
|
21वां एशियन ज्योतिष सम्मेलन
|
|
दिनांक : 4-5 फरवरी 2012
स्थान : समाज सदन (नजरूल मंच) बी.टी. रोड,
रथतला, 24 परगना (उत्तरी) कोलकाता
इंडियन कॉलेज ऑफ एस्ट्रोलॉजी एंड एस्ट्रोनामी द्वारा, एशियन एस्ट्रोलाजर्स कांग्रेस, ढाका (बांग्लादेश) तथा
सेंटर ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल स्टडी एंड रिसर्च फार पब्लिक
वेलफेयर, जमशेदपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में 4-5 फरवरी
2012 को उपर्युक्त पते पर 21वां एशिया ज्योतिष सम्मेलन
का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में देश-विदेश
से विद्वान ज्योतिषी भाग ले रहे हैं। आप इस सम्मेलन में
सादर आमंत्रित हैं।
विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें :
हिरण्यमय भट्टाचार्य- मो. 09831575611
महर्षि डॉ. भारत भूषण भारद्वाज- मो. 9811555653 निवेदन एपार्टमेंट, द्वितीय फ्लोर, फ्लैट- 2 ए-254,
वैस्ट घोष पाड़ा रोड़, श्याम नगर-743127-24 परगना
उत्तरी, (पश्चिम बंगाल)
|
|
|
|
आष्टा (सिहोर म.प्र.) में अंतराष्ट्रीय
ज्योतिष सम्मेलन
|
|
दिनांक : 04-05 फरवरी 2012
स्थान : श्री मानस भवन, आष्टा
फरवरी माह में मध्य प्रदेश के जिला सिहोर स्थित आष्टा
नगर में रश्मि तिवारी ज्योतिष अनुसंधान केंद्र, की ओर से
एक अंतराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया जा
रहा है। सभी ज्योतिर्विद सम्मेलन में सादर आमंत्रित हैं।
इस सम्मेलन में सभी प्रतिभागियों के लिए आवास/भोजन
की व्यवस्था निःशुल्क रखी गयी है। सम्मेलन में भाग लेने
के लिए कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-
श्री बी.पी. पाठक, मो. 9425465170
आचार्य अमित तिवारी मो. 9893016120
|
|
|
|
कर्मकांड एवं ज्योतिष चिंतन सम्मेलन
एवम् समस्या समाधान शिविर
|
|
दिनांक : 5 फरवरी 2012
समय : प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक
स्थान : धर्मशाला लाला मीनामल, जगदीशनगर
(नवयुग मार्केट के सामने), हापुड़ रोड़,
गाजियाबाद
गाजियाबाद में उपर्युक्त विवरण के अनुसार एक दिवसीय
कर्मकांड एवं ज्योतिष चिंतन सम्मेलन एवं जन समस्या
समाधान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर
पर विद्वान लोग ज्योतिष के विभिन्न विषयों पर प्रकाश
डालेंगे। आप इस अवसर पर ज्योतिष ज्ञानार्जन सहित
अपनी समस्याओं का समाधान भी करा सकते हैं।
आप सभी इस सम्मेलन में सादर आमंत्रित हैं।
विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें
पं. ब्रजकिशोर शर्मा, ब्रजवासी-मो. 09811965774
संस्थापक/अध्यक्ष श्रीमद् भागवत कथा समिति ई-167,
पटेल नगर-II, गाजियाबाद-201001 उत्तर प्रदेश)
ईमेल : brijwasi_bhagwatdham@yahoo.com
|
|
|
|
टी.वी./फोन पर तुरंत फलादेश विधि
|
|
दिनांक : 5 फरवरी 2012
समय : प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक
वक्ता : अरुण बंसल
स्थान : फ्यूचर पॉइंट,
X-35, ओखला फेज़-2, नयी दिल्ली-20
शुल्क : 500/-
श्री अरुण बंसल जी अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ के
अध्यक्ष तथा फ्यूचर पॉइंट के निदेशक हैं। फ्यूचर समाचार
और रिसर्च जरनल आफ एस्ट्रोलॉजी के मुखय संपादक हैं।
विषय परिचय : आधुनिक ज्योतिष का क्षेत्र फैलते हुए
आज मोबाइल फोन और टी.वी. तक पहुंच गया है।
भागदौड़ की जिंदगी में लोग ज्योतिषी के पास न जाकर
फोन पर ही अपनी समस्या का समाधान कर लेना चाहते
हैं, ऐसे में ज्योतिषी के ऊपर जिम्मेदारी बढ़ जाती है,
क्योंकि ज्योतिष की जटिलता व प्रश्न का कम समय में
समाधान व संतोषजनक उत्तर देना उसका दायित्व हो
जाता है। ऐसे में कम समय में सही विश्लेषण कर सही
समाधान कैसे करें? कौन सी कुंडली देखें- प्रश्न कुंडली
या लग्न कुंडली। कौन से ग्रह को देखें, काल गणना
कैसे करें? क्या उपाय बताएं? इन सभी प्रश्नों के उत्तर
के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
जिससे ज्योतिषीगण कम समय में उत्तर देकर जातक का
विश्वास जीत सकें एवं आकर्षण का केंद्र बिन्दु बन सकें।
|
|
|
|
इटावा में अंतराष्ट्रीय ज्योतिष
महासम्मेलन
|
|
दिनांक : 11-12 फरवरी 2012
स्थान : के.के.पी.जी. कॉलेज सभागार, इटावा (उ.प्र.)
समय : 12:15 बजे से सांय 06:00 बजे तक
इस महासम्मेलन की एक नई शुरुआत वी.एफ.टी., इंडिया
कर रहा है। सम्मेलन में राष्ट्र के सभी विद्वान ज्योतिष
शास्त्री आमंत्रित हैं और कोई भी अन्य विशिष्ट जानकारी
हेतु विद्वान ज्योतिष शास्त्री ई-मेल अथवा प्रशासनिक
कार्यालय के पते पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रत्येक भागीदार विद्वान अपना शोध-पत्र अवश्य लायें और
इस महासम्मेलन में प्रस्तुत करें।
सभी प्रतिभागी अपनी स्वीकृति अविलंब पावती डाक से
भेजें, ताकि आपका स्थान सुरक्षित किया जा सके।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-
रामऔतार सिंह, अध्यक्ष फोन नं.: 05688-699185 ई-मेल : ramautarsingh1949@gmail.com
|
|
|
|
कालसर्प/साढ़ेसाती मंगलीक दोष
|
|
दिनांक : 19 फरवरी 2012 वक्ता : अरुण बंसल
समय : प्रातः 10 से 5 बजे तक
स्थान : ए.टी.आइ भवन, सौराज्य पुरी, गया (बिहार)
शुल्क : 600/-
कुंडली का विवेचन करते समय कालसर्प योग, शनि की
साढ़ेसाती व मंगलीक दोष को विशेष तौर पर देखा जाता
है और इनका जातक के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता
है। इन सभी के योग एवं दोष के बारे में फ्यूचर पॉइंट के
अध्यक्ष श्री अरुण बंसल जी अपने अनुभव के आधार पर
विस्तृत चर्चा करेंगे।
विषय परिचय : साढ़ेसाती क्या है, कब से कब तक इसका
प्रभाव रहता है? यह कब कष्टकारी व कब लाभदायक
होती है। मंगलीक दोष क्या है? कुंडली मिलान में इसका
क्या महत्व है, क्या परिणाम होते हैं आदि की जानकारी।
कालसर्प दोष क्या है? कब अधिक प्रभावशाली होता है,
क्या प्रभाव होता है और इसके उपाय क्या हैं? विस्तृत
चर्चा का विषय रहेगा।
|
|
|
|
नक्षत्र 2012 का आयोजन
|
|
दिनांक -25 फरवरी से 4 मार्च 2012 हर साल की भांति सन् 2012 में भी नक्षत्र प्रदर्शनी का आयोजन आई. टी. पी. ओ एवं फ्यूचर पॉइंट के संयुक्त तत्वावधान में उपर्युक्त दिनांक को हॉल नं. 18 में आयोजित किया जायेगा। इसी दौरान प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन भी होगा। नक्षत्र प्रदर्शनी में स्थान आरक्षित कराने के लिए तथा भाग लेने के लिए सभी व्यवसायिक संस्थान एवं पराविद्या के सलाहकार आमंत्रित हैं। इस प्रदर्शनी में भाग लेकर आप निश्चित रूप से आप अपनी पहचान भारत के कोने-कोने में बना सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :आभा बंसल - 011-40541024 राजीव मेहता- 011-40541021
|
|
|
|
वास्तुशास्त्र
|
|
दिनांक : 25 मार्च 2012
वक्ता : प्रमोद सिन्हा समय : प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक
थान : फ्यूचर पॉइंट,
X-35, ओखला फेज़-2,
नयी दिल्ली-20
शुल्क : 500/-
अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ के बिहार एवं झारखंड
के गवर्नर श्री प्रमोद कुमार सिन्हा जी ज्योतिष के क्षेत्र में
अपनी अलग ही पहचान रखते हैं। 15 वर्षों से इन विद्याओं
के स्वाध्याय में लगे हैं। संस्था हेतु इन्होनें 'व्यवसायिक
वास्तु' का लेखन कार्य किया जिसमें इन्होंने वास्तु का
समग्र अवलोकन करते हुए बहुत ही सरल और व्यवहारिक
उपायों का समावेश किया है।
विषय परिचय : वास्तु से संबंधित नियम, वास्तुदोष दूर
करने के उपाय, घर व व्यवसायिक वास्तु के अंतर्गत
विश्लेषण की विधि, कुछ मुखय स्थानों के बारे में वास्तु
संबंधी नियम आदि की विस्तृत जानकारी दी जायेगी।
|
|
|
|