सोनाक्षी सिन्हा - घर में बजेगी शहनाई पर करियर में करना होगा विशेष संघर्ष
सोनाक्षी सिन्हा हिन्दी फिल्म अभिनेत्री हैं वे बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं। ये मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पुत्री है। इन्होंने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म दंबंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म दबंग के बाद इनके खाते में कई बेहतरीन फिल्में आयीं। इस समय सोनाक्षी एक के बाद एक बेहतरीन फिल्म बॉलीवुड को दे रही हैं। इन्हें फिल्मफेयर अवार्ड फार बेस्ट फीमेल डेब्यू, फिल्मफेयर अवार्ड फ़ोर बेस्ट एक्ट्रेस और क्रिटिकल एक्क्लेम्ड अवार्ड से नवाज जा चुका है। अपनी पहली ही फिल्म दंबंग से सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने और रिकार्ड तोड़ कमाई कर सोनाक्षी सिन्हा ने खूब प्रशंसा बटौरी है।
Click here to get a more detailed and personalised 2018 reading
बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा के लिए वर्ष 2017 बहुत शानदार नहीं रहा, परन्तु 2018 की स्थिति कुछ बेहतर रहेगी। इनकी कुंडली कई बड़े शुभ योगों से युक्त है, जिसमें उच्चस्थ शनि शश योग, स्वराशिस्थ गुरु हंस योग, स्वराशिस्थ शुक्र मालव्य योग बना इस कुंडली को विशेष बना रहा है। वर्तमान में शनि इनके सप्तम भाव (विवाह भाव), गुरु पंचम भाव और राहू द्वितीय भाव पर गोचरस्थ है। आने वाला साल इनके करियर के लिए मध्यम शुभ रहेगा, परन्तु इनके पारिवारिक जीवन में कोई बड़ा शुभ समारोह संपन्न हो सकता है। इस साल सोनाक्षी सिन्हा की कुंडली के बारहवें भाव पर राहू का गोचर इन्हें अधिक से अधिक विदेश यात्राएं कराएगा। अपने करियर को ऊपर ले जाने से जुड़े कार्यों के लिए सोनाक्षी को विदेश गमन का लाभ मिल सकता है।